विधायक भिनगा आदरणीय इन्द्राणी वर्मा जी की गाड़ी का आज लखनऊ जाते समय नीलगाय से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ।
उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
अनिल कुमार यादव
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बहराइच
288_विधानसभा_क्षेत्र_कैसरगंज
उप्र की राजधानी के सरकारी अस्पताल में घटी यह घटना चिकित्सीय लापरवाही की हद है कि दर्द की शिकायत पर हाथ में लगाए गए विगो की वजह से संक्रमण फैल गया और एक युवा का हाथ काटना पड़ा।
सरकार ऐसी लापरवाही के दोहराव को रोकने के लिए सख़्त-से-सख़्त कार्रवाई करे और युवा के जीवनयापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे।
जिस प्रकार हमने आज युवा की आर्थिक सहायता की है उसी प्रकार सरकार भी आगे आए।
देशभर के आंदोलनकारियों के सूचनार्थ!
भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है।
तुरंत गिरफ़्तारी हो!
भाजपाई तो अपने वचन के भी सगे नहीं हैं।
भरोसे का विलोम भाजपा!
लखनऊ में मेरी बेटी डॉ. अपूर्वा यादव (MBBS) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्नेहपूर्वक बेटी को आशीर्वाद एवं उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
समाजवादी विचारधारा केवल हमारी राजनीति नहीं, बल्कि हमारे परिवार के संस्कारों और भावनात्मक जुड़ाव का भी अभिन्न हिस्सा रही है। आने वाली पीढ़ी को भी इसी विचारधारा और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित देखना मेरे लिए गर्व एवं संतोष का विषय है।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का सहृदय आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद।🙏
आपका अपना
अनिल कुमार यादव
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बहराइच
288 विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज
@yadavakhilesh