मुख्यमंत्री जी ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए तथा उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित हो, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश जाए।
मुख्यमंत्री जी ने राजधानी लखनऊ में जन भवन, मुख्यमंत्री आवास एवं पुलिस मुख्यालय सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों के स्थानांतरण के निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नई ऊर्जा बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रदेश में भर्ती होंगे 42000 होमगार्ड
#UPCM@myogiadityanath ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के प्रयास के तहत 42 हजार होमगार्ड की भर्ती के आदेश दिए हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री जी ने होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने का भी निर्देश दिया है।
वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार+ पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं।
लगभग 75 हजार ड्यूटी प्वॉइंट पर प्रतिस्थापित हैं। इनमें से प्रति वर्ष लगभग 4,000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2033 तक 42 हजार+ होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी कर लेनी चाहिए।
दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य लेकर कार्य आगे बढ़ाएं: #UPCM @myogiadityanath
होमगार्ड जवानों के हित के लिए अभी और भी कार्य किए जाएंगे। आवश्यकता है उनके अच्छे प्रशिक्षण की। अच्छा प्रशिक्षण होमगार्ड की उपयोगिता को बढ़ा देगा: #UPCM श्री #YogiAdityanath