सिख पंथ के संस्थापक, प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त संगत और देशवासियों को लख-लख बधाइयां!
गुरु साहिब के सत्य, सेवा, समानता और मानवता के आदर्श सदैव समाज को प्रेम, सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। आइए, उनके ‘सरबत दा भला’ के संदेश को आत्मसात कर मानव कल्याण का संकल्प लें।
#GuruNanakDevJi
मैं इस पवित्र वातावरण में गुरु नानक देव जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
मैं सभी देशवासियों को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां देता हूँ।
गुरु पर्व के इस पावन पर्व पर मुझे शब्द कीर्तन में शामिल होने का अवसर देने के लिए मैं तरनजीत सिंह संधू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
गुरु वाणी का एक-एक शब्द कीर्तन की एक-एक धुन, ये केवल संगीत नहीं है। ये अपने आप में एक साधना है। ये ज्ञान के सागर में गोता लगाने जैसा है और इसलिए जब मुझे आयोजन के लिए बुलावा आता है, जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं संगत और कीर्तन में जरूर उपस्थित होता हूं।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#GuruNanakJayanti #NarendraModi #RameshBidhuri #BjpDelhi @blsanthosh
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🪔
दीपों की जगमगाहट से हर जीवन प्रकाशित हो, माँ गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
हर हर महादेव! 🙏
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
आपका सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संगठन के प्रति आपका समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा एवं कर्तव्यभाव जगाने का आपका सतत प्रयास पार्टी को निरंतर सशक्त बना रहा है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्राप्त करें।
शुभेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री और राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने पर मेरी हार्दिक बधाई और उन्हें समर्पण व दृढ़ संकल्प के साथ बंगाल की जनता की सेवा करने हेतु अनेकों शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हृदय से साधुवाद, जिनकी प्रेरणा से यह ऐतिहासिक क्षण संभव हो सका और बंगाल तथा संपूर्ण राष्ट्र के लिए समावेशी विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ।
@SuvenduWB@narendramodi
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026
भला इससे बेहतर भेंट और क्या हो सकती है! अपनी पुस्तक "ऐसे थे भारत के गाँव" हमारे ऊर्जावान और विनम्र @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को सादर समर्पित की |
एक ऐसे नेता जो खुद गाँव की मिट्टी से उठे हैं और आज भी उस सरलता और मजबूती को अपने भीतर संजोए हुए हैं। यह पुस्तक उन्हीं के हाथों तक पहुँचकर सार्थक हो गई।
@BJP4Delhi
#BJP #BJPDelhi #nitinnabin #VisshnuMittal
भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी थे। यह शब्द बहुत बड़ा है। श्रीकृष्ण अर्जुन के रथ को चलाते थे। पूरा युद्ध अर्जुन करते थे और उतरकर श्रीकृष्ण के पैर छूते थे। यह बहुत बड़ा सम्मान है।
-श्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
#AmitShahSarthiSamvad@AmitShah ji
आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। #RepublicDay2026#RepublicDayIndia
भारत की सनातन ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को विश्वपटल पर प्रतिष्ठित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
उनके ओजस्वी विचार, दृढ़ संकल्प और प्रेरक व्यक्तित्व आज भी भारत की युवाशक्ति में आत्मविश्वास, ऊर्जा और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प भरते हैं। आइए, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर उनके विचारों को जीवन में धारण कर राष्ट्र सेवा और समाज-उत्थान के संकल्प को और दृढ़ करें।
#YouthDay #RameshBidhuri
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी से उनके जन्मदिन पर आत्मीय भेंट कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए।
@Virend_Sachdeva