Prevention from Detororiation के तहत पहाड़ो के दूरस्थ क्षेत्रो में मेडिकल किट भेजने का क्रम शुरू हो चुका है, कल इसी क्रम में
(सुनारखोला, दनकन्या, मटियाली, ल्वेशाल, खेरदा, नयेली, खोलिया, मोना) गाँव के लिए सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सी मीटर, थर्मामीटर, आदि की मेडिकल किट बनाकर भेजी।
और जरूरत पड़ने पर बाद में अगर अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति हुई तो वहाँ भी उनको भर्ती करवाने में मदद की जाएगी।
कोरोना के इस काल मे वत्सल अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आपके साथ एक परिवार की तरह है।
Day 1 - 17 may 2021
of Prevention From Detoriation Campaign at Ramnagar.
वत्सल के साथियों ने रामनगर विधानसभा के ग्राम लेटी, चोपड़ा, अमगड़ी, पाटकोट रामपुर, पट्टानी आदि गांवों में जरूरतमंद लोगों तक prevention from Detoriation कार्यक्रम के तहत मेडिकल किट पहुँचाई।
#Uttarakhand
हमारी टीम गाँव में लोगों को awareness से संबंधित लिटरेचर के साथ साथ Oxymeter, thermometer, vape machine, masks, दवाई किट के साथ साथ consultation फॉर्म भी दे रही है, जिसको आसान शब्दो में भरकर व्यक्ति सही चिकित्सीय परामर्श ले सकता है।
आज तीस परिवारों को जरूरत का सामान वत्सल फाउंडेशन की तरफ से नीरज भाकुनी जी ने पहुँचा दिया।
इस कार्य से जुड़े सभी महानुभावो का वत्सल वंदन करता है।
समाजिक कार्य यूँ ही मिलकर होते है।
अर्थ के अलावा भी कई पहलू होते है जहाँ कई लोग मिलकर एक सेतु बनाते है।
#Uttarakhand