आज दिनांक 20-08-2026 को विकास भवन, हरदोई के स्वर्ण जयंती सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर कृषि यंत्र/एफ.एम.बी./ड्रोन/कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु बुकिंग करने वाले लाभार्थी कृषकों का ई-लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी चयन किया गया।
ई-लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराते हुए चयनित कृषकों को कृषि यंत्रों का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को अधोहस्तारी द्वारा जनपद में संचालित कृषि विविधीकरण परियोजना की समीक्षा की गई। जनपद के बिलग्राम, माधौगंज एवं मल्लावां विकासखंडों के 19 राजस्व ग्रामों में परियोजना संचालित है, जिसमें 1,690 किसान जुड़े हैं तथा लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 50 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
बैठक में जैविक फसलों की प्रगति, कृषकों को प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट तथा जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य एवं नीमास्त्र आदि जैविक निवेशों की तैयारी की समीक्षा करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं कृषक सहभागिता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। @UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
🌾 अच्छे बीज से बेहतर उत्पादन और किसान की समृद्धि
उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम डॉ. त्र्यंबक मणि त्रिपाठी ने गुणवत्तापूर्ण बीज के महत्व और किसानों तक उत्तम एवं प्रमाणित बीज पहुँचाने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खेती में बीज सबसे महत्वपूर्ण निवेशों में से एक है। यदि किसान को अच्छी गुणवत्ता का बीज मिलता है, तो समान सिंचाई, उर्वरक एवं फसल सुरक्षा प्रबंधन के साथ भी उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए बीज उत्पादक किसानों के चयन, बीज उत्पादन, प्रोसेसिंग और
रायबरेली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और सौंदर्यकरण हेतु निरंतर प्रयासरत!
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, वीर सेनानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह जी की स्मृति में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम व पुस्तकालय परिसर के समीप खाली पड़ी भूमि को आकर्षक पार्क के रूप में विकसित कराने हेतु माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित किया।
इस पहल से न केवल परिसर की भव्यता बढ़ेगी बल्कि हमारे रायबरेलीवासियों को एक सुंदर हरित स्थल और शहर को एक नया सांस्कृतिक लैंडमार्क भी प्राप्त होगा।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@jaiveersingh099
#UPGovt
#BJP4UP
At NSP-DBT launch, Dr M.L. Jat, Secretary (DARE) & DG (ICAR), stressed future-ready agri education through innovation, curriculum renewal, emerging tech & student mentorship. #ICAR@ChouhanShivraj@mpbhagirathbjp@PIB_India
🌾 यूपी एग्री योजना: किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की पहल
उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 28 जनपदों एवं 8 मंडलों में संचालित यूपी एग्री योजना के तहत चयनित विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों के लिए विभिन्न कृषि इनपुट्स पर अनुदान एवं सहायता प्रदान की जा रही है।
धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, तिल, गुड़, मूंगफली, गेहूँ, चना, मटर एवं मशरूम जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उर्वरक, वीडीसाइड, जिंक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स सहित विभिन्न इनपुट्स पर किसानों को सहायता दी जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, फसल विविधीकरण और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना है। 🌱
👉 अधिक से अधिक किसान भाइयों तक यह जानकारी पहुँचाएं।
#UPAgriYojana #KrishiVibhagUP #KisanYojana #KrishiAnudan #FasalVividhikaran
आज दिनांक 22-07-2026 को विकास भवन सभागार, हरदोई में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मासिक किसान गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ l गोष्ठी में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें सूचीबद्ध कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं उर्वरकों (खाद) की पर्याप्त एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए। ,@UPGovt@CMOfficeUP@UpRuralDev@InfoDeptUP
श्रीमती नेहा ब्याडवाल,मुख्य विकास अधिकारी हरदोई द्वारा, वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 09-07-26 को विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत बरखेड़ा में वृक्ष भंडारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को आम, अमरूद, बरगद, कटहल, पीपल एवं सहजन के कुल 12 प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। वृक्षारोपण को सामाजिक निवेश बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
साथ ही अन्नपूर्णा भवन, बरखेड़ा के समक्ष सहजन का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
" *आज का वृक्षारोपण, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में हमारा सामाजिक निवेश है।" 🌱🌳* उक्त अवसर पर डॉ राम प्रकाश खंड विकास अधिकारी, बावन, डॉ प्रदीप कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे l @UPGovt@UpRuralDev@InfoDeptUP@CMOfficeUP
...मूल्य संवर्धन, पॉलीहाउस एव ग्रीन हाउस आधारित संरक्षित खेती, आधुनिक नर्सरी प्रबंधन तथा कृषि उद्यमिता से जुड़े विभिन्न नवाचारों का गहन अवलोकन किया। वैज्ञानिक तकनीकों के समुचित उपयोग, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री के उत्पादन तथा संगठित प्रयासों से किसानों की आय में वृद्धि होगी
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के माननीय कुलपति प्रो. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी का कृषक उत्पादक संगठन चोलापुर (जयश्री नर्सरी) का निरीक्षण किया।
अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने एफपीओ द्वारा किसान हित में किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन...
लखनऊ स्थित ICAR - केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH) में आम के पुराने बागों के जीर्णोद्धार की आधुनिक तकनीक का अवलोकन किया। प्रूनिंग मशीन के माध्यम से पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई करके उनका आकार छोटा किया जाता है, जिससे पेड़ों में फिर से बेहतर क्वालिटी के फल और अधिक उत्पादन मिलता है। साथ ही किसानों की लागत भी कम होती है।
जनपद #बहराइच के मरौचा गांव में कृषि विभाग की टीम द्वारा #गन्ना फसल को कीटों से बचाने के लिए 60 किसानों के खेतों पर एकीकृत जीवनशी प्रबंध (#IPM) के अंतर्गत सोलर लाइट ट्रैप लगाए गए। इसकी रोशनी में हानिकारक कीट आकर फस जाते हैं, रासायनिक दवाओं के बिना ही इन पर नियंत्रण किया जा सकता है
ICAR’s ARC technology is transforming potato seed systems in Meghalaya—enhancing productivity, improving seed quality, and enabling farmers to achieve self-reliance.
#ICAR@ChouhanShivraj@PIB_India@AgriGoI@cpri_icar
मा0 मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने गेहूं खरीद के संबंध में बड़ा निर्णय लेते हुए किसानों को राहत प्रदान की है
अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। मा मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को किया निर्देशित
#किसान#सर्वोपरि