जल जीवन मिशन के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने संचालित और प्रगतिरत एकल नल जल योजनाओं तथा समूह नलजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई तथा जल निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।1/7 #Raisen
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन विस्तार, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।2/7
उन्होंने प्रगतिरत नलजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयसीमा के भीतर नल-जल योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जाए। जिन निर्माण ठेकेदारों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है या विलम्ब किया जा रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।3/7
इसी प्रकार जिले में संचालित और प्रगतिरत समूह नलजल योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।5/7
बैठक में बताया गया कि उदयपुरा समूह जलप्रदाय योजना में 108 ग्रामों में 15383 घरेलू कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बेगमगंज-गैरतगंज समूह जलप्रदाय योजना के माध्यम से 95 ग्रामों में 9941 घरेलू कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।6/7
समूह जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि हलाली समूह जलप्रदाय योजना का कार्य 85%, बेगमगंज एक्स 2 समूह जल प्रदाय योजना का कार्य 83%, नर्मदा नदी समूह जल प्रदाय योजना का कार्य 65.88%, गैरतगंज-सिलवानी समूह जल प्रदाय योजना का कार्य 43.49% पूर्ण हो गया है।7/7
श्वेत क्रांति की ओर अग्रसर अपना मध्यप्रदेश
प्रदेश में सांची ब्रांड को और अधिक लोकप्रिय बनाने हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ हुआ करार
#EmpoweringCooperatives#SahkarSeSamriddhi
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सांची जनपद की ग्राम पंचायत वनगवां में स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें स्वगणना हेतु प्रेरित किया गया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सिलवानी तहसील के ग्राम पठा में उपार्जन केन्द्र राज राजेश्वरी वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने उपज की गुणवत्ता, तुलाई आदि कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों और केन्द्र प्रभारी को उपार्जन नीति अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
#Raisen
सिलवानी जनपद के ग्राम वीकलपुर में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने भ्रमण कर जनगणना-2027 अंतर्गत नागरिकों द्वारा पोर्टल पर स्वगणना फार्म भरे जाने की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए अधिकाधिक नागरिकों को स्वगणना हेतु प्रेरित करने के लिए कहा।
#Raisen
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सिलवानी जनपद पंचायत के ग्राम वीकलपुर में उपार्जन केन्द्र का भ्रमण कर उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य तथा किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 1/2
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सिलवानी तहसील के ग्राम पठा में उपार्जन केन्द्र राज राजेश्वरी वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य तथा भण्डारण आदि कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
#Raisen
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सिलवानी क्षेत्र में ग्राम जमुनिया में उपार्जन केंद्र पारसनाथ का भ्रमण कर उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम में स्वगणना कार्य का भी जायजा लिया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सिलवानी क्षेत्र के करमोदी में स्वगणना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें स्वगणना हेतु प्रेरित किया गया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज समनापुर कलां में जनगणना–2027 अंतर्गत स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से स्वगणना की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिशा–निर्देश दिए।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज भानपुरगंज में जनगणना–2027 अंतर्गत स्वगणना कार्य का जायजा लिया गया। साथ ही ग्रामीणों से भी संवाद कर उन्हें स्वगणना हेतु प्रेरित किया गया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज गैरतगंज में उपार्जन केंद्र श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई कार्य, उपज की गुणवत्ता सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 1/2
#Raisen@JansamparkMP
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज बेगमगंज जनपद के ग्राम हप्सिली, पाडाझिर सहित अन्य ग्रामों में जनगणना–2027 अंतर्गत स्वगणना कार्य का जायजा लिया गया। साथ ही ग्रामीणों से भी सीधा संवाद कर उन्हें स्वगणना हेतु प्रेरित किया गया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज तहसील के ग्राम पलोहा और उमरखोह में जनगणना–2027 के तहत स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया गया।
#Raisen@CensusIndia2027
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को गैरतगंज में उपार्जन केंद्र आदर्श वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई कार्य, उपज की गुणवत्ता सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 1/2 #Raisen