#शिक्षक_सम्मान_बचाओ
प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों ने लखनऊ पहुँचकर स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक सरकार से नहीं ,महानिदेशक महोदय की कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुका है।वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष जी ने स्पष्ट कहा कि अकारण शिक्षकों के निलंबन व वेतन अवरुद्ध किये जा रहे हैं ।निलंबन से सेवा में बहाली का न्यूनतम रिश्वत एक लाख है ।उन्होंने कहा कि आप चाहें तो सोशल मीडिया या समाचार पत्र के माध्यम से सीधे सर्वे करा सकते हैं कि निलंबन या वेतन बहाली पर रिश्वत की दर क्या है ।शिक्षक बता देंगे कि भ्रष्टाचार का हाल क्या है।मुख्यमंत्री जी के आदेश पर प्रत्येक विभाग में बंपर प्रमोशन हुआ है लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में गत 6 वर्षों से एक भी प्रमोशन नहीं हुआ क्योंकि बीएसए के काम भी लखनऊ से संचालित हैं।मगर महोदय हैं कि शिक्षक हित की एक भी बात नहीं सुनना चाहते ।
सरकार भी निर्णय ले कि 5 लाख बेसिक शिक्षक व 65 हज़ार माध्यमिक शिक्षक व उनके परिवारों को अपमानित करने की स्वतंत्रता इन महोदय को न दी जाये।
अपने हितों व सम्मान के रक्षार्थ प्रदेश भर के शिक्षक अपना अवकाश लेकर गये थे लेकिन इनके निर्देश पर कल निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने शिक्षकों से यह कहते हुए अभद्रता की है कि “बहुत धरने पर जाते हो ,तुमको निलंबित करके नेता बना देंगे ,धरने पर जाना भूल जाओगे”।यह निरीक्षण कर्ता भ्रष्ट अधिकारी शिक्षकों को डरा नहीं पायेंगे ,न ही लोकतंत्र में अपने आबाज उठाने से रोक पायेंगे ।यह शिक्षकों और सरकार को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र रच रहे हैं जिससे शिक्षक सरकार से लड़ते रहें और यह सुरक्षित रहें।लेकिन शिक्षक इनके षड्यन्त्र को जान चुका है और इनके भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आख़िरी सांस तक संघर्ष करेगा ।
*विशाल धरना-प्रदर्शन*
*9अक्टूबर 2023*
*के महासंघर्ष हेतु*
श्रावस्ती के सम्मानित शिक्षक साथियों,
विशाल धरना-प्रदर्शन
9अक्टूबर 2023
स्थान:शिक्षा निदेशालय, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ
सुबह 10 बजे से
निवेदक *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया एवं उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि आवेदक को उसकी शिकायत के निस्तारण की स्थिति से अवश्य सूचित किया जाए। @CMOfficeUP@CMOfficeUP
रास्तों में आसपास के गढ्ढो में एवं स्कूलों में जल भराव अत्यधिक है ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन जल भराव के कारण बाधित है जो शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के लिए अहितकर हैं अतः महोदया आपसे निवेदन है आज रेनी डे करने की कृपा करें PSS श्रावस्ती इसके लिए आपका सदेव आभारी रहेगा।
प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से रास्तों में जलभराव हो गया है ।विद्यालय के भवन आदि गिरने की खबरें आ रही हैं ।जनहानि की आशंका बनी हुई है।किसी भी अनहोनी से बचाव को दृष्टिगत रखते आगामी दो दिवस तक विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाना न्यायोचित होगा ।
*लाखों-लाख शिक्षकों की आवाज *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रांतीय अध्यक्ष परम आदरणीय डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।*