झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
डिंडौरी में एक पिकअप वाहन पलटने से कई लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों को समुचित मुआवज़ा दे।
हमारे नेता श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है।
देश में बड़े पैमाने पर फैलती बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है।
इस यात्रा में श्री राहुल गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे और अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक थमाकर उसे अपनी बात कहने का मौक�� देंगे।
मैं मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में ��ात्रा में शामिल हों और हिंदुस्तान के साथ न्याय की आवाज बुलंद करें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल श्री अजीज कुरैशी के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शान्ति।
श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। श्री राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत, वंदन, अभिनंदन है।
यह यात्रा नहीं बदलाव की बयार है, इसमें जन-जन का प्यार है।
विश्व प्रसिद्ध गजल गायक श्री पंकज उधास जी का निधन, संगीत प्रेमियों एवं देशवासियों के लिए अपूर्ण क्षति है।
उनके परिवारजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएँ ।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार के सदस्यों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।
आँधी तूफान, तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से छिन्दवाड़ा के किसानों का भारी नुक़सान हुआ है । मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से माँग करता हूँ कि प्रशासन को निर्देशित कर किसानों को मुआवज़ा दिलवाने का कष्ट करें ।
@DrMohanYadav51
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद श्री @digvijaya_28 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
- ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ ।
छिन्दवाड़ा के शिकारपुर निवास पर आगंतुकों से मु��ाक़ात कर समस्याओं का निराकरण किया।
मेरे छिन्दवाड़ा के साथियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर जो ऊर्जा मिलती है, वो शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है।
सादगी, सेवा एवं त्याग के प्रतिमूर्ति महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि एवं कोटि कोटि नमन ।
झारखंड के जामताड़ा में यात्रियों की ट्रेन दुर्घटना से मृत्यु की ख़बर अत्यंत हृदयविदारक है।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें । साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूँ ।
आगामी चुनाव में अपनी हार के डर से भाजपा के लोग हमारे भाजपा में जाने की झूठी अफ़वाह फैला रहे हैं । मैं आज इस मंच से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि न ही आदरणीय कमलनाथ जी भाजपा में जा रहे है और न ही नकुल नाथ भाजपा में जा रहा है ।