महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और भारत के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र की एकता, सुशासन और हिंदी के उत्थान के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#GovindBallabhPant
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@girirajsinghbjp
पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं आदर्श शिक्षक, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
शिक्षक समाज को ज्ञान, संस्कार और दिशा प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सादर नमन।
#TeachersDay