MLA Bijapur | जनता का सेवक | विकास, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित | पारदर्शी और जवाबदेह शासन का प्रतीक | आपके विश्वास का संरक्षक | संपर्क में रहें।
देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त और महान नेता को खो दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल व्यक्तित्व और समर्पण हमेशा याद रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्��ा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति।
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के अपमान और संविधान विरोधी मोदी सरकार के विरुद्ध, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीजापुर में बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया।
भारतीय ���नता पार्टी के नेता संविधान का ��िरोध करते-करते अब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान करने लगे हैं।
आखिर इन नेताओं के मन में बाबा साहेब के प्रति इतनी नफरत क्यों है?
क्या इन्हें देश और संविधान से प्यार नहीं?
जय भीम, जय संविधान!
सहकारिता आंदोलन के प्रणेता औ��� महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय ठाकुर प्यारे लाल सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका जीवन जन��ेवा, संघर्ष और निष्ठा का प्रतीक था। उनका योगदान हमेशा हमें प्रेरित करेगा।
समाज सुधारक और राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत, पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका जीवन समानता और एकता के लिए समर्पित था। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
बीजापुर के आदिवासी बच्चों की मौतें भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा हैं। पिछले दस महीनों में दस बच्चों की मौत, इनमें से पांच मलेरिया से। सरकार ने इन मौतों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। अब समय आ गया है कि भाजपा इस नरसंहार के लिए जवाबदेह हो।
छत्तीसगढ़ में भाजपा संविधान का उल्लंघन कर सत्ता का दुरुपयोग कर र��ी है। नगर पालिका, नगर पालिका निगम चुनाव टालकर लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है। हार के डर से नियम बदलने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।
आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों से कोसों दूर
न निजी अस्पतालों को भुगतान, न गरीबों को इलाज
भाजपा सरकार में जरूरतमंद इलाज के लिए घर-बार बेचने को मजबूर हैं। यह सरकार की नाकामी और गरीब विरोधी मानसिकता का सबसे बड़ा प्रमाण है!
समता और सत्य के प्रतीक, गुरु बाबा घासीदास जी को जयंती पर शत् शत् नमन।
बाबा जी का 'मनखे-मनखे एक समान' का संदेश सामाजिक एकता और सद्भावना की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर समरस समाज का निर्माण करें।
पोटाकेबिन की छा��्रा विमला कवासी का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना पर मेरी गहरी श्रद्धांजलि और संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
आदिवासी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह लापरवाही कब तक जारी रहेगी? इन मासूमों की जान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
आखिर कब तक आदिवासी बच्चों की जान सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी?
फूड पॉयजनिंग सरकार की नाकामी का सबूत है। क्या मासूमों को सुरक्षित भोजन देना भी मुमकिन नहीं? अब बहाने नहीं, जवाबदेही जरूरी है!
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 7 सदस्यीय जांच दल ने अस्पताल में फूड पॉयजनिंग से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद धनोरा आश्रम और मृतक छात्रा के गृह ग्राम तुमनार पहुंचकर परिजनों से मिले और दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
@INCChhattisgarh@DeepakBaijINC
साहस, त्याग और सेवा का प्रतीक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका नेतृत्व और बलिदान देश को नई दिशा देने का प्रेरक स्रोत है।
आपके स्वस्थ, दीर्घायु और सशक्त जीवन की मंगलकामना।
बीजापुर के तिम्मापुर में नक्सलियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पदम की हत्या बेहद निंदनीय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सवाल है—कब तक निर्दोष आदिवासियों का खून बहता रहेगा?
आज भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न और बाबा साहेब, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि है। इस पावन अवसर पर, उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
जय भीम, जय संविधान।
धान खरीदी चलो अभियान!
कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तुरनार, धनोरा, पापनपाल और नेमेड़ धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया गया। किसानों से समस्याओं पर चर्चा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम और सदस्य नीना रावतिया उद्दे जी भी साथ थे।
#किसान