शान तिरंगा, मान तिरंगा
हम सबका अभिमान तिरंगा...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सभी प्रदेशवासी 9 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर #हर_घर_तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी https://t.co/sFh1VPVaYh पर जरूर अपलोड करें। आइए, हम संकल्प लें और इसे साकार भी करें कि मध्यप्रदेश के हर घर पर तिरंगा लहराएगा और उन विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे, जिन्होंने हमारे प्रदेश को अपने तप और त्याग से समृद्ध बनाया।
@narendramodi
#DrMohanYadav
#CMMadhyaPradesh