मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी का राजकीय सर्वोदय विद्यालय में औचक निरीक्षण यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पेयजल, स्वच्छता, फायर सेफ्टी और गर्मी से राहत जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
भाजपा सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
@CMODelhi
अपना दल (एस.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मा. केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@AnupriyaSPatel
भाजपा का संकल्प स्पष्ट है, नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत का निर्माण!
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए अति महत्वपूर्ण संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में पारित नहीं होने दिया, जो बेहद ही निंदनीय एवं घृणित मानसिकता का प्रमाण है।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बिल को गिरा देना और उसका उत्साह मनाना, महिलाओं के सम्मान के बेहद ही खिलाफ है।
अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं को अपने अधिकार को पाने से वंचित करने का कुत्सित मानसिकता को देश के सामने प्रस्तुत करने का काम किया है। यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न तो महिलाओं के हित में है और न ही देश के हित में है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकार के लिए कटिबद्ध है।
देश की माताएं-बहने विपक्ष की इस नकारत्मक मानसिकता को बखूबी देख रही हैं और इसका करारा जवाब जरूर देंगी।
आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस, DMK, TMC, समाजवादी पार्टी के ‘Anti Women Alliance’ ने देश की आधी आबादी के हक पर चोट की है। महिलाओं की हिस्सेदारी और भागीदारी की हकमारी कर उन्होंने अपनी महिला-विरोधी सोच का परिचय दिया है।
मैं सभी सांसदों से कहूंगा...
आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...
देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।
उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।
ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।
आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।
आज राज्यसभा में श्री हरिवंश नारायण सिंह जी का उपसभापति पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध चयन सदन के गहरे विश्वास का प्रतीक है।
संवाद, संतुलन और मर्यादा के साथ सदन का संचालन उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा व्यक्त भरोसा उनके अनुभव और सर्वस्वीकार्य नेतृत्व को और मजबूती प्रदान करता है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@harivansh1956
मैं सदन की ओर से श्रीमान हरिवंश जी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है।
सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है, उस पर एक प्रकार से सदन ने आज मुहर लगा दी है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
देश की सुरक्षा पर राजनीति करना न केवल अनुचित, बल्कि चिंताजनक भी है।
राहुल गाँधी द्वारा संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को “मैजिक शो” कहना हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान का अपमान है।
महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल, भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका संघर्ष, समर्पण और अद्वितीय उपलब्धि आज भी देश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती है।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।
पद्म विभूषण’ से अलंकृत आधुनिक हिंदी साहित्य की अग्रणी कवयित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
छायावाद युग की केंद्रीय धुरी के रूप में उनकी लेखनी ने संवेदना को गहराई, करुणा को व्यापकता और आत्मानुभूति को अद्वितीय अभिव्यक्ति प्रदान की।
पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥
जगद्धात्री माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के अष्टम दिवस पर माँ महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
जय माँ महागौरी!
या देवी सर्वभूतेषु कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि के षष्ठ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ कात्यायनी सभी के जीवन में साहस, शक्ति एवं विजय का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माता दी।
स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रहित के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों को सशक्त करने की विचारधारा को आगे बढ़ाया।
या देवी सर्वभूतेषु स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि के पंचम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ स्कंदमाता सभी के जीवन में शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माता दी।