भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
नल का पानी पीने लायक नहीं, और बोतल वाले में कैंसर वाले तत्व। 💧☠️
अब सरकार बताए, जनता आख़िर पिए क्या?
"हर घर जल" का वादा था, और यहाँ बोतल में भी ज़हर निकल रहा है। जाँच तब शुरू होती है जब जनता पी चुकी होती है।
यानी अब साफ़ पानी भी हक़ नहीं रहा, क़िस्मत की बात हो गई है। और सरकार का हर बार की तरह एक ही जवाब: "जाँच जारी है।
"मिलावट करने वालों में यह डर क्यों नहीं है कि पकड़े गए तो क्या होगा?मुझे तो एक ही बात समझ आती है: महँगाई काबू में दिखाने के लिए मिलावट की खुली छूट दे दी गई है। पेट्रोल को ही देख लीजिए। शुद्ध पेट्रोल (XP100) आज ₹168 का है। इतना महँगा सबको बेचते तो लोग सड़कों पर आ जाते, इसलिए इथेनॉल मिलाकर XP95 ₹105-110 में बेचो, और सामान्य पेट्रोल में और ज़्यादा इथेनॉल मिलाकर ₹95 में बेचो।यही खेल खाने-पीने की लगभग हर चीज़ में चल रहा है। दाम मत बढ़ाओ, जो मिलाना है मिलाओ। 🙏
@narendramodi@RahulGandhi
योगी जी जिस हिंदू धर्म के संत होने का आप दावा करते हैं, उसमें एक सूतक का विधान होता है।
अभी तो पुण्यात्मा मां के स्वर्गवास को 3 दिन भी नहीं बीते और आप कैमरे के सामने राम मंदिर में पूजा पाठ करने चले आए!
ये कैमरा बहुत बुरी चीज है योगी जी। इससे बचिए।
गोरखपुर में 14 साल के अपने बच्चे की मौत से बिलखती मां के सामने कैमरे की तरफ देखकर जो आप “हत्या है, हत्या है” बोल रहे थे,
वही आदत यहां भी नजर आ रही है!
आपकी मां महान थीं।
सच्चे हृदय से उनका स्मरण कीजिए। सद्बुद्धि आएगी। रास्ता दिखेगा।
आपको मंत्र नहीं आते हैं। शास्त्र नहीं पता हैं। आप कर्मकांड नहीं जानते। ये सब बातें आम चर्चा का विषय हैं।
मगर इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एक अच्छा इंसान बनिए। वो सब पर भारी है और इस कैमरा प्रेम से थोड़ा बचिए।
ये एक अजीब सी बीमारी है,
जो न जाने किस-किस पर तारी है!!
The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes.
The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions.
ये आपत्तिजनक और ग़ैरज़िम्मेदार बात है कि देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल का दावा करनेवालों के प्रोग्राम में एक महिला रिपोर्टर ने ‘गोरखपुर’ हादसे के बारे में तथ्यहीन बात कही है।
सभी पत्रकारों/मीडियाकर्मियों से आग्रह है कि जो अति संवेदनशील बात ‘सीसीटीवी वीडियो सबूत’ के साथ पूरी दुनिया देख चुकी है, उस पर अपनी बात कहने से पहले सही तरह से जाँच-पड़ताल करके ही कोई बात कही जाए।
अगर सच सामने होने के बावजूद भी कोई बात किसी के विरुद्ध कही जाती है तो जनता इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित मानती है। तथ्य के विपरीत अपना मनमाना विश्लेषण पत्रकारों/मीडियाकर्मियों की सत्यनिष्ठा व विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। ऐसा विश्लेषण ही पत्रकारिता को पक्षकारिता बना देता है।
आशा है इस संबंध में मीडिया संस्थान गंभीरता से संज्ञान लेगा और भविष्य के लिए अपने रिपोर्टस को सार्वजनिक बैठकी में आधारहीन बातें कहने से रोकेगा।
वो चाहते तो राजस्थान चुनाव भी EVM से जीत लेते, जैसे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव जीतते हैं.
लेकिन बीच-बीच में जमीन पर क्या चला रहा है, इसका अंदाजा लगाते रहना जरूरी है. यही इस बार किया.
EVM में गड़बड़ी ना करें, तो ऐसा ही रिजल्ट पूरे देश से आएगा - बनारस भी हार जाएंगे.
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है - सरकार अब भी सो रही है।
दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।
ऋषभ पंत डायनमिक खिलाड़ी है। टेस्ट में 9 शतक लगाए हैं, इसमें 7 विदेशी मैदान पर। 7 बार 90 से 99 के बीच आउट हुआ है। क्योंकि शतक छक्के से ही पूरा करना होता है। 😅
रहाणे कहते हैं, ऋषभ से जो करवाना है उसका उल्टा बोलिए।
कम से कम इंडियन युथ कांग्रेस तो जगी है! उम्मीद करते हैं बाकी विपक्षी दल भी जागेंगे!
इंस्टा और फेसबुक के सेंसरशिप पर विपक्ष की चुप्पी बहुत हैरान करने वाली है! खासकर CJP की भी! जिसकी पूरी राजनीति इसी प्लेटफार्म से निकली है!
लगभग हर सरकार विरोधी पोस्ट तो उड़ा ही रहा है, थोड़ी बहुत सामान्य दिक्कतों पर बात करने वाला पोस्ट भी हटाया जा रा रहा हैसरकार के निर्देश पर! और इसे सेंसरशिप पर चारो ओर बिलकुल ख़ामोशी है!
और सरकार से विनम्र आग्रह,जो भी पोस्ट उड़ाने की सलाह दे रहा है वह आपका दुश्मन है! ऐसा कदम से गुस्से को और भड़काता है!
क्योंकि आज तक इतिहास में कोई भी आवाज जबरन नहीं दबाई जा सकी है! कुछ पल के लिए यह जरूर काम करता दिख सकता है लेकिन इसका आसार होता है की इसके विरोध में और भी तीव्र आवाज उभरती है!
ऐसे डीजे बजाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए,
ये लोग लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,
ऐसे ही पता नहीं कितनो की मौत तक हो जाती है।