युवा इनेलो प्रदेश प्रभारी चौधरी @kschautala जी आज मेरे कार्यालय में पँहुचे...इस अवसर पर उन्होंने आगामी नगरपरिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए...
@OfficialINLD
सरकारी ठगी की खिड़की बंद तो वहीं किसान की परेशानी जारी…
प्रदेश में लगभग 14.50 लाख एकड़ खरीफ फसल का पंजीकरण अभी भी बाकी है लेकिन सरकार ने 31 जुलाई को ही मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल बंद कर दिया।
सवाल यह है कि जब लाखों किसानों का पंजीकरण ही नहीं हुआ तो पोर्टल बंद करने की ��तनी जल्दबाज़ी क्यों? क्या सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान चाहती है या उन्हें योजनाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य के अधिकार से वंचित करना चाहती है?
मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल को तत्काल दोबारा खोला जाए और पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाई जाए ताकि प्रदेश का कोई भी किसान सरकारी खरीद, मुआवज़े, बीमा और अन्य योजनाओं से वंचित न रह सके।
स्वतंत्र ख़बर का शुक्रिया 🙏
फतेहाबाद के सिव��ल अस्पताल की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पीने के पानी के वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिली। न जाने कितने मरीजों और उनके परिजनों ने अनजाने में यह दूषित पानी पिया होगा।
क्या अस्पताल प्रशासन द्वारा वाटर कूलरों की नियमित जांच और सफाई का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं है? इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
स्वास्थ्य विभाग तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
#Inld
@OfficialINLD
@ITCellINLD
हरियाणा के पानी के हक से समझौता किया जा रहा है और विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी 28 विधायक (9 राज्यसभा में भाजपा के साथ set हो गए) गायब हैं 🤦
मेरी इनसे बिनती है कि 2024 ��े सदमे से बाहर निकलो और और जनता ने जिम्मेदारी दी है उसे निभाओ! इस्तीफा नहीं दे सकते तो कोई jacket ही पहन लो विरोध में 🤷
#INLD
@ITCellINLD
भजनलाल जी आज हमारे बीच नहीं हैं और ऐसे समय में उन पर इस तरह की टिप्पणी करना सिर्फ अनुचित ही नहीं अपितु हरियाणा की राजनीतिक परंपराओं के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है…
तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नेता के बाबत की जा रही बेबुनियाद बयानबाज़ी दरअसल हमारे मूल्यों और संस्कारों पर सीधा प्रहार है और चिंता की बात यह ह�� कि यह सब प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति में उस मंच से हो रहा था जहाँ जिम्मेदारी और गरिमा की सबसे अधिक अपेक्षा होती है।
जिन लोगों का हरियाणा के सार्वजनिक जीवन में कोई ठोस योगदान नहीं रहा वो भी आज हमारी धरोहरों को कटघरे में खड़ा करने का दुस्साहस कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए और अपने विधायकों व सांसदों को यह समझाना चाहिए कि सत्ता का अर्थ केवल अधिकार नहीं बल्कि मर्यादा, ���ंवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी होती है।
हम स्पष्ट रूप से ��स तरह की बयानबाज़ी करने वाले नेताओं की कड़ी निंदा करते हैं तो वहीं साथ ही मंच पर मौजूद रहकर चुप्पी साधे नेताओं की भूमिका को भी उतनी ही सवालों के घेरे में मानते है इसलिए ऐसे सभी लोगों को जनता और प्रदेश की भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।
@bishnoikuldeep @cmbishnoi
बुजुर्गों के आत्मसम्मान को जो कोई भी कष्ट पहुँचाने का काम करेगा उसको अपने कदम पीछे हटाने पड़ेंगे।
चौधरी अभय सिंह चौटाला जी बुजुर्गों के हक के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं।
#INLD
आज अभय सिंह चौटाला जी के जन्मदिन पर उन्हें हृदय से शुभक��मनाएँ। आप स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जी की मजबूत विरासत और किसान-मज़दूर हितैषी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। कठिन समय में जब इंडियन नेशनल लोक दल को बड़ा झटका लगा, तब आप अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला जी के साथ चट्टान जैसे खड़े रहे। आज प्रदेश की जनता आपकी तरफ उम्मीद के साथ देख रही है। आप पर आज जनता का विश्वास का मुख्य कारण है कि अभय सिंह जुबान और ईमान का धनी है।
हरियाणा की जनता को मजबूत और स्थिर नेतृत्व देने हेतु परमात्मा आपको अपार शक्ति, ऊर्जा और दीर्घायु दें। मेरा अनंत आशीर्वाद और तजुर्बे से भरपूर मार्गदर्शन मेरी अंतिम साँस तक आपके साथ है।
मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में विभिन्न पदों के तजुर्बे अनुसार प्रदेश वासियों से बिनती करता हूँ कि आप अभय सिंह जी जैसे मजबूत व्यक्तित्व को आजमा कर जरूर देखें। आपको अपने फैसले पर सदैव अभिमान रहेगा 🙏
@AbhaySChautala
#INLD
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हम सब के प्रिय नेता चौधरी @AbhaySChautala जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें....ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सदैव जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।"
हरियाणा विधानसभा का पहला दिन हंगामेदार, 6 बार कार्यवाही स्थगित। आजतक से बातचीत में INLD नेता अर्जुन चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस को ठहराया ज़िम्मेदार. लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि हरियाणा पुलिस ने हत्या की बात फैलाई और बाद में इसे आत्महत्या बताया।
#ReporterDiary | @kamaljitsandhu
युवा, काबिल कलम के सिपाही और सच्चाई के लिए निर्भीक पत्रकार श्री जसपाल सिंह भाम्भू जी के असमय निधन का समाचार केवल हरियाणा की पत्रकारिता के लिए ही नहीं अपितु पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा और अपूरणीय क्षति है…
मैं प्रदेश सरकार से नैतिक आग्रह करता हूँ कि स्व. जसपाल सिंह जी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे इसलिए उनके परिवार के भविष्य को मध्यनजर रखते हुए उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए ताकि उनके न��्हें बच्चों और परिवार का भविष्य असुरक्षित न रहे।
यह सिर्फ़ एक मांग नहीं बल्कि उस पत्रकारिता के ��म्मान की पुकार है जिसने सदा सच का साथ दिया इसलिए अब समय है कि समाज और सरकार भी उनके परिवार का साथ दे।
जसपाल जी तो चले गए पर उनके सवाल, उनकी लेखनी और उनकी ईमानदारी हमेशा ज़िंदा रहनी चाहिए।
आज गांव डांगरा में पहुंचकर जननायक चौधरी देवीलाल जी की जनता पार्टी से विधायक रहे सम्माननीय चौधरी कर्म सिंह जी के देहांत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गह���ी संवेदनाएं प्रकट की।
चौधरी कर्म सिंह जी का निधन न केवल प्रदेश की राजनीति बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल दें।
ओमप्रकाश चौटाला जी हरियाणा की राजनीति के एक ऐसे मज़बूत स्तंभ रहे हैं जिन्हें उनकी बेबाकी, कर्मठता और किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध��ा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
चौटालाजी, चौधरी देवीलाल जी जैसी कद्दावर शख्सियत के बेटे थे मगर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।राजनीतिक जीवन में मुझे ओमप्रकाश चौटाला जी के साथ काम करने का कई बार अवसर मिला। उनके साथ अनेक अवसरों पर हुई बातचीत मेरी स्मृति में हमेशा ताज़ा रहेंगी। वे गैर कांग्रेसवाद की राजनीति के सच्चे सिपाही थे। उनकी स्मृति को मैं नमन करता हूँ।