घरेलू काम, काम है - घरेलू कामगार, कामगार हैं।
आखिर इन महिलाओं की आवाज़ कौन सुनेगा? कौन इनके श्रम, संघर्ष और सम्मान को वह पहचान देगा जिसकी वे हकदार हैं?
इनके संघर्ष और आत्मसम्मान की इस लड़ाई में कोई साथ हो या न हो, वीणा मानवी इनके साथ हमेशा खड़ी थी और खड़ी रहेगी।
#Bankipur
मुहर्रम हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत की राह पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत हमें हर दौर में अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने का साहस देती है।
#VeenaManvi#muharram#MahilaVikashmanch
हम साथ चलेंगे तो जीतेंगे।
आपके विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से जिस मुहिम पर मैं निकली हूँ, उसकी सफलता निश्चित है। यह केवल एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि बांकीपुर के बेहतर भविष्य, महिलाओं के सम्मान और जनभागीदारी का संकल्प है।
#veenaManvi#Bankipur
“बल, बुद्धि, विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार।”
जब-जब जीवन के पथ पर संघर्षों ने राह रोकी, तब-तब वीर बजरंगबली की असीम शक्ति, ने आगे बढ़ने का संबल दिया।
ज्येष्ठ मास के पावन बड़ा मंगल के अवसर पर प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे हम सभी को शक्ति,और सेवा भाव प्रदान करें।
सुबह होगी, सूरज निकलेगा,
अंधेरों का अंत होगा।
असामाजिक तत्वों का प्रभाव समाप्त होगा,
न्याय, सुरक्षा और सम्मान का नया दौर शुरू होगा।
महिलाओं की भागीदारी, सम्मान और नेतृत्व के साथ
बनेगा एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बाँकीपुर।
#Bihar#Bankipur#VeenaManvi
यह घटना किसी एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उस सोच पर हमला है जो न्याय, सुरक्षा और सम्मान की बात करती है। आइए, हम सभी मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर नागरिक चाहे वह छात्र हो, महिला हो या पुरुष बिना भय के अपने अधिकारों और सपनों के साथ आगे बढ़ सके।
#PatnaCoaching#CandleMarch
मन व्यथित है। बीती शाम अपने ही क्षेत्र पटना में मुझ पर हुए हमले ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जीवन भर मैंने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है, पर आज जब मुझ पर ही हमला हुआ, तो मन में यह प्रश्न उठता है कि मेरी लड़ाई कौन लड़ेगा?
साथ ही, कोचिंग माफिया से मेरा स्पष्ट आग्रह है कि वे अपने व्यक्तिगत लाभ या निजी दुश्मनी के लिए छात्रों का उपयोग करना बंद करें। छात्रों का कार्य शिक्षा प्राप्त करना और अपना भविष्य संवारना है, न कि किसी के स्वार्थ या विवाद का माध्यम बनना।