रक्षाबंधन सिर्फ धागा नहीं, ये भाई-बहन के अटूट विश्वास, स्नेह और जीवनभर की साथ निभाने की प्रतिज्ञा का प्रतीक है।
इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रार्थना है कि हर बहन का आशीर्वाद और हर भाई का स्नेह यूं ही बना रहे, और यह बंधन हर जन्म में उतना ही पवित्र और मजबूत रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
जबलपुर प्रवास के दौरान विगत दिनों बरगी डैम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण क्रूज हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सोनी परिवार से भेंट कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मध्य प्रदेश शासन में मंत्री रहे , पूर्व नेता प्रतिपक्ष, चुरहट के लोकप्रिय विधायक हमारे नेता आदरणीय अजय सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ASinghINC
कांग्रेस विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह “ राहुल भैया " को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ। @ASinghINC
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक आदरणीय श्री अजय सिंह (राहुल भैया) जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और जनसेवा की ऊर्जा प्रदान करें।
#HappyBirthday@ASinghINC
विघ्नहर्ता गणेश जी आपके जीवन और कार्यक्षेत्र में सफलता, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌿✨
#GaneshChaturthi#BlessingsOfGanpati
किसानों की ये भीड़, यूरिया लेने के लिए कतार में खड़ी है। यह तस्वीर सिर्फ सीधी की नहीं, लगभग पूरे प्रदेश में एक जैसी है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी होने के दावे करती है, देश के कृषि मंत्री खुद मप्र से आते हैं, लेकिन इसके बाद भी किसान हर साल इसी तरह धक्के खाते हैं।
हॉकी के जादूगर, ओलंपिक के नायक और भारत का गौरव – मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिन पर शत्-शत् नमन। 🇮🇳
राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#MajorDhyanChand#NationalSportsDay
एक माँ की मजबूरी – सिस्टम की लापरवाही
ग्राम भरसेंड़ी करवाही, तहसील सरई जिला सिंगरौली की काजल बैगा प्रसव पीड़ा में थीं। परिवार ने तुरंत जननी एक्सप्रेस को कॉल किया, लेकिन दो घंटे इंतजार करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुँची।
मजबूर होकर महिला को सड़क किनारे झोपड़ी में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
यह घटना सिर्फ एक महिला की परेशानी नहीं, बल्कि प्रदेश की तमाम महिलाओं की समस्या है। समय पर इलाज और सुविधा न मिलना सरकार और सिस्टम की बड़ी लापरवाही को दिखाता है।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
सत्य, प्रेम और धर्म की रक्षा के लिए जन्मे योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सदैव आनंद, प्रेम और समृद्धि बनी रहे। 🙏🌸
#janamashtami2025
#janamashtmi
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी की मंशानुरूप संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्षों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पूरी प्रक्रिया सांगठनिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप रही, जो कांग्रेस पार्टी की सशक्त परंपरा को और मजबूत करती है।
सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि भारत की क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक थे।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम संकल्प लें कि लोकतंत्र और आज़ादी की रक्षा के लिए हर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।
जय हिंद!
#Netaji#SubhashChandraBose
"सीधी-सिंगरौली के छात्रों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुँचाई"
हमने मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सीधी के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिले और 50 से अधिक कॉलेज इससे संबद्ध हों।
हर परीक्षा व कार्य के लिए 150 किमी की यात्रा करने की पीड़ा छात्र वर्षों से झेल रहे हैं। अब समय है कि उन्हें अपने घर के पास ही शिक्षा की सुविधा और अवसर मिलें।
खाद के लिए जूझ रहे किसानों की यह तस्वीर चुरहट विधानसभा क्षेत्र की है। सरकार किसानों के हित की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को समय पर खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रही।
किसानों की पीड़ा ही इस सरकार की असलियत को सामने लाती है।
@DrMohanYadav51