आज शहीदों के सरताज, पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल छबील एवं भंडारे में सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस पावन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन दिल्ली प्रदेश OBC मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री विकास खारी जी द्वारा किया गया।
गुरु अर्जन देव जी का बलिदान, सेवा, त्याग और मानवता का संदेश हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
श्री गुरु अर्जन देव जी को शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
@ArvindKejriwal
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने तथा उसमें हमारे पाँच वीर वायुसैनिकों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
जय हिंद 🇮🇳
आम आदमी पार्टी, दिल्ली के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री विकास विक्की खारी जी के पूज्य पिताजी के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।
@VickyKhari
पीड़ित परिवार की मदद करेगी AAP
"वजीरपुर की JJ कॉलोनी में ड्रग माफिया ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी, इस मामले को लेकर जब लोग पुलिस के पास गए तब वहां SHO ने बताया कि हम अपराधियों को पकड़ते हैं तो CM ऑफिस से उन्हें छोड़ने का आदेश आ जाता है।
दिल्ली पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही पीड़ित परिवार को कोई सुरक्षा दी है। हम लोग DCP से मिलने जा रहे हैं और उनसे कहेंगे कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये।
@Saurabh_MLAgk जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, AAP
आम आदमी पार्टी के नेता, दिल्ली प्रदेश सचिव ओबीसी विंग मेरे भाई @VickyKhari जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सफलता प्राप्त करें।