इससे बड़ी क्या विडंबना हो सकती है कि इस देश में कुछ स्कूल हिंदी बोलने पर बच्चों पर पेनल्टी लगाते हैं।
और वे बड़े चौड़े होकर बखान भी करते हैं देखो हमारे स्कूल में तो ऐसा होता है।
अधिकतर में गुप्त एजेंडा अपना होटल किराए पर चढ़ाने, या ठेका मिलने तक सीमित है, कुछ राजनेता भी आंदोलन इसी उद्देश्य से करते दिखते रहते हैं।
इन सब के बीच जो पर्यावरणप्रेमी साफ मन से गांव की अस्मिता बचाने के लिए लड़ते या आंदोलन करते हैं, वो पिस कर रह जाते हैं।
जैसलमेर बाड़मेर में ओरण के लिए हो रहे आंदोलन में एक आध ही साफ मन से हो रहे हैं, बाकी तो अपनी 5 गाड़ी लगते ही और पाइलिंग का ठेका मिलते ही उठने को तैयार हो जाते हैं।
मैं किसान हूँ
आसमान में धान बो रहा हूँ।
कुछ लोग कह रहे हैं,
कि पगले आसमान में धान नहीं जमता,
मैं कहता हूँ कि
गेगले-घोघले
अगर ज़मीन पर भगवान जम सकता है,
तो आसमान में धान भी जम सकता है।
और अब तो
दोनों में एक होकर रहेगा—
या तो ज़मीन से भगवान उखड़ेगा
या आसमान में धान जमेगा।
वक्त आया है खुशामद खोरों का कि,
बंदर भी करने लगे है गुस्ताखी,
जब दौर ए गजनवी आएगा,
अंजाम 'दोस्त' फिर क्या होगा।
करते चापलूसी, चरण वंदना,
चाल कुचाल, कलाबाजी,
जब कहर सा ज़लज़ला आएगा,
अंजाम 'दोस्त' फिर क्या होगा।
जवाब - अगर रजिस्ट्री में सही है और नामांतरण में चढ़ाते वक्त गलत हो गया है तो तहसीलदार से हो जाएगा।अगर रजिस्ट्री ही गलत टाइप हो गई है तो दुबारा रजिस्ट्री (शुद्धि पत्र) के अलावा कोई समाधान नहीं।
सवाल जवाब सीरीज 27
सवाल - सर मेरे पिताजी ने किसी को जमीन बेची थी और उसी खाते मे 4 खसरे है मेरे पिताजी ने एक खसरे मे जमीन बेची थी और जो खरीददार है उनका नाम सभी खसरो मे पड़ गया है उसको सही कैसे कराउ तहसीलदार दफ्तर मे होगा या SDM दफ्तर मे?
जवाब - अगर पहले कभी पुराने कागजों में कही पुरानी जमाबंदी या रजिस्ट्री में सही था, बाद में जमाबंदी में गलत हो गया,या रिकॉर्ड ऑनलाइन करते वक्त गलत दर्ज हो गया, तब तो तहसीलदार के दफ्तर में प्रार्थना पत्र लगाओ, और सही करवा लो,
इसके लिए आपको वहां तहसीलदार के समक्ष ठोस जवाब देना होगा कि किस तरह आपका विरोधी गलत शिकायत कर रहा है, या फिर आप चाहें तो विरोधी को भी पाबंद करने का भी निवेदन कर सकते हैं।
सार यह है कि नोटिस का मतलब यह नहीं है कि आपको पाबंद होना ही होगा, आप उसका विरोध भी कर सकते हैं।
जवाब - आप पाबंद होना चाहें तो पाबंद हो सकते हैं, पर यदि आपको लगता है कि आपके विरोधी पार्टी आपको गलत पाबंद करवा रही है, तो आप तहसील में वकील के साथ उपस्थित होकर इसका विरोध भी कर सकते हैं।
सवाल जवाब सीरीज 24
सवाल - स्टांप/नोटरी पर जमीन खरीदना ठीक रहता है या रजिस्ट्री से।
जवाब - स्टांप या नोटरी से जमीन खरीदने पर जमीन का नामांतरण आपके नाम नहीं हो पाएगा,और भी कई लीगल अड़चनें हैं इसमें। इसलिए सब रजिस्ट्रार के यहां जाकर रजिस्ट्री करवाना ही सही विकल्प है।
सवाल जवाब सीरीज 23
सवाल - मेरी बुआजी हमारे पास रहती हैं, उनके कोई संतान नहीं है, क्या उनकी जमीन को मै अपने गिफ्ट करवा सकता हूं या हक त्याग करवाना चाहिए? क्या इसमें मेरे ताऊ चाचा की अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी?
जवाब - इसमें हक त्याग सबसे सही रहेगा, गिफ्ट में स्टांप ड्यूटी लगेगी, हकत्याग में कुछ नहीं लगेगा। इसके लिए आपके चाचा ताऊ की कोई सहमति आवश्यक नहीं है, आपकी बुआ अपनी जमीन जिसे चाहे हक छोड़ सकती है, यह उनकी खुशी का विषय है।
#tdrvp #pokaran #hanumangarh #goluwala #maulasar #संगरिया #jaisalmer
जिधर जाते हैं सब,
जाना उधर अच्छा नहीं लगता
मुझे पामाल रस्तों का सफ़र,
अच्छा नहीं लगता।
ग़लत बातों को ख़ामोशी से सुनना,
हामी भर लेना
बहुत हैं फ़ाएदे इस में मगर,
अच्छा नहीं लगता।
*पामाल - जिन पर बहुत लोग चले हों।
सवाल जवाब सीरीज 22
सवाल - क्या SC या ST का व्यक्ति सामान्य वर्ग के व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी कर सकता है?
जवाब - हां, परन्तु जब भी उस POA के आधार पर बेचान करेगा, तो बेचान SC/ST के व्यक्ति के पक्ष में ही कर सकेगा। खुद को बेचान नहीं कर सकेगा।
#tdrvp#pokaran#hanumangarh #goluwala #maulasar #संगरिया #jaisalmer