राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं का नियमित संचालन बुधवार 1 सितम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जाएगा।
अभी हमें सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल की पालना कर तीसरी लहर को आने से रोकना है। बिल्कुल लापरवाही ना करें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें एवं वैक्सीन लगवाएं।