किसी भी व्यक्ति का नायकत्व प्रतिकूल परिस्थितियों में उसकी प्रतिक्रियाओं से तय होता है। आपकी सफलताओं का शोर तो सदा पूरी दुनिया चकित होकर देखती है पर असफलताएँ बहुधा टूटे हुए मनोबल पर एकांत में आक्रमण करती हैं। भीषण निराशा के क्षणों में भी असफलता की कसक को अपने मनोबल से परास्त करके नए लक्ष्य की ओर अपने कदम को थोड़ी और द्रुत-गति से बढ़ा देने की कला ही एक हारे हुए व्यक्ति को सुपर हीरो कलाम जैसे कालजयी व्यक्तित्व में बदल देती है। ❤️🙏🏻
Full Video: https://t.co/4vhHHbR8jk
एक पिता , एक माँ और एक भाई की तरह सोचिए
लड़कियों के कॉलेज के टॉयलेट में कैमरा छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी
रिकॉर्डिंग कि पहली शिकायत एक साल पहले आयी थी
ये मामला बहुत भयानक और गहरा भी हो सकता है
इसे prank कहकर दबाने की कोशिश करना अपराध है
चन्द्रयान ३ भारतीयता का परचम लेकर अपने गन्तव्य की ओर रवाना।
भले कश्ती भँवर में थी मगर साहिल न छूटा था,
तुम्हारे गाल का तिल याद था वह तिल न छूटा था,
कहा था आऊँगा फिर चाँद खिड़की खोलकर रखना,
मेरा सम्पर्क भर टूटा था लेकिन दिल न टूटा था॥
#geet#lovepoem#hindi#quotes#Chandrayan3
प्राकृतिक आपदाओं के समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को लोक-सेवा की प्रबल प्रतिबद्धता से हराना आरंभिक दौर से ही विश्वास ट्रस्ट का प्रथम कर्तव्य रहा है। उत्तराखंड की आपदा के समय @DrKumarVishwas जी व उनके साथ गए चिकित्सकों का यह विडियो हमारे संकल्पित-सेवा का सबसे सात्विक उदाहरण है।