दोषपूर्ण कानूनों,उनके गलत क्रियान्वयन से इटावा नियुक्त आरक्षी शहीद हो गया..
यह #POP परिवार शहीद सिपाही को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं सभी कर्मी @dgpup@Rajeevkrishna69 से शहीद के गार्ड ऑफ़ ऑनर में शामिल होने की मांग करते हैं
#RIP_HARSHIT_MALIK#GUARD_OF_HONOUR_BY_DGP
जनपद जालौन में कप्तान की तानाशाही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेश की अवहेलना करते हुए महाकुम्भ मेला प्रयागराज में दिये गये रिवार्ड लिव को देने से मना किया गया कहा गया ऐसा कोई आदेश नहीं है ऐसे ही अधिकारी पुलिस को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर करतें हैं और फिर कहते पारिवारिक
महोदय,
मैं कांस्टेबल विकाश कुमार निर्मल आरक्षी के पद पर थाना रामपुरा जनपद जालौन मे तैनात हूं SO रामपुरा द्वारा छुट्टी नही देने के कारण दिनांक 19/04/2024 को मेरी पत्नी ओर नवजात बेटी दोनो ख़त्म हो गये। SO अर्जुन सिंह थाना रामपुरा जनपद जालौन की तानाशाही व धाक जिसकी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जालौन द्वारा जाँच कराई गई तो जाँच मे दोषी पाये गये जिसके सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जालौन द्वारा मीडिया में वाइट भी दी गयी ओर वाइट मे बताया गया SO रामपुरा को दोषी पाया गया है उसके वाद भी कोई कार्यवाही नही हुयी और तो और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जालौन द्वारा SO अर्जुन सिंह थाना रामपुरा जनपद जालौन को वचाने के लिये लगातार दिनांक 22/04/2024 से 7 दिवस का CL व दिनांक 30/04/2024 से 7 दिवस CL व दिनांक 08/05/2024 से 5 दिवस CL अवकाश उपभोग कराया गया तथा जब लगा कि मामला शान्त हो गया है तो दिनांक 13/05/2024 को ही कार्य सरकार हेतु SOG कार्यालय रवाना किया गया व 20/05/2024 को चार्ज पर वापस थाना रामपुरा भेजा गया । SO रामपुरा के विरुद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जालौन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई SO अर्जुन सिंह के ऊपर किसका हाथ हैं या संरक्षण प्राप्त है ये तो SO अर्जुन सिंह या फिर उच्चअधिकारी ही बता सकते है ।मेरा परिवार ख़त्म हो जाने के वाद भी उपरोक्त थाने का चार्ज दिया कोई कार्यवाही नही की गयी फिर तो यही हुआ कि पुलिस विभाग मे आरक्षी की कोई सुनने बाला नही है क्योकि आरक्षी निचले स्तर का कर्मचारी है। मेरी यही प्रार्थना है कि SO अर्जुन सिंह थाना रामपुरा जनपद जालौन के विरूद्ध FIR लिखवाकर कानूनीकार्यवाही की जाये क्योकि SO रामपुरा जनपद जालौन ने मेरे पत्नी ओर बेटी की गैर इरादतन हत्या की हैं। मेरे द्वारा ADG महोदय कानपुर ,DIG महोदय झाँसी,SPमहोदय जालौन,थानाप्रभारी रामपुरा को प्रार्थनापत्र दिया गया फिर भी FIR नही लिखी गई ओर न ही SO अर्जुन सिंह के विरूद्ध अभी तक कोई कार्यवाही की गयी। यदि मुझ आरक्षी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती हैं तो जिसके जिम्मेदार SO अर्जुन सिंह थाना रामपुरा जनपद जालौन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जालौन होगे।
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@dgpup@Uppolice@adgzonekanpur@jalaunpolice