अद्भुत है! ऋग्वेद के नासदीय सूक्त में विवेचना या आधुनिक काल में कबीर की रचना “मोको कहाँ ढूंढे रे” में, शिव (ऊर्जा स्वरूप) व शक्ति (प्रकृति रूप) का लास्य नृत्य जीव में होता है। हृदय स्वरूप डमरू बजता है, तभी जीव जीवित है।
#ॐ_नमः_शिवाय#Mahashivratri2025
जीव को जो जीवित रखे वो अमृत, निर्मल जल ही है वो अमृत।
सदा रखे अपने अमृत के स्तोत्रों को स्वच्छ, तो रहें स्वस्थ।
अमृत व ज्ञान की सरिता से हो तृप्त।
#KumbhMela2025
अच्युतानन्त गोविन्द विष्णो नारायणाऽमृत
रोगान्मे नाशयाऽशेषानाशु धन्वन्तरे हरे ।
आरोग्यं दीर्घमायुष्यं बलं तेजो धियं श्रियं
स्वभक्तेभ्योऽनुगृह्णन्तं वन्दे धन्वन्तरिं हरिम् ॥
धन्वंतरि जयंती के माध्यम से आपके जीवन में स्वास्थ व सौभाग्य की वृद्धि होव!
#Dhanteras2024
ॐ नमामि धन्वन्तरि आदिदेवं सुरासुरैर्वन्दित पादपध्मम्।
लोके जरारुक् भयमृत्युनाशनं धातारमीशम् विविधौषधीनां॥
परमपिता श्रीमन्नारायण की कृपा से धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व आपके लिए चिर समृद्धि, आरोग्य और मंगलकारी हो !
जीवन एक यज्ञ के स्वरुप है, जहाँ पर प्रत्येक कर्म व आहार एक हाविष्ट है। अन्ततः देह का मुखाग्नि संस्कार उक्त जीवन का अंतिम हाविष्ट होता है।
अतः जीवन सात्विक आचार-विचार, कर्म व आहार से पूर्ण करें, तत्पश्चात् जीवन यज्ञ की आभा सुमधुर - सुगंध युक्त होगी।
अपनी आत्मा को माधुर्यपूर्ण संगीत के साथ संरेखित कर योगाभ्यास के माध्यम से आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करें।
आज हम संगीत की शक्ति और योग की शांति का पर्व मनाएं। विश्व संगीत दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌎
#WorldMusicDay_2023#InternationalYogaDay2023
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
आपके जीवन में वसंत का सदा वास हो।
आज श्री राम जन्म उत्सव को अधिक श्रद्धा व उनमे अपनी आस्थ को प्रगाढ़ कर मनाये।
आइए श्री राम को आपने भीतर प्रकट करें। उनके चरित्र का अनुसरण करें।
#RamNavami की आपको शुभकामनायें।
ध्यानयोग एक यज्ञ स्वरूपा है। आज विश्व यज्ञ दिवस पर हम अपने भीतर ध्यानयोग के माध्यम से अपने मन के हवन कुण्ड में सुविचारों, सुज्ञान का हवन करें।
अपने जीवन को एक यज्ञ बनाएं व नियमित अपने सुकर्मों का हविष्ट प्रदान करें और जीवन सार्थक करें।
#vishvayagydiwas#worldyagyday
आएं इस रामनवमी पर हम अपने भीतर श्री राम को प्रकट करें। उनके मर्यादा, दया, करुणा, कर्तव्य परायणता आदि गुणों से स्वयं को सुशोभित करें। ध्यान साधना एक उत्तम मार्ग है जिससे इन गुणों का स्वयं में धरण कर सकते है।
श्री राम विजयते!💐