हमारा सविंधान हमें बराबरी का हक़ देता है और तुम मनु की औलादों वो हक़ हमसे कभी नही छीन सकते क्योकि अब बहुजन अपने हक़ अधिकारों के लिए लड़ना सिख गया है
#घोड़ी_चढ़ेगा_अलखराम
@Vndnason
आज झारखंड राज्य के पलामू जिले की पांकी विधानसभा में सम्मानित जनता से 13 नवम्बर को केतली का बटन दबा कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी भाई मुमताज अहमद खान जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
परिनिर्वाण दिवस पर उनको कोटिशः नमन।
सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता के प्रबल पुरोधा, बेआवाज़ की आवाज़, कमज़ोरों की तरक्की के पैरोकार, बहुजन समाज की लड़ाई का आजीवन नेतृत्व करने वाले मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनको कोटिशः नमन।
छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज की पवित्र अमरगुफा को तोड़ने और जैतखाम (सतनामी पंथ के ध्वज) को काटकर फेंकने की घटना के संबंध में शासन द्वारा कार्यवाही न करने पर भीम आर्मी, व अन्य संगठन द्वारा शान्तिपूर्वक ज्ञापन देने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कृत्यों के लिए प्रशासन द्वारा सतनामी समाज, व भीम आर्मी के कार्यकताओं का बर्बरतापूर्ण दमन के विरोध में नगर पंचायत भटगांव में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
छत्तीसगढ़ सरकार से पूरे मामले की सीबीआई की जांच और इस बर्बरतापूर्ण दमन को रोकने की मांग की अन्यथा इस मुद्दे को लोक सभा में उठाऊंगा।
ये मास्टर जी हैं। मैथ्स पढ़ाते हैं। SC-ST-OBC समाज के 90% छात्र इनके यहाँ पढ़ते हैं।
मास्टर जी खुलेआम आरक्षण को गाली दे रहें हैं।
कोचिंग में क्या करते होंगे, आप ख़ुद अंदाज़ा लगा लीजिए।
द्रोणाचार्य के जातिवादी वंशज अब भी ज़िंदा है।
#गगन_प्रताप_माफ़ी_मांगो#गगन_प्रताप_माफ़ी_मांगो
हाथरस में सत्संग में हुए हादसे से मन दुःखी है। मृतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सरकार को इस हादसे की गहनता से जांच करनी चाहिए और मृतकों के परिवार को उचित मुआवज़ा देना चाहिए। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को नम ऑंखों से विदाई।
T-20 विश्व कप के फाइनल में विजय प्राप्त करने पर भारतीय टीम एवं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
जय भीम, जय भारत।
#T20WorldCup2024#TeamIndia
आप सभी को सादर जय भीम ,
आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व, कुछ लोगों ने गोली मारकर मेरी हत्या करनी चाही थी पर अपनी माँ, बहुजन महापुरुषों व वीरांगनाओं और संतों व गुरुओं के आशीर्वाद से मैं जिंदा बच गया।
आज ,एक वर्ष बाद मैं भारत की लोकसभा में हूं। यह सिर्फ हक-वंचित बहुजन समाज, किसानों, मजदूरों व न्याय पसंद लोगों की वजह से संभव हो पाया है।
आप लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं वादा करता हूं कि आपका यह बेटा-भाई चन्द्र शेखर आजाद जीवन की आखिरी सांस तक आपके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहेगा।
परम् पूज्य बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी व मान्यवर कांशीराम साहब जी के मिशन "सामाजिक परिवर्तन एवम् आर्थिक मुक्ति" के लिए हम आजीवन प्रतिबद्ध है। मैं नगीना की महान जनता को विशेष धन्यवाद देता हूं और साथ ही यकीन दिलाता हूं कि आपके प्रतिनिधि के रूप में आपकी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी। यह जीवन बहुजन समाज के लिए समर्पित है।
मैं प्रकृति से प्रार्थना करता हूं कि आपका प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही मुझ पर बना रहे और साथ ही मैं आप सभी का मंगल हो और मेरे विरोधियों की भी सलामती रहे ऐसी भी प्रार्थना करता हूं।
सतगुरु रविदास महाराज जी कहते हैं "सबका मंगल हो"