पिछले तीन महीने से पेआउट नहीं आया और ब्लू टिक का पैसा लगातार जा रहा था इसलिए प्रीमियम कैंसिल कर दिया मैंने क्योंकि अब प्रीमियम लेने का पैसा ही नहीं है, चचा अगर थोड़ा बहुत पेआउट मुझे भी दे देते तो प्रीमियम चलता रहता पर मजबूरी में कैंसिल कर दिया...🥲🥲
@elonmusk
पिछले तीन महीने से पेआउट नहीं आया और ब्लू टिक का पैसा लगातार जा रहा था इसलिए प्रीमियम कैंसिल कर दिया मैंने क्योंकि अब प्रीमियम लेने का पैसा ही नहीं है, चचा अगर थोड़ा बहुत पेआउट मुझे भी दे देते तो प्रीमियम चलता रहता पर मजबूरी में कैंसिल कर दिया...🥲🥲
@elonmusk
#प्रेम
प्रेम सिर्फ भावना ही नहीं जिम्मेदारी भी है...
हम फिल्मों और सोशल मीडिया से सीखते हैं। की प्रेम सिर्फ अहसास है हर समय बात करना एक दूसरे के बिना अधूरा महसूस करना ही प्रेम है, लेकिन सच्चाई ये है कि प्रेम सिर्फ emotion नहीं responsibility भी है जब आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप उसके समय भावनाओं और भरोसे की जिम्मेदारी भी लेते हैं...अगर अभी आप खुद emotionally stable नहीं हैं, तो प्रेम किसी और के लिए सिर दर्द बन सकता है खुशी की वजह नहीं।
खुद से ये सवाल पूछो कि क्या मैं किसी की भावनाओं की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूँ, या मैं शादी करने के काबिल हूँ, यदि हाँ.... तो प्रेम करना उचित और सही है..
पहले खुद को जानो समझो और फिर किसी और को अपनाओ...
जो व्यक्ति खुद को नहीं समझता वह रिश्ते में खुद को खो देता है, अगर आपकी पहचान सिर्फ किसी का पार्टनर बनकर रह जाए तो रिश्ता unhealthy हो जाता है। सच्चा प्रेम आपकी पहचान को खत्म नहीं करता उसे मजबूत बनाता है...
red flags को कभी नजरअंदाज मत करो...
प्रेम अंधा नहीं होता हम खुद आंख बंद करके भरोसा करने लगते हैं, भरोसा करना अच्छी बात है मगर आंख बंद करके नहीं, अगर कोई बार बार झूठ बोलता है, आपकी इज्जत नहीं करता, आपको बदलने की कोशिश करता है, या guilt feel करवाता है, तो यह प्रेम नहीं emotional control हो सकता है। दिल से पहले दिमाग का इस्तेमाल करना कमजोरी नहीं maturity है।
सही समय गलत इंसान से बेहतर है और यह बात बिल्कुल सच है।
कई लोग सिर्फ इसलिए रिश्ते में आ जाते हैं। क्योंकि उम्र, परिवार ,समाज या दोस्त दबाव बना रहे होते हैं लेकिन याद रखो, गलत इंसान के साथ जल्दी प्रेम या शादी करने से बेहतर है सही समय और सही इंसान का इंतजार करना... किसी और से प्रेम का दावा करते हुए किसी और से शादी कर लेना स्वार्थ है प्रेम नहीं अगर किसी से प्रेम है तो निभाने का हर संभव प्रयास होना चाहिए अन्यथा प्रेम से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि प्रेम करते दो लोग हैं लेकिन एक के जाने के बाद दूसरा बेजान हो जाता है और दूसरा नई जिंदगी में खुश,,प्रेम निभाने का नाम है बहाने देकर छोड़ने का नहीं जब निभाने की हिम्मत हो तो ही प्रेम गली में जाना...
प्रेम आपको शांत करता है बेचैन नहीं...
सच्चा प्रेम anxiety नहीं देता stability देता है, अगर रिश्ता आपको लगातार डर, insecurity या confusion देता है। तो शायद वह प्रेम नहीं attachment है।
प्रेम जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव है लेकिन गलत समय और गलत व्यक्ति के साथ वही अनुभव सबसे गहरा दर्द बन जाता है। इस लिए प्रेम करने से पहले दिल से ज्यादा समझदारी से सोचो....❤️
जिसे हम खोजना छोड़ देते हैं वो फिर
बहुत बेहतरीन तरीके से मिलता है हमें...
मगर, तब तक अस्तित्व जड़ हो जाता है और हृदय पत्थर.....!!✨❣️
Good morning friends 🌻❤️
समय और शब्द दोनों की कीमत होती है, इसलिए सोच-समझकर इस्तेमाल करें,
समय एक बार चला जाए तो वापस नहीं आता,और शब्द एक बार निकल जाएँ तो लौटते नहीं.... समय का सही उपयोग हमें सफलता की ओर ले जाता है,और मीठे व समझदारी भरे शब्द रिश्तों को मजबूत बनाते हैं इसलिए हर पल की कद्र करें और बोलने से पहले सोचें, क्योंकि यही छोटी सावधानियाँ जीवन को सुंदर और सार्थक बनाती हैं......🌻❤️
Good morning friends 🌄❤️
हर नया दिन एक नया मौका है, खुद को बेहतर बनाने का..बीती हुई गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का, डर और संकोच को पीछे छोड़कर अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाने का...हर सुबह हमें यह याद दिलाती है कि जब तक साँस है, तब तक उम्मीद है,और जब तक उम्मीद है, तब तक बदलाव संभव है.....🙌❣️
Good morning friends 🌻❤️
जीवन बड़ा अजीब होता है…कई बार उसकी परतों में से हम जिस रंग को खोजते हैं, वह नहीं निकलता, पर कोई ऐसा रंग निकल आता है जो उससे भी अधिक ख़ूबसूरत होता है....✨❤️
Good morning friends 🌻❤️