श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन कार्यक्रम चितौड़ के कोटा में आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम में पूज्य संतों के साथ विहिप संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन जी (@drskj01 ) ने श्रद्धेय अशोक जी सिंहल को याद कर उनके द्वारा हिंदू समाज के लिए किये योगदान और जागरण को स्मरण किया ।
#100YearsOfAshokJi
दक्षिण बंगाल प्रांत, कोलकाता, 4 अक्टूबर |
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के पुरोधा और विहिप नेता श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दक्षिण बंगाल प्रांत के तत्वावधान में कोलकाता के अलीपुर स्थित उत्तीर्ण सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य श्री निर्गुणानंद महाराज, विहिप अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी, बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुबेन्दु अधिकारी और अन्य पूज्य संतों की पावन उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभ शुभारंभ हुआ।
#100YearsOfAshokJi
हिन्दू संगठन को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने वाले महापुरुष श्रद्धेय अशोक सिंहल जी
— कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप (@Koteswaravhp )
श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कुरनूल शहर के वेंकटरमणा कॉलोनी स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण मंडप में आज, 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को "विशिष्ट जन सम्मेलन" आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री श्री कोटेश्वर शर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंहल जी ने हिन्दू समाज के सशक्तिकरण और संगठन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के विस्तार के साथ-साथ समाज में युगांतकारी परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विभिन्न आयामों और विभागों की नींव रखी। 'धर्म संसद' और संतों के सम्मेलनों के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्त हिन्दू एक समान हैं; प्राचीन हिन्दू समाज में जातिभेद और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियां नहीं थीं। गुलामी के कालखंड में पनपी इस छुआछूत की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए उन्होंने 'सामाजिक समरसता विभाग' का गठन किया। इसी प्रकार, हिन्दू धर्म छोड़कर अन्य मतों में चले गए बंधुओं की घर-वापसी के लिए 'धर्म प्रसार विभाग' और वैदिक ज्ञान की रक्षा हेतु 'वेद विद्यालयों' की स्थापना की।
श्री कोटेश्वर शर्मा जी ने आगे कहा कि अयोध्या आंदोलन का सफल नेतृत्व कर श्री राम जन्मभूमि पर ఉంది भव्य राम मंदिर के निर्माण में सिंघल जी की अग्रणी भूमिका रही। आज समाज में 'पंच परिवर्तन' का होना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में हिन्दू समाज पूजा-पाठ, अनुष्ठान और धार्मिक आयोजनों में तो आगे है, परंतु जीवन मूल्यों के वास्तविक आचरण में पीछे रह जाता है; उदाहरणार्थ 'सत्य वचन' के सिद्धांत को व्यवहार में उतारने में हम चूक जाते हैं। इसके साथ ही, भारत की आत्मा परिवार व्यवस्था में निहित है, जो आज कमजोर पड़ती दिख रही है। उन्होंने आह्वान किया कि अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हमें अपनी परिवार व्यवस्था को पुनः सशक्त करना होगा।
#100YearsOfAshokJi
अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 4 हजार युवाओं ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
मुंबई, 4 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता स्व. अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई के षण्मुखानंद सभागृह में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 4 हजार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने स्व. अशोक सिंघल के साथ बिताए अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अशोकजी ने अत्यंत संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में अपने जीवन का निर्माण किया। उन्होंने समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के साथ-साथ विभिन्न जाति, समुदाय एवं संप्रदाय के लोगों तथा साधु-संतों को साथ लेकर व्यापक समाज जागरण का कार्य किया। विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने के अशोक सिंघल के प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया।
#100YearsOfAshokJi
#LIVE: श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - तेलंगाना प्रांत
मुख्य वक्ता और अतिथि : श्री चंपात राय, केंद्रीय उपाध्यक्ष विहिप
मुख्य अतिथि : श्री वेंकैया नायडू , पूर्व उपराष्ट्रपति
#100YearsOfAshokJi https://t.co/rKUvE4q54Z
#LIVE: श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - दक्षिण बंग प्रांत
मुख्य वक्ता : श्री अलोक कुमार जी (@AlokKumarLIVE), अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष , विहिप
मुख्य अतिथि : श्री सुबेंदु अधिकारी (@SuvenduWB), मुख्यमंत्री , बंगाल
#100YearsOfAshokJi https://t.co/6KzAkn4J2n
विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ𝟎 सुरेन्द्र कुमार जी जैन (@drskj01 ) प्रेस वक्तव्य:
नई दिल्ली। 𝟎𝟑 अक्टूबर 𝟐𝟎𝟐𝟔
कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस शौर्य का प्रदर्शन करके 9/11 दोहराने के षड्यंत्र को विफल किया, उसके लिए विश्व हिन्दू परिषद उनका अभिनन्दन करती है। आज कट्टरपंथी इस्लाम सम्पूर्ण मानवता के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे पीड़ित विश्व समुदाय इस पर चिन्ता तो अवश्य करता है, परन्तु अब समय आ गया है कि सम्पूर्ण विश्व इस चुनौती को परास्त करने के लिए सांझा रणनीति अपनाए।
डॉ0 सुरेन्द्र जैन ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत गत 1400 वर्ष से इस बर्बर मानसिकता से पीड़ित है। कट्टरपंथी इस्लाम से जितना संघर्ष भारत को करना पड़ा है, उतना किसी अन्य देश को नहीं। इसी मानसिकता के कारण धर्म के आधार पर भारत के कष्टकारी विभाजन के बाद भारत को इस मानसिकता से मुक्ति मिल जानी चाहिए थी, लेकिन सेक्युलर राजनीति के नाम पर तुष्टिकरण दुर्नीति ने भारत को इस पीड़ित से और अधिक त्रस्त कर दिया है। हिन्दुओं के धार्मिक आयोजनों पर जेहादियों के हमले, हिन्दू कन्याओं का लव जेहाद के नाम पर बलपूर्वक या धोखा देकर अपहरण, हिन्दू बस्तियों पर हमले प्रतिदिन के विषय बनते जा रहे हैं। कोई भी बहाना बनाकर हिन्दुओं की हत्या करने का सिलसिला रूकता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
जनवरी 2026 से 31 अगस्त, 2026 के बीच में जेहादियों द्वारा 254 हिन्दुओं की हत्याओं की सूची जारी करते हुए डॉ0 जैन ने कहा कि इस सूची में केवल वे घटनाएं हैं जिनकी मीडिया जगत को जानकारी मिल पाई है। ऐसी अन्य कई घटनाएं जो मीडिया जगत में प्रकाशित नहीं हुई, संज्ञान में आई हैं।
पिछले एक दशक में कई राज्यों में रामभक्त सरकारों द्वारा इस घातक प्रवृत्ति पर रोक लगाने के प्रयासों के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जेहादियों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं होना सभी देशभक्त भारतवासियों के लिए चिन्ता का विषय होनी चाहिए। यह स्मरण रखना चाहिए कि पड़ोसी के घर लगी आग हाथ सेकने वालों के घरों को भस्म करती रही है।
डॉ0 सुरेन्द्र जैन ने सभी भारतीयों से अपील की है कि अपने दलगत एवं निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर अपने देश को इस संकट से बचाने का प्रयास करें। यह स्वार्थी इस्लामिक शक्तियाँ और उनके घोषित-अघोषित प्रवक्ता बार.बार मुस्लिम समाज को भड़का कर भारत के एक और विभाजन की धमकी देते रहते हैं। यह परिस्थिति किसी भी देशभक्त भारतीय के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकती।
डॉ0 जैन ने हिन्दू समाज का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में इन जेहादियों के मुख्य निशाने पर हिन्दू समाज ही है, इसलिए हिन्दू समाज को इन जेहादियों के साथ व्यवहार करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों के पास रहने वाले हिन्दुओं को सतर्क रहना चाहिए और आत्मरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद की सभी सरकारों से अपील है कि..
01. धार्मिक घृणा के आधार पर पर हिन्दुओं के साथ हुए घटनाओं के मामले अविलम्ब त्वरित न्यायालय (Fast Track Court) में भेजना चाहिए और दोषियों को शीघ्र ही कठोरतम सजा मिलेए यह सुनिश्चित करना चाहिए।
02. जेहादियों ने अब अवयस्कों को आगे करके हिंसा करना या उनसे हत्या करवाने का जघन्य षड्यंत्र प्रारम्भ कर दिया हैए जिससे नाबालिग होने के आधार पर वे कम सजा के पात्र बन सके। हत्या व धार्मिक आधार पर हमलों जैसे बर्बर कृत्यों के लिए अनिवार्य तौर पर इनको वयस्क मानकर ही कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
03. मदरसें इस धार्मिक कट्टरता व घृणा निर्माण करने के केन्द्र हैं। इन पर नियंत्रण करने के लिए कठोरतम कार्यवाही की आवश्यकता है। कई देशों में इन पर प्र प्रतिबन्ध है। अभी राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी इन पर नियंत्रण करने का आग्रह किया है।
04. संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों, मदरसों में उच्च क्षमता वाले कैमरे लगाए जाने चाहिए और पड़ोस के पुलिस थानों से इनका नियंत्रण किया जाए।
05. इस्लामिक कट्टरता को प्रोत्साहन देने वाली सभी संस्थाओं और राजनेताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जानी चाहिए और उनकी समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद मुस्लिम समाज के सौहार्दप्रेमी नेतृत्व को ध्यान दिलाना चाहेगा कि-
(1) यह जेहादी प्रवृत्ति मुस्लिम समाज के लिए आत्मघाती प्रवृत्ति है। कट्टरपंथ में फंसकर उनके युवा जेहाद की अन्धेरी गलियों में फंसकर अपने भविष्य को अन्धकारमयी बना रहे हैं। इस्लाम के प्रति बढ़ती नफरत इस बात का संकेत है कि उनके षड्यंत्रों के प्रति विश्व समुदाय सजग हो रहा है। कई मामलों में प्रतिक्रिया भी हो रही है।
(2) मुस्लिम नेतृत्व को अब आतंकवादी व अलगाववादी षड्यंत्रों को नकारने या उन पर पर्दा डालने की जगह उनको स्वीकार कर मुस्लिम समाज को आत्मविश्लेषण व आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
(3) उन्हें अलगाववादी व जेहादी प्रवृत्ति छोड़कर शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल इन परिस्थितियों को मूकदर्शक की तरह नहीं देख सकता। हम हिन्दुओं की रक्षार्थ संविधान सम्मत उपायों पर विचार कर रहे हैं।
𝐏𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐒𝐭𝐚𝐭𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐛𝐲 𝐃𝐫. 𝐒𝐮𝐫𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 𝐉𝐚𝐢𝐧 (@𝐝𝐫𝐬𝐤𝐣𝟎𝟏 ), 𝐉𝐨𝐢𝐧𝐭 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐒𝐞𝐜𝐫𝐞𝐭𝐚𝐫𝐲, 𝐕𝐢𝐬𝐡𝐯𝐚 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐮 𝐏𝐚𝐫𝐢𝐬𝐡𝐚𝐝
𝐍𝐞𝐰 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 | 𝐎𝐜𝐭𝐨𝐛𝐞𝐫 𝟑, 𝟐𝟎𝟐𝟔
The Vishva Hindu Parishad gives a standing ovation to Captain Smit Machchhar (a.k.a. Smit Mac) for the bravery and nerve he displayed in averting another 9/11-style Jihadi conspiracy and catastrophe. Today, radical Islam poses a challenge to all of humanity. While the global community, affected by this, definitely expresses concern, it is about time the entire world came together to adopt a unified strategy to defeat this challenge of global terrorism on the land, sea and sky.
Addressing a press conference, Dr. Surendra Jain stated that Bharat has suffered under this barbaric mindset for the past 1,400 years. No other country has had to struggle against radical Islam as much as Bharat (India) has. Although Bharat should have been liberated from this mindset following the painful, religion-based partition of the country, the policy of appeasement — pursued in the name of secular politics — has only exacerbated Bharat’s suffering. Attacks by Jihadis on Hindu religious events, the abduction of Hindu women through force or deception under the guise of 'Love’ Jihad, and assaults on Hindu settlements are becoming daily occurrences. There appears to be no end to the pattern of killing Hindus on one pretext or another.
Releasing a list of 254 Hindus killed by jihadis between January 2026 and August 31, 2026, Dr. Jain noted that this list includes only those incidents that came to the media's attention; many other such incidents that were not reported in the media have also come to light.
The fact that such a large number of Hindus have been killed by jihadis — despite efforts by 'Ram-bhakt' (Ram-devotee) governments in several states to curb this deadly trend over the past decade — should be a matter of concern for all patriotic and nationalist Bharatiyas. It must be remembered that a fire in a neighbour's house has repeatedly reduced to ashes the homes of those who merely warmed their hands by it.
Dr. Jain appealed to all Bharatiyas to rise above partisan approach and vested interests and strive to save the country from this crisis. Self-serving Islamic forces and their declared or undeclared spokespersons repeatedly incite the Muslim community and threaten yet another partition of Bharat. Such a situation is unacceptable to any patriotic Bharatiya.
Urging the Hindu society to remain eternally vigilant, Dr. Jain stated that Hindus are the primary targets of these jihadis in Bharat; therefore, the national society must exercise extreme caution when dealing with them. Hindus residing in and near sensitive areas must remain alert and watchful and prepared for self-defense.
The Vishva Hindu Parishad appeals to all governments to:
01. Refer cases of incidents against Hindus driven by religious hatred to fast-track courts without delay and ensure that the perpetrators receive the harshest possible punishment swiftly.
02. Address the heinous conspiracies wherein jihadis use minors to instigate violence or commit murder, aiming to secure lighter sentences based on the perpetrators' juvenile status. Legal proceedings for barbaric acts — such as murder and attacks motivated by religious hatred — must mandatorily treat these individuals as adults.
03. Recognize that madrasas serve as hubs for religious fanaticism and the propagation of hatred; stringent measures are required to regulate them. Many countries have already banned them, and the Rajasthan High Court has also recently urged for their regulation.
04. Install high-resolution cameras in sensitive areas, mosques, and madrasas, with monitoring systems linked to local police stations.
05. The activities of all organizations and politicians that encourage Islamic radicalism must be monitored, and their anti-social activities curbed.
The Vishva Hindu Parishad wishes to draw the attention of the peace-loving leadership within the Muslim community to the following:
(1) This Jihadi mindset is suicidal/self-destructive for the Muslim community. Entrapped by radicalism, their youth are wandering into the dark alleys of Jihad, thereby plunging their own futures into darkness. The growing hatred towards Islam indicates that the global community is becoming alert to these conspiracies; in many instances, a backlash is already evident.
(2) Instead of denying or attempting to cover up terrorist and separatist plots, the Muslim leadership should acknowledge them and encourage the community to engage in introspection and self-correction.
(3) They should abandon separatist and Jihadi tendencies and move towards peaceful coexistence.
The Vishva Hindu Parishad and Bajrang Dal cannot remain mere spectators to these states of affairs. We are considering constitutional measures to ensure the protection of Hindus.
#LIVE: श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - त्रिपुरा प्रांत
मुख्य वक्ता : श्री विनायक राव देशपांडे , केंद्रीय सह संगठन महामंत्री , विश्व हिन्दू परिषद्
#100YearsOfAshokJI https://t.co/d13NCv2TPW
#LIVE: श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - चित्तौड़ प्रांत |
मुख्य वक्ता : डॉ सुरेंद्र जैन जी (@drskj01 ) , संयुक्त महामंत्री , विहिप
#100YearsOfAshokJI
https://t.co/CUGUuSUvVH
घटना से एक बार पुनः स्पष्ट हो गया है कि इस्लामिक कट्टरपंथी संपूर्ण मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।
वे चाहे इंजीनियर हों या डॉक्टर, प्रोफेसर हों या वैज्ञानिक, नेता हों या पायलट, उनके अंदर का जिहाद कब जाग जाएगा, कोई नहीं जानता।
इसलिए मानवीय जीवन की रक्षा के लिए संपूर्ण विश्व को सावधान रहकर उनका मिलकर मुकाबला करना होगा।
जय हिन्द
एक ओमानी जिहादी को- पायलट द्वारा विमान हाईजैक कर 9/11 दोहराने के खतरनाक षड्यंत्र पर काबू पाने वाले बहादुर हिंदुस्तानी हिंदू पायलट कैप्टन स्मित मछार को हार्दिक बधाई।
प्रेस विज्ञप्ति:
देश के युवाओं के प्रेरणा पुरुष थे श्री अशोक सिंघल जी: अमित शाह (@AmitShah )
नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आग कहा कि "भारत के युवाओं को श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
यह बात उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही।
कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन ने किया।
श्री अमित शाह ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, हिंदू समाज के संगठन और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को अपना जीवन समर्पित करने वाले इस युगदृष्टा नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में अशोक सिंहल जी के प्रेरणा दायी जीवन, दूरदर्शी विचारों और देश-समाज के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
रामभक्तों से खचाखच भरे सभागार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "श्री अशोक सिंहल जी ने अपना पूरा जीवन देश, समाज और भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में लगा दिया। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका योगदान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अविस्मरणीय रहेगी।"
गृह मंत्री ने आगे कहा, "विश्व हिंदू परिषद व श्री अशोक सिंहल फाउंडेशन उनकी जन्म शताब्दी मनाकर और उनके जीवन, मूल्यों व योगदान को जन-जन, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य कर रहा है। यह शताब्दी समारोह युवा पीढ़ी के लिए उन आदर्शों को समझने और राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल उनके विचारों और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।"
कार्यक्रम में परम पूज्य *युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज* ने कहा, "यह हमारा देश है और इसकी हर धरोहर की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हमें अपने समाज और धर्म के प्रति सदैव सजग रहना होगा, कड़ी मेहनत करनी होगी और देश को और अधिक शक्तिशाली व प्रगतिशील बनाने में योगदान देना होगा—यही श्री अशोक सिंहल जी की विचारधारा थी।"
समारोह का शुभारंभ 100 वेदपाठी बटुकों द्वारा शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के दिव्य पदचिह्न" नामक 'कॉफी टेबल बुक' का विमोचन रहा, जो भारतीय समाज पर भगवान श्री राम के जीवन-मूल्यों, आदर्शों और उनके अमिट सांस्कृतिक प्रभाव को रेखांकित करती है। इस अवसर पर 'श्री राम स्तंभ' की एक प्रतिकृति (रेप्लिका) का अनावरण कर उसे प्रदर्शित भी किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह माननीय श्री दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, "श्री अशोक सिंहल जी के भीतर विचारों की दृढ़ता और दूसरों के दुखों के प्रति अपार संवेदनशीलता का एक दुर्लभ संगम था। एक बार जब वे कोई निर्णय ले लेते थे, तो उस पर अडिग रहते थे। उनका ध्यान इस बात पर नहीं होता था कि काम कितना कठिन है, बल्कि इस बात ,पर होता था कि उसे सिद्ध कैसे किया जाए। संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्य से लेकर भारत की सांस्कृतिक विरासत, समाज सेवा और परंपराओं के संरक्षण तक उनका योगदान अभूतपूर्व रहा। वे केवल दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति नहीं थे, बल्कि उन संकल्पों को संगठित और सतत कार्य में बदलने की अद्भुत क्षमता रखते थे।"
कार्यक्रम के दौरान अयोध्या जिले में राम वन-गमन पथ पर स्थापित किए जाने वाले 'श्री राम स्तंभों' का डिजिटल लोकार्पण भी किया गया। इसका उद्देश्य आम लोगो को भगवान श्री राम की यात्रा की स्मृतियों और उससे जुड़े सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्थलों से जोड़ना है।
इसके अलावा, श्री सिंहल जी के जीवन, आध्यात्मिक मूल्यों, संगठनात्मक कार्यों और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका पर आधारित तस्वीरों, दस्तावेजों व ऐतिहासिक सामग्रियों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने इस अवसर पर कहा, "पूज्य श्री अशोक सिंहल जी का जीवन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ समर्पण का जीवंत स्रोत है। जन्म शताब्दी वर्ष केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों, सेवा भाव और भारत-प्रेम की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने के संकल्प का वर्ष है।"
भवदीय
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
#100YearsOfAshokJi
Union Home Minister Shri Amit Shah Inaugurates the Birth Centenary Year of Revered Shri Ashok Singhal at Bharat Mandapam
The youth should take inspiration from the life of Shri Ashok Singhal Ji: Shri @AmitShah, Union Home Minister
New Delhi, 27 September 2026: The Birth Centenary Year of revered Shri Ashok Singhal ji was inaugurated today at a grand ceremony held at Bharat Mandapam, New Delhi, organised by the Vishwa Hindu Parishad (VHP) and the Ashok Singhal Foundation. Union Home Minister Shri Amit Shah, as Chief Guest, led the nation in paying tribute to the visionary leader whose life was devoted to Bharatiya culture, spiritual awakening, the organisation of Hindu society, and the Shri Ram Janmabhoomi movement. The ceremony honoured his inspiring life, far-sighted thought, and unparalleled contribution to the nation and society.
Addressing the houseful of Ram bhakts, Amit Shah, Union Home Minister, said, _"Shri Ashok Singhal ji dedicated his life to the nation, society and the preservation of India's cultural heritage. His contribution to the Ram Janmabhoomi movement and his lifelong commitment to the cause of cultural resurgence will continue to be remembered. "The Vishva Hindu Parishad & Ashok Singhal Foundation is doing commendable work by commemorating his birth centenary and bringing his life, values and contributions to a wider audience, particularly the youth. These celebrations are an important opportunity for the younger generation to understand the ideals that guided Shri Ashok Singhal ji and draw inspiration from a life devoted to the nation and society. I am confident that this initiative will help carry his legacy and message to generations to come."
Param Pujya Yugpurush Mahamandaleshwar Swami Paramanand Giri ji Maharaj said, _"This is our country, and it is our responsibility to protect all that belongs to it. We must remain vigilant towards our society and our Dharma, continue to work hard, and contribute towards making our nation stronger and more progressive, as was the ideology of Shri Ashok Singhal Ji."_
The ceremony opened with a conch invocation (shankhnaad) and the chanting of Vedic mantras by 100 ritwiks, reflecting Shri Singhal ji's deep faith in the Vedic tradition, Indian knowledge systems and spiritual consciousness.
A central highlight of the evening was the release of the coffee table book "Maryada Purushottam Shri Ram Ke Divya Padchinh" (The Divine Footprints of Lord Ram), a publication that presents the life-values, ideals and enduring cultural influence of Lord Ram on Indian society. On the occasion, a replica of the 'Shri Ram Stambh' was also unveiled and put on display.
On this auspicious occasion, *Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah, Rashtriya Swayamsevak Sangh,* said, _"Shri Ashok Singhal ji possessed a rare combination of firmness in conviction and sensitivity towards the suffering of others. Once he took a decision, he remained steadfast and would focus not on whether a task was difficult, but on finding the path to accomplish it. His contribution extended across several spheres, from the work of the Sangh and the Vishwa Hindu Parishad to initiatives concerning India's cultural heritage, social service and the preservation of our traditions. He was not merely a person who held strong convictions; he had the ability to translate those convictions into organised and sustained action."
The gathering witnessed the digital launch (lokarpan) of the Shri Ram Stambhs to be installed along the Ram Van-gaman Path in Ayodhya district, an effort to connect the public with the memory of Lord Ram's journey and the cultural and spiritual sites associated with it. A special exhibition on Shri Singhal ji's life, spiritual values, organizational work, and role in the Ram Janmabhoomi movement was also presented through photographs, documents, and related material.
Revered Ashok Singhal ji's life remains a living source of inspiration for Indian culture, spiritual consciousness and selfless devotion to the nation. This centenary is not merely an occasion to remember him; it is a year of resolve to carry his ideals, his spirit of service and his love for Bharat to the coming generations,"_ said Shri Alok Kumar (@AlokKumarLIVE ) International President, Vishva Hindu Parishad
Picture & Video Event Link - https://t.co/rHtbRYqkXg
Regards,
Vinod Bansal
National Spokesperson, Vishva Hindu Parishad