@IFFDC_Ltd का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर @AnkitParihar9 भैया को बधाई एवम् शुभकामनायें l
श्री पशुपति नाथ जी आप को उत्तरोत्तर प्रगति प्रदान करें !
हमारे नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पी. डी. ए. पंचायतों का निरन्तर क्रम जारी है।
ग्राम रामपुर खरही, विकासखंड सुमेरपुर में आयोजित पीडीए पंचायत में सम्मानित परिवारजनों से आत्मीय संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय समाजवाद,
जय अखिलेश।
#अंकितपरिहार
#166भगवंतनगर
#समाजवादीपार्टी
समाजवादी पार्टी कार्यालय उन्नाव में प्रखर समाजवादी रहे प्रेरक व्यक्तित्व श्रद्धेय स्व. जनेश्वर मिश्र जी कि जयंती पर पुण्य स्मरण एवं नमन के साथ ही आदरणीया श्रीमती अन्नू टंडन जी @AnnuTandonUnnao द्वारा इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं को उपहार स्वरूप साइकिल का वितरण किया गया।
हमारे नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशन पर समाजवादी पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले 'संविधान मान स्तंभ दिवस' के अवसर पर 166, भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बाबा साहब स्मारक, ग्राम पोटरिहा, ब्लॉक बिछिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को नमन किया तथा संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।
#संविधान_मान_स्तंभ_दिवस #जय_संविधान #बाबासाहब_अंबेडकर #सामाजिक_न्याय #समाजवादी_पार्टी #अखिलेश_यादव #166भगवंतनगर #अंकितसिंहपरिहार #बेटा_भी_नेता_भी #जय_समाजवाद 🚲
छात्रों की आवाज बुलन्द कर रहे श्री अंकित सिंह परिहार को पुलिस ने बल पूर्वक, जबरन सड़क पर घसीटते हुए गिरफ्तार कर हिरासत में लिया
@yadavakhilesh@dimpleyadav@AnnuTandonUnnao
सुबह-सुबह बिस्तर से सोकर उठा तो जानकारी मिली कि पुलिस प्रशासन ने मेरे आवास को छावनी बना दिया है, पूछने पर पता चला कि मुझे आज अपने आवास से ना तो बाहर जाने दिया जाएगा और ना ही किसी से मिलने दिया जाएगा... क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आज जनपद आगमन है... आखिर ये कैसी तानाशाही है... लोकतंत्र को कुचलने वाली ये सरकार समाजवादी सिपाहियों से इतना डरती है ?
मेरे बारे में शासन- सत्ता, प्रशासन, पुलिस के लोग जानते हैं कि अगर मुझे विरोध प्रदर्शन करना होगा तो कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती... लखनऊ की सड़कें, विधानसभा का परिसर इस बात का गवाह है... इस तरह से मेरे घर को घेर कर मुझे मेरे घर में बंदी बना लेने का औचित्य क्या है ? इतनी बेचैनी, इतनी घबराहट क्यों ?
योगी हमसे डरता है,
पुलिस को आगे करता है।
@dbrau_agra I( Ruchi Singh)have applied the Degree of B.H.M.S.(batch 2011-2014)on dated 26th June2025- and it’s still showing that its pending on Level 1 . Kindly look into this and try to dispatch degree as soon as possible .
@EduMinOfIndia
IFFDC के निदेशक के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन स्वरूप असम राज्य के गुवाहाटी में उत्तर प्रदेश राज्य के कृषि वानिकी सहकारी समिति के अध्यक्षों की समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए समितियों की प्रगति आदि कि जानकारी प्राप्त करके समिति के कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर सभी सम्मानित अध्यक्ष गणों को संबोधित करने के साथ सभी के आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। @IFFDC_Ltd
हर परिस्थिति में एक समर्पित पारिवारिक सदस्य के रूप में सेवा करने के अपने संकल्प को पूरा करने के क्रम में गंभीर बीमारी से पीड़ित, बीघापुर ब्लॉक के काछीबारी (निहालीखेड़ा) गांव निवासी श्रीमती शिवकली जी जिन्हें डाक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी लेकिन ऑपरेशन के लिए आ रही आर्थिक दिक्कतों की जानकारी होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में धनराशि जमा करवाई जिस से सकुशल ऑपरेशन संपन्न हुआ और श्रीमती शिवकली जी को पूर्ण स्वास्थ लाभ मिल गया है। धनराशि की रसीद एवं प्रपत्र परिवारजनों को सौंपते हुए स्वास्थ्य लाभ कि जानकारी प्राप्त की और शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।
परिवार मेरा है तो जिम्मेदारी भी मेरी है।
#166भगवंतनगर
अपने भगवंतनगर परिवार की सेवा करने में जो संतुष्टि मिलती है उसे बयां नहीं कर सकता, ये मेरी जिम्मेदारी है कि एक एक परिवार के सुख दुख में शामिल रहूं, बीते दिनों पता चला कि सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के गांव रानीपुर के रहने वाले 16 साल के कृष्णा और डौड़ियाखेड़ा गांव के 22 वर्षीय सूफियान के अस्वस्थ होने और इलाज में आर्थिक परेशानियों की जानकारी मिली.... दोनों युवाओं के इलाज के लिए आर्थिक समस्या को दूर करते हुए इलाज में लगने वाली राशि के प्रपत्र दोनों के परिवारों को सौंपकर वादा किया कि आगे कहीं भी कोई जरूरत होगी तो आपका ये भाई दिन रात हाजिर रहेगा...
शुक्रिया ईश्वर का, जो वो बार बार मुझे निमित्त बनाकर परिवारजनों की सेवा का अवसर देता है...
सर्वदा आपका
अंकित सिंह परिहार
#166भगवंतनगर
S.I.R. प्रक्रिया में तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मत के सर्वोच्च अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए मेरे प्रिय साथियों जिन्होंने S.I.R. प्रहरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करके नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं उन सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार। आपने एक -एक बूथ पर जिस तरह से अपने प्रयास से इस प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान दिया है वह योगदान ही 2027 में आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का मजबूत मार्ग प्रशस्त करेगा।
461बूथ के हर साथी का फोटो लगाना सम्भव नहीं है लेकिन आप सभी का जो स्थान मेरे दिल में है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।
#SIR #SIR2025
#PDA #PDA_Prahari
#166भगवंतनगर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे श्रद्धेय “नेता जी” स्व. मुलायम सिंह यादव जी की जयंती का कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बारा चौराहे पर स्थित मेरे कार्यालय में बहुत ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
नेता जी अमर रहें।
#166भगवंतनगर