बिहार को बदलने की बातें बहुत हुईं��� अब कुछ करने का समय है।
अगर आप भी चाहते हैं कि बिहार के युवाओं को पढ़ाई और रोजगार के लिए अपना घर छोड़ने की मजबूरी न हो,
अगर आप चाहते हैं कि हमारे बच्चों का भविष्य बिहार में ही सुरक्षित और बेहतर हो,
अगर आपको लगता है कि बिहार को सिर्फ राजनीति नहीं, नई सोच और नई पहल की जरूरत है—
तो हमारे साथ जुड़िए।
यह किसी एक व्यक्ति, जाति या पार्टी का अभियान नहीं है।
यह उन लोगों की आवाज़ है जो बिहार को बेहतर देखना चाहते हैं।
आपके पास कोई idea है, कोई skill है, social media का अनुभव है, या बस बिहार के लिए कुछ करने का जज़्बा है—हमें DM करें।
हम इंतज़ार नहीं करेंगे कि कोई और बिहार बदले।
हम अपनी क्षमता के अनुसार शुरुआत खुद करेंगे। 🇮🇳❤️
बिहार सिर्फ हमारी जन्मभूमि नहीं, हमारा भविष्य भी है।
#बिहार #बिहारयुवा #बिहारकेलिए #बिहारविकास #नईसोच
Bihar Startup शायद सिर्फ नाम का “Startup” रह गया है।
मेरे कई clients ऐसे हैं जिनके पास अच्छे और practical business ideas हैं, लेकिन उन्हें approval नहीं मिला। वहीं एक जैसे ideas को approval मिलता हुआ देखकर सवाल उठना स्वाभाविक है—आखिर selection किस basis पर होता है?
अगर genuine startups को सही guidance और मौका नहीं मिल रहा, तो समस्या सिर्फ entrepreneurs में नहीं है।
कभी-कभी लगता है कि Bihar Startup को startups को training देन�� से पहले खुद transparent selection और evaluation की training चाहिए। 😐
बिहार के युवाओं को सिर्फ योजनाओं के नाम नहीं,
fair opportunity, clear criteria और transparent process चाहिए।
#Bihar #BiharStartup #StartupBihar #Entrepreneurship #BiharYouth
नेत���ओं से बस एक सवाल है—
जब चुनाव आता है तो बिहारी याद आता है,
वोट चाहिए तो बिहार याद आता है,
और जब मजदूर चाहिए तो “बिहार के मेहनती लोग” याद आते हैं।
लेकिन पढ़ाई के लिए बिहार छोड़ना पड़े,
नौकरी के लिए बिहार छोड़ना पड़े,
और अब बाहर जाकर भी “बिहारी” होने का ठप्पा झेलना पड़े—
तो बिहार में इतने सालों की राजनीति ने आखिर बनाया क्या?
नेता जी भाषण में बिहार को “विकास की राह” पर बताते रहे,
और युवा नौकरी की राह में बिहार से बाहर निकलते रहे।
बिहार को सिर्फ चुनाव में याद करने से बिहार नहीं बदलेगा।
बिहार के युवाओं को ऐसा बिहार चाहिए जहाँ रोज़गार के लिए अपना घर छोड़ना मजबूरी न हो।
#Bihar #Begusarai #Bihari #Jobs #Employment @ajeetbharti
“Bihar First, Bihari First” सुनते-सुनते अब एक अलग ही ��तलब समझ आने लगा है…
लगता है ये नारा “बिहारी फर्स्ट” नहीं, “बिहारी मजदूर फर्स्ट” के लिए है। 😔
पढ़ाई के लिए बिहार छोड़ो,
नौकरी के लिए बिहार छोड़ो,
रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में जाओ,
और फिर बाहर जाकर “बिहारी” होने की पहचान भी झेलो।
चुनाव में बिहारी फर्स्ट,
वोट में बिहारी फर्स्ट,
मजदूरी में बिहारी फर्स्ट…
तो फिर रोज़गार और अवसर में बिहारी कब फर्स्ट होगा?
बिहार के युवाओं को नारे नहीं,
अपने घर के पास पढ़ाई, रोजगार और सम्मान चाहिए। @PrashantKishor @TejYadav14 @samrat4bjp @BJP4Bihar @ajeetbharti
एक बिहारी होने के नाते रोज़ सुब��� उठकर बेगूसराय की कोई न कोई न्यूज़ या वीडियो देखता हूँ।
दिल में बस एक सवाल आता है—क्या मुझे अपनी जन्मभूमि में रहने का हक नहीं?
पढ़ाई के लिए बिहार छोड़ना पड़ा,
नौकरी के लिए बिहार छोड़ना पड़ा…
और आज भी दिल बिहार में ही अटका है।
सियासत के मौसम में बिहार याद आता है, चुनाव में वोट याद आता है, और जरूरत पड़ने पर बिहार के मजदूर याद आते हैं…
लेकिन वही बिहारी जब अपने परिवार और माता-पिता के साथ अपने ही राज्य में सम्मान और रोज़गार के साथ रहना चाहता है, तो उसे ��ाहर जाने की मजबूरी क्यों होती है?
हम बिहार छोड़ना नहीं चाहते…
हम बस ऐसा बिहार चाहते हैं जहाँ पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े, नौकरी के लिए अपना घर न छोड़ना पड़े और अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए किसी दूसरे शहर का सहारा न लेना पड़े। 💔
अपनी जन्मभूमि से दूर रहना मेरी पसंद नहीं, मेरी मजबूरी है।
#Bihar #Begusarai #Bihari #MeraBihar @PrashantKishor @yadavtejashwi @ajeetbharti
“Bihar First, Bihari First” सुनते-सुनते अब एक अलग ही मतलब समझ आने लगा है…
लगता है ये नारा “बिहारी फर्स्ट” नहीं, “बिहारी मजदूर फर्स्ट” के लिए है। 😔
पढ़ाई के लिए बिहार छोड़ो,
नौकरी के लिए बिहार छोड़ो,
रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में जाओ,
और फिर बाहर जाकर “बिहारी” होने की पहचान भी झेलो।
चुनाव में बिहारी फर्स्ट,
वोट में बिहारी फर्स्ट,
मजदूरी में बिहारी फर्स्ट…
तो फिर रोज़गार और अवसर में बिहारी कब फर्स्ट होगा?
बिहार के युवाओं को नारे नहीं,
अपने घर के पास पढ़ाई, रोजगार और सम्मान चाहिए।
एक पत्रकार हैं, नाम लेना जरूरी नहीं समझता।
जब बिहार को सच में जरूरत होती है, तब उनकी मौजूदगी दिखाई नहीं देती। लेकिन जहाँ विवाद, वायरल कंटेंट और ज्यादा views की संभावना हो, वहाँ कैमरा लेकर तुरंत पहुँच जाते हैं।
बाढ़ जैसे मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग नहीं दिखती, लेकिन जैसे ही जमुई का मामला सामने आया, तुरंत पहुँच गए। वहाँ भी सवालों और तथ्यों से ज्यादा लोगों की निजी जिंदगी, जाति और आपसी विवाद को खंगालने में दिलचस्पी दिखाई दे रही है।
पत्रकारिता का काम लोगों के बीच जाकर सनसनी पैदा करना नहीं, बल्कि पूरी सच्चाई और संदर्भ सामने रखना है। किसी की मजबूरी, अश���क्षा या निजी विवाद को views और engagement के लिए इस्तेमाल करना पत्रकारिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
बिहार को बार-बार सिर्फ विवाद और तमाशे के रूप में दिखाने के बजाय, उसके असली मुद्दों पर भी रिपोर्टिंग होनी चाहिए। #bihar
I enrolled my 6-year-old son for Aadhaar on 10 Oct 2025, but we still haven’t received it.
The data-entry operator entered the wrong mobile number. Customer support has been extremely unhelpful and doesn’t seem to know how to resolve the issue. The enrollment centre says they can’t provide the Aadhaar number, and without it, the mobile number can’t be corrected.
His school is now calling me daily because he qualified for a Maths Olympiad and Aadhaar is required.
Nearly a year later, still no solution. This is extremely frustrating. @UIDAI@PMOIndia@AmitShah please help resolve this.
@romita_tiwari पुराने शासन का हिसाब हो गया, ��भी तो आपकी सरकार है।
जनता ने आपको पुरानी गलतियाँ गिनाने के लिए नहीं,
आज की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए चुना है।
जमुई की घटना पर सवाल है तो जवाब भी आज का चाहिए, 2005 का नहीं।
BJP को शायद लगने लगा है कि अमृत पी लिया है—अब सत्ता से कोई हिला ही नहीं सकता।
मैं भी कभी BJP का समर्थक था। लेकिन लोकतंत्र में कोई पार्टी अजेय नहीं होती और जनता किसी को हमेशा के लिए सत्ता की गारंटी नहीं देती।
अहंकार जितना बढ़ेगा, जनता का जवाब उतना ही बड़ा हो सकता है। #Bihar