Millions of congratulations on the sacred day of infinite grace and benevolence, the 36th Maha Paropkar Diwas.
Let's pledge to abide by 3 core principles, step up to serve the needy, and strive to serve our nation, as guided by Guru Papa Ji.
समस्त कायनात व सम्पूर्ण सृष्टि को संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन 36वें गद्दीनशीनी दिवस, महा परोपकार दिवस की अरबों-खरबों बधाई।
आइए, सब मिलकर निस्वार्थ सेवा और प्रेम के साथ यह पावन दिन मनाएं।
चाँद-तारे भी खूब चमके, सूरज भी नूर से नहाया था,
ब्रह्मांड को था एहसास, रूहानी शुभ दिन आया था,
परमपिता जी ने ज़ाहिर किया नया रूप, खुशी का आलम छाया,
महापरोपकार, रहमोकरम अपार, एक नया दौर आया।
36वें महा परोपकार दिवस की हार्दिक बधाई।
Let's sow seeds of goodness through little acts of kindness, so that peace flourishes in hearts and communities. Let's acknowledge that peace is the only way forward for global progress and prosperity. #InternationalDayOfPeace
Peace isn't merely absence of war, it requires building tolerance, understanding, mutual respect and acceptance at the grassroots. Let's practice these values to build a peaceful world.
#InternationalDayOfPeace
स्वर्गीय जर्नैल सिंह इन्सां जी की याद में सेवा और इंसानियत का सुंदर संदेश। 🌱🩸
ब्लॉक भुच्चो मंडी, पंजाब के गांव लहरा मोहब्बत से गुरप्रीत कौर इन्सां, अभिजीत सिंह इन्सां और करमजीत कौर इन्सां ने अपने पिता स्वर्गीय जर्नैल सिंह इन्सां जी की स्मृति में डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में पौधा लगाया और रक्तदान कर मानवता भलाई का नेक कार्य किया।
10 सितंबर 2026 को किए गए इस सेवा कार्य में 2 यूनिट रक्तदान भी किया गया, जो किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
किसी अपने की याद को सेवा में बदल देना, सच्ची श्रद्धांजलि और इंसानियत का सबसे सुंदर रूप है।
#TreePlantation #BloodDonation #BhuchoMandi #Punjab #DonateBloodSaveLives #PlantTrees
आशीर्वाद: एक जरूरतमंद बेटी की खुशी और पिता का सहारा बने ब्लॉक पटियाला के सेवादार 🙏
बेटियों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। इसी कर्तव्य को निभाते हुए ब्लॉक पटियाला के सेवादारों ने गाँव सिद्धूवाल के एक अति जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग दिया।
बेटी के नए जीवन की सम्मानजनक शुरुआत के लिए जरूरत का हर सामान—जैसे डबल बेड, कुर्सियां, गद्दे, अलमारी, कपड़े, बर्तन इत्यादि भेंट किए गए। 🛍️
यह अति प्रशंसनीय कार्य पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से 'आशीर्वाद' मुहिम के तहत किया गया, जिसके लिए परिवार व समस्त गाँव ने पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
आइए, हर जरूरतमंद बेटी को खुशियों का तोहफा दें और मिलकर उनकी शादी में सहयोग करें।
#Blessing #DeraSachaSauda #Humanity #Sewa #Patiala #SaintDrMSG #आशीर्वाद #मानवताभलाई #ਪੰਜਾਬ #ਡੇਰਾਸੱਚਾਸੌਦਾ #ਸੇਵਾ
आप सबको हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी एक भाषा से कहीं बढ़कर हमारी एकता, संस्कृति और हमारे समृद्ध इतिहास की पहचान है। हिन्दी अपनाएं, सिखाएं और इसकी गरिमा को हर ओर फैलाएं।
Heartfelt faith, vibrant music, devotion and community celebrations — Shri Ganesh Chaturthi is a true cultural extravaganza!
Best wishes on this auspicious day.
मात्र त्यौहार नहीं, हमारी शक्ति का प्रतीक है पावन गणेश चतुर्थी। आस्था व शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा व त्याग, शुद्ध भावना व आत्मीयता के मधुर संगम के इस पावन पर्व की, श्री गणेश जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।