शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि कलेक्ट्रेट द्वार के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रहे निहत्थे दलितों पर पुलिस कप्तान श्री अविनाश पांडे द्वारा स्वयं लाठीचार्ज करना घोर निंदनीय है इसकी जितनी भर्तासना की जाए उतनी कम है,एसकेडी को सूचना मिली है कि आगामी दिनों...
शोषित क्रांति दल की बड़ी जीत!वंश कुशवाहा की मौत के मामले में हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना जानी में हुई दर्ज
गौरतलब हैकि 15वर्षीय वंश कुशवाहा की दिनांक 28.5.26 को उसके दोस्त हर्ष व सुमित ने घर से ले जाकर भोले की झाल की नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी जिसकी पुलिस FIR नहीं लिख रही थी
*साहब! मेरा भाई अच्छा तैराक था, वह डूब नहीं सकता:* वंश की मौत पर बहन ने खड़े किए सवाल, सीओ बोले- निष्पक्ष कार्रवाई होगी
https://t.co/LPnU2NLiTY
@meerutpolice@Uppolice@NCBC_INDIA@DyCMGoUP
वंश कुशवाहा को न्याय दो न्याय दो
कल दिनांक 26.6.26 को दिन शुक्रवार समय सुबह 10 बजे स्थान चौधरी चरण सिंह पार्क/कमिश्नरी पार्क मेरठ पर पीड़ित परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर शोषित क्रांति दल धरने पर बैठेगा और धरना तब तक चलेगा जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
हापुड़ के गांव घूंघराला में बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को सामंती गुंडो ने तोड़ दिया जैसे ही इसकी सूचना शोषित क्रांति दल को मिली तो सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाकर टेंट गाड़ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया!
UP- बागपत में टैंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की वरूण लुहारी गैंग के 8-10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी. दोनों अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. पुलिस से पहले भी शिकायत हुई मगर एक्शन ना हो सका.
विकास की 6 महीने पहले शादी हुई थी. उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है.
परिवार ने वरूण लुहारी के एनकाउंटर की मांग को लेकर सड़क जाम किया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
SP बागपत सूरज राय के मुताबिक- "पुरानी रंजिश है. 2016 में केस दर्ज हुआ था. कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नही है."
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।
देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
🔴 BREAKING NEWS
फतेहपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बवाल, जनता ने उखाड़कर फेंके
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध ने उग्र रूप ले लिया। नाराज़ लोगों ने अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजली घर पर फेंक दिए और जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मीटर तेज रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे बिल बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह का विरोध देखने को मिल रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
#Fatehpur @UPPCLLKO