तमिलनाडु से बड़ी खबर!
CM विजय जॉसेफ का बड़ा फैसला।
अब हिंदू मंदिरों के पैसे से नहीं बनेंगे मॉल और हॉल,
अब मंदिर का पैसा सिर्फ मंदिर और श्रद्धालुओं के लिए खर्च होगा।
तमिलनाडु के CM थलापति विजय ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली DMK सरकार के 245 करोड़ रुपये के 46 कमर्शियल प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए हैं।
32 साल बाद आखिरकार हरियाणा और राजस्थान के बीच 1994 के यमुना जल समझौते को लागू करने को लेकर MoU पर हस्ताक्षर हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा और राजस्थान सरकारों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
1994 में ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (UYRB) के तहत यमुना जल बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन पिछले 32 वर्षों से यह लागू नहीं हो पाया था।
समझौते के तहत अब राजस्थान को मानसून के दौरान हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से उसका निर्धारित जल हिस्सा उपलब्ध कराया जाएगा।
समान नागरिक संहिता ( UCC) पर 9 लाख से अधिक सुझाव दर्ज किए जा चुके हैं। लगभग 90 % सुझावों में UCC के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया है। 5 जुलाई तक इसका प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा: श्री @ChetanyaKasyap, कैबिनेट मंत्री
#कैबिनेट_बैठक#MadhyaPradesh#UCC
पूरी दुनिया जिस समझौते का इंतजार कर रही थी, ऐसा लग रहा है कि ईरान-अमेरिका शांति समझौते का समय अब आ चुका है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ईरान के विदेश मंत्री की बात को दोहराते हुए कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है।
उन्होंने दावा किया कि अगले 24 घंटों में समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। ऐसे में लगातार आ रहे बयानों और संकेतों से यही उम्मीद जग रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच आखिरकार कोई समझौता हो जाएगा।
देश की जनता पर चौतरफा महँगाई की मार पड़ रही है। सरकार ने जीएसटी घटाकर जिन चीजों की कीमतें कम करने की वाहवाही लूटी थी, आज वे चीजें पहले से ज़्यादा महंगी हो गई हैं।
दूध, घी, टूथपेस्ट, टीवी से लेकर एसी तक इस तरह की 54 चीजों पर 22 सितंबर 2025 को जीएसटी घटाने की घोषणा की गई थी, लेकिन ये सब चीजें पहले से ज़्यादा महंगी हैं।
सरकार जिस तरह से डॉलर के सामने रुपए को लुढ़कने से रोकने में विफल रही है, उसके कारण महंगाई की रफ्तार और तेज बढ़ी है।
अब ज़रूरत इस बात की है कि सरकार जीएसटी में और कमी करे ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके।
मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके इंतक़ाल के साथ उर्दू शायरी के एक युग का अवसान हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ओम शांति
मध्य प्रदेश नवजात बच्चों की मृत्यु के मामले में देश में पहले नंबर पर है।
सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (SRS) की हाल ही में जारी वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 1000 में से 26 बच्चे जन्म के 28 दिन के भीतर मर जाते हैं। जबकि राष्ट्रीय औसत 18 शिशु मृत्यु दर का है।
सरकारी रिपोर्ट से यह साबित होता है कि भाजपा ने प्रदेश में जो पोषण आहार घोटाला किया है, उसकी क़ीमत हमें नवजातों की मृत्यु से चुकानी पड़ रही है।
मैं माँग करता हूँ कि सरकार शिशु स्वास्थ्य को शीर्ष प्राथमिकता दे और नवजातों के जीवन की रक्षा करे।
नाम नहीं लूंगा, आप लोग गूगल कर लेना।
ज्यादा पुरानी बात नहीं है-एक युवा राज्यसभा सांसद आम लोगों के मुद्दे उठाने के लिए जाने जाते थे। एयरपोर्ट पर समोसे की कीमत तक को लेकर फिक्रमंद रहते थे।
Gen Z जनता उनसे इंस्टाग्राम पर खूब जुड़ी हुई है।
लेकिन अभी NEET पेपर लीक, जो Gen Z का इतना बड़ा मुद्दा है, उस पर न जाने क्यों चुप हैं। पता नहीं क्या वजह है। उन्हें पता तो होगा ही कि पेपर लीक हो गया है।
भाजपा सरकार ने देश की जनता पर महँगाई का बम फोड़ दिया है।
मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत करीब 95 रुपये और पेट्रोल की कीमत 110 रुपये लीटर के करीब पहुंच गई है।
वहीं, CNG गैस के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए हैं।
इससे पहला कमर्शियल गैस सिलिंडर भी करीब 1000 रुपए महंगा हो चुका है।
मध्य प्रदेश की जनता पेट्रोल, डीजल, गैस, की सबसे अधिक कीमत चुकाती है।
सरकार को पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाने के बजाय इन पदार्थों पर लग रही एक्सरसाइज ड्यूटी और वेट घटाना चाहिए ताकि जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
टोंककला की घटना की भयावहता को देखकर रूह कांप जाए। इतना बड़ा विस्फोट हुआ जिससे मृतकों के अंग क्षत विक्षत होकर दूर दूर तक जा गिरे। इस मंजर को देखकर मन अत्यंत दुख में है, द्रवित हूँ। किसके दबाव में प्रशासन ने खुलेआम मौत की फैक्ट्री चलने दी??
@INCMP
ॐ श्री तुळजाभवानी देव्यै नम:
देवास में विराजमान मां तुलजा भवानी जी की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं।
कह दिया था - चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।
फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।
चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा।
पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।
हवाला के 1 नहीं 4 करोड़ थे, 2 पुलिस ने रखे: ASI कारोबारी को लाया...चौकी प्रभारी ने डील की; देखें, पढ़िए, हवालाकांड जांच रिपोर्ट में किसकी-क्या भूमिका
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
https://t.co/J86jBlUWYD
#MPNews#HindiNews#Hawala#MPPolice
माध्यमिक शिक्षा मंडल की एक बड़ी लापरवाही ने हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया।
प्रदेश के करीब 15 हजार रेगुलर विद्यार्थियों को डिजिटल अंकसूची में प्राइवेट दिखा देना सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
पूरे साल मेहनत करने वाले छात्र आज असमंजस में हैं-एडमिशन, करियर और आगे की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
सवाल यह है कि जब परीक्षा, परिणाम और रिकॉर्ड की जिम्मेदारी शासन के पास है, तो ऐसी गंभीर त्रुटि कैसे हुई?
और इससे हुए नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
छात्रों का भविष्य मज़ाक नहीं है।
तत्काल सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना ही एकमात्र रास्ता है।
.
.
.
@INCIndia@INCMP@DrMohanYadav51@udaypratapmp
#US11611
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने ई-कोर्ट पोर्टल और ई-कोर्ट मोबाइल ऐप लॉन्च किया
अब आम नागरिकों के लिए न्याय पाना हुआ और भी आसान। डिजिटल माध्यम से केस की जानकारी, सुनवाई की स्थिति और अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
#MadhyaPradesh#HighCourt#ECourt#DigitalIndia#NyaySabkeLiye
हॉर्मूज स्ट्रेट खुला गया है!!
ईरान के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भी कन्फर्मेशन आ गया है कि हॉर्मूज स्ट्रेट पूरी तरह खुला है और व्यापारिक गतिविधियों के लिए तैयार है।
ब्लॉकेड के बारे में उन्होंने कहा है कि ईरान से जुड़े मामलों में अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी। यह नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी, जब तक ईरान के साथ सभी मुद्दों पर पूरी तरह समाधान नहीं हो जाता।
भारत का रूस-ईरान से तेल खरीदना बंद, डेडलाइन खत्म
अमेरिका ने कहा है कि वो रूस और ईरान से तेल खरीदने पर दी गई छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा. अब तक जिन देशों को इस छूट की वजह से तेल खरीदने में राहत मिलती थी, वो अब ख़त्म हो गई है.
भारत इस छूट का अहम लाभार्थी रहा है. पश्चिम एशिया में जंग के दौरान अमेरिका ने 30 दिन के लिए प्रतिबंधों में छूट दी थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है.
अमेरिका ने ईरानी तेल और यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के तेल पर प्रतिबंध लगाए थे. इन्हीं प्रतिबंधों में छूट देने की बात कही गई थी जिसकी डेडलाइन अब ख़त्म हो गई है.
पूरी खबर: https://t.co/PImKZwdUog