आज प्रातः काल सभी #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाल कर खेजड़ी का पूजन किया। अनशन पर बैठे साधु संतों सहित सभी पर्यावरण प्रेमियों ने मौन जुलूस के माध्यम से संदेश दिया। कि हम शान्ति से अपनी मांगे मनाना चाहते है।
सरकार के समक्ष हमारी दो स्पष्ट माँगें हैं।
१. सरकार खेजड़ी सुरक्षा अधिनियम लागू करने की निश्चित तिथि घोषित करे।
२.जब तक कानून विचाराधीन है, तब तक मुख्य सचिव द्वारा तत्काल सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया जाए कि राज्य में खेजड़ी व अन्य हरे वृक्ष नहीं काटे जाएंगे।
“सिर साँठे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण"
खेजड़ी साधारण पेड़ नहीं, यह हमारे लिए देववृक्ष है। जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा है। हमारे यहाँ खेजड़ी की पूजा की जाती हैं। मैं स्वयं भी खेजड़ी की पूजा करती हूँ। जिसकी हम पूजा करें, उस देवता का संरक्षण हमारा दायित्व है।
राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इसे बचाना चाहिए। मैं खेजड़ी और ओरण (गौचर भूमि) को बचाने की मुहिम में सबके साथ हूँ।
#Bikaner #Orans #Jaisalmer
खेजड़ली बोली सरकारों से,
ना खेलो- खेल सरकारी तुम।
वादों की चूसणी देकर,
करते हो मक्कारी तुम ।
ना करो मुझे मज़बूर तुम,
फिर से नये खडाणे को।
मैं भी अब तैयार खड़ी हूँ,
धनुष पर तीर चढ़ाने को।
सोलर को तुम बना भेड़िया,
भेज रहे हो गांवो में।
मैं पहले से ही घायल हूँ,
लहू बह रहा है पांवों में।
दादा, दादी ने पाला मुझको,
हर बुरी बला से टाला मुझको।
तुम सौदा मेरा करते आए,
चुल्लू भर पानी में मरते आए।
धनवानों के चरण चाटकर,
करते हो गद्दारी तुम।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
करते हो मक्कारी तुम।
आग सूरज की ठंडी पड़ गई,
क्या हुआ कुछ पत्ति झड़ गई।
मैंने सब-कुछ ना झेला है,
हर कोई मुझसे खेला है।
तुम समझौते करते आए
पर बची मेरी खुद्दारी है।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
कैसी ये लाचारी है।
अब संकट गहरा आया है,
अपनो ने भरमाया है।
मैं सब लुटाकर चल दूंगी,
पत्थर के बदले फल दूंगी।
कब तक करूं याचना इनकी,
कब तक भरूं नैनों में पानी?
सरकारें तो बनकर बैठी,
जैसे कोई कुत्तिया कानी।
ये मरुधर तो पीहर मेरा,
मैं बेटी हूँ हर घर की।
लाज तुम्हारी नहीं बचेगी,
जो चूनर मेरी सरकी।
उठो लाडलो
डग भरो अब,
समय आया है कुछ करने का।
सिंहासन की अकड़ तोड़कर,
शीश तली पर धरने का।
किस किस को समझाने जाऊं,
हर कोई यहाँ बाज़ारी है।
कैसी है सरकार तुम्हारी,
कैसी ये लाचारी है??
*********
सुरेन्द्र सुन्दरम् (थापन)गंगानगर
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव #खेजड़ी_सरंक्षण_क़ानून_लागू_करो #खेजड़ी_बचाओ @RajCMO@BhajanlalBjp
इतिहास रचा जा चुका है — हाँ तो सुनिए फिर
हम जरा सी ठंड में मार्केट तक नहीं जा पाते,
वही हिन्द के शेर रोहताश खिलेरी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के सिर्फ़ तिरंगा नहीं फहराया बल्कि 24 घंटे बिताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है
19000 फिट की ऊँचाई, माइनस 83° डिग्री टेंप्रेचर
ये सुनकर मेरा तो दिलो-दिमाग़ में ही बरफ़ जम गई
रोहताश इस शिखर पर पहुँचने वाला विश्व का पहला
व्यक्ति बन चुका है — भारत के लिए गौरव की बात है
— लाडले के लिए पंक्तियाँ समर्पित —
जो लिखता मुकद्दर की इबारत,वो तेरी सोच से बड़ा है
जिसे ठुकरा दिया मिट्टी समझ के, वो आज बादलो से भी ऊपर खड़ा है
छोरे को बधाई और दिल से सैल्यूट है !!
लोगों को लगता होगा कि मैं लगातार तीन बार से देश का प्रधानमंत्री हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना मेरे लिए सबसे अधिक गर्व की बात है। जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी मेरे भी बॉस हैं।
पिछले कई महीनों से विराट कोहली लगातार प्रेमानंद महाराज जी के दरबार में जा रहे हैं,
विराट कोहली का जब बुरा समय चल रहा था तब उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के दरबार में जाना शुरू किया था मगर
आज विराट कोहली का सबसे बेहतरीन समय आया है,
विराट कोहली के पास सब कुछ था सिवाय एक IPL ट्रॉफी के और आज उन्हें ईश्वर की कृपा से वह भी हासिल हो गई है।
भक्ति और ईश्वर में भरोसा इंसान को सफ़ल बनाता है।
नैना और अर्पित आप और मेरी तरह महाकाल के दर्शन करने गए थे फिर जो हुआ आप ही देखे एक सवाल बड़ा है और कठिन भी
“आख़िर ये को तय करेगा की कौन 30 मिनट बैठकर भक्ति करेगा और कौन 2 मिनट और कौन बस एक झलक देख पाएगा धक्को में बीच से”