11 सितम्बर 2026 को राँची चलें!
राँची चलें… राँची चलें… राँची चलें!
आखिरी लड़ाई — अब आर-पार की लड़ाई!
11वीं–13वीं JPSC, JSSC CGL, PGT, LDC, नर्सिंग, आशुलिपिक तथा TDPL एवं अभय तिवारी से जुड़े JPSC-JSSC मामलों सहित धांधली से प्रभावित हर परीक्षा को रद्द कराने तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर विधानसभा घेराव आंदोलन वाला जोश और संघर्ष कम नहीं होने देना है।
सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिलों के छात्रों की
“भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा”
की समापन यात्रा
“निष्पक्ष CID जाँच को मजबूती से हाई कोर्ट में रखकर छात्रों को न्याय करो, अन्यथा CBI जाँच करो!”
18वें दिन — राँची चलें।
दिनांक: 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: बापू वाटिका से बिरसा समाधि स्थल , भाया अल्बर्ट एक्का चौक
विशेष नोट:
विवादित 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई, 22 परीक्षाएँ रद्द, 17 परीक्षाओं पर जाँच एवं 6 परीक्षाओं पर रोक के फैसले से जुड़े मामले में आगामी 15 सितम्बर को हाई कोर्ट में होने सुनवाई पर छात्रहित में फैसला पर यह आन्दोलन मिल का पत्थर साबित होगा, अतः आप सभी भारी संख्या में पहुँचे
एक कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शीशे के यानी कांच के गिलास में चाय दी गई
और बाकी सभी महिलाओं को कागज के गिलास में दी गई
राहुल गांधी जो कहते हैं उस पर कांग्रेस क्या सोचती है ???
पुलिसिया अत्याचार का सिलसिला आखिर खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रहा है? गिरिडीह जिले के एक थाने में किसी व्यक्ति को बुलाकर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का अधिकार आखिर पुलिस को किसने दिया है? कानून के रखवालों से ही यदि कानून की मर्यादा तार-तार होगी, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करेगा?
@JharkhandPolice@GIRIDIHPOLICE
ये है गिरिडीह पुलिस का आम जनता के प्रति रवैया। देखिए नगर थाना पुलिस किस तरह से एक युवा लखन साव को थाने में बुलाकर थाना प्रभारी के चेम्बर में एक पुलिसकर्मी के द्वारा बेरहमी से पहले थप्पड़ से पीटा जाता है। उसके बाद जब पुलिस का हाथ दुखने लगता है तो फिर डंडे से बेरहमी से मार मारकर अधमरा कर दिया जाता है। आनन-फानन में गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ पर इलाज चल रहा है। @GIRIDIHPOLICE@JharkhandPolice@DigHazaribagh@GiridihDc@HemantSorenJMM@yourBabulal
का हो माइक्रोस्कोपिक चिचा इसको पेपर लीक बोलेंगे है या फिर Gas Question? और सरकार के दलालों इस पर क्या कहना है? क्या अब भी कहोगे कि सरकार को कुछ लोग बदनाम कर रहे है?
और क्या विश्वास किया जाए इस जाँच का?जब यही नियामतपुर वाली बात मैने बताई थी तो सरकार ने मुझे चोर,दलाल और पार्टी का चमचा बताया था,कुछ अपने लोगों ने मेरी मंशा पर सवाल उठाया था जब सुप्रीम कोर्ट से केस खारिज हुआ था और एक आज का दिन है जब ठीक 1.5 साल बाद जाँच में सरकार की उसी CID ने आज बोला है कि नियामतपुर में लोगों को परीक्षा के प्रश्न और उत्तर दोनों रटाए गए थे।।।विशेष लाइव सेशन में बात होगी।
"आइझ नाय तो काइल हमर बात माने होतो ,
गोडेक कांटा मुंहें धइर टाने होतो"
@ExamsFighters@JmmJharkhand@PMOIndia@narendramodi@RahulGandhi@aajtak@akhileshsi1
.@RahulGandhi जी, भाजपा शासित राज्यों पर आपका दर्द छलक रहा है, लेकिन ये वीडियो देखिए — यही हकीकत झारखंड में आपकी गठबंधन वाली हेमंत सरकार में है।
यहां जमीन में गड्ढा खोदकर, रेत में मुंह लगाकर गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बच्चे, महिलाएं मीलों चलकर गंदा पानी ढो रही हैं। हजारीबाग में बच्चे 6 महीने से गड्ढे का पानी पी रहे हैं।
मध्य प्रदेश में बीमारी से बच्चों की मौत पर आप मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते हैं, लेकिन झारखंड में पानी, पोषण और इलाज के अभाव में मरते आदिवासी बच्चों पर आप चुप क्यों हैं?
मध्य प्रदेश पर राजनीति चमकाना आसान है, लेकिन अपने ही INDIA गठबंधन की हेमंत सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत कब दिखाएंगे?
पहले झारखंड के आदिवासी बच्चों को पानी, पोषण और इलाज दिलवाइए, फिर दूसरों को नसीहत दीजिए।
JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM आखिर क्यों हिचक रहे हैं?
आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अनुराग गुप्ता छात्रों द्वारा लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने पर आमादा थे? क्यों वे खुलेआम मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश कर रहे थे? झारखंड के छात्र और बेरोजगार आज यही सवाल पूछ रहे हैं।
जिस अधिकारी की भूमिका पर ही जांच को प्रभावित करने के गंभीर सवाल खड़े हों, उस पर कार्रवाई किए बिना CID की जांच और उसकी निष्पक्षता पर आखिर भरोसा कैसे किया जा सकता है?
मुख्यमंत्री जी, अगर आपको झारखंड के लाखों युवा बेरोजगारों के भविष्य से जरा भी सरोकार है, तो डरिये मत, हिम्मत दिखाइए। इस अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराइए और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए... क्योंकि जब वर्दी की आड़ में जांच से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे लोग जेल नहीं जायेंगे तो भविष्य में कोई भी अधिकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से पहले नहीं डरेगा।
#jssccglscam #StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand@JPSCreformanch
🚨 अति महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण 🚨
JPSC JSSC REFORM MANCH
सभी छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को JPSC JSSC REFORM MANCH की ओर से स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि “JPSC JSSC REFORM MANCH” के नाम से बनाया गया वह Telegram ग्रुप, जिसमें माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन को लेकर आपत्तिजनक, अमर्यादित अथवा गलत टिप्पणियाँ की जा रही हैं, पूरी तरह से फर्जी एवं हमारे मंच से असंबंधित है।
❗ उस Telegram ग्रुप का JPSC JSSC REFORM MANCH से किसी भी प्रकार का कोई संबंध, संबद्धता या आधिकारिक स्वीकृति नहीं है।
हमने न तो ऐसा कोई दूसरा Telegram ग्रुप बनाया है, न ही उस ग्रुप को संचालित करते हैं और न ही उस ग्रुप में की जा रही किसी भी टिप्पणी या गतिविधि का हमारे मंच से कोई लेना-देना है।
हमारे मंच के नाम का इस्तेमाल करके किसी अन्य व्यक्ति अथवा समूह द्वारा इस प्रकार का फर्जी ग्रुप बनाना हमारे संगठन की पहचान का दुरुपयोग है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि साजिशन JPSC JSSC REFORM MANCH की छवि खराब करने तथा छात्रों एवं आम लोगों के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
📌 हमारे मंच का आधिकारिक Telegram ग्रुप केवल यही है:
🔗 https://t.co/ZU2cuuHw8z
👥 हमारे आधिकारिक Telegram ग्रुप में 2000+ सदस्य जुड़े हुए हैं।
अतः सभी साथियों से विशेष अनुरोध है कि JPSC JSSC REFORM MANCH के नाम से चल रहे किसी भी अन्य Telegram ग्रुप को हमारा आधिकारिक ग्रुप न समझें। ऐसे किसी फर्जी ग्रुप की पोस्ट, टिप्पणी या संदेश को हमारे मंच से जोड़कर न देखा जाए।
⚖️ हम सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे मंच के नाम एवं पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी ग्रुप चलाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
JPSC JSSC REFORM MANCH किसी भी व्यक्ति के प्रति अपमानजनक, अमर्यादित या आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का समर्थन नहीं करता।
🙏 सभी से अपील है कि इस स्पष्टीकरण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे।
✊ JPSC JSSC Reform MANCH
ओ भाई JMM वाले अगर पत्रकरों के साथ बीजेपी शासित राज्यों में कुछ होता है तो अपलोग जमकर हाय तौबा मचाते हो और अगर यही जेएमएम सरकार झारखंड में करती है तो मुंह पर ताला लग जाता है। मैं भी पत्रकार हूँ जामिया दिल्ली से पढ़ाई करके पत्रकार बना हूँ। आपके सरकार से सवाल पूछने और खनन माफियाओं को एक्सपोज़ करने पर मेरे ख़िलाफ़ 2023 में तत्कालीन एसपी अमित रेणु ने फर्जी मुक़दमा और मानसिक उत्पीड़न किया और कुछ दिन पहले ही आपके एसडीएम ने मेरे ख़िलाफ़ जाँच कर कार्रवाई की माँग करते हुए डीपीआरओ को लेटर लिखा है। तो भाई जेएमएम वाले इसपर कुछ फ़रमाइएगा। हालांकि @4pmnews_network पत्रकार के साथ जो हुआ वो गलत है लोकतंत्र में ये स्ट्रक्टली निंदनीय है। लेकिन आपके दोरहरी नीति और सेलेक्टिव मानसिकता का उजागर होता है।
@JmmJharkhand@BJP4Jharkhand@BikerGirlkancha@GIRIDIHPOLICE@JharkhandPolice@HemantSorenJMM
सरकार को दिए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए,
छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने और उनके हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान किया है।
8 सितंबर: रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, गढ़वा
9 सितंबर: कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा, चाईबासा
10 सितंबर: सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार, चतरा
11 सितंबर: रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा, जामताड़ा
चार दिनों तक भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग बुलंद करेंगे।
छात्रों के सम्मान और न्याय की लड़ाई अब सड़क से सदन तक जारी रहेगी।
: श्री @AdityaPdSahu जी, प्रदेश अध्यक्ष