कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर "सर्वे भवंतु सुखिन:" की कामना के साथ CAIT छत्तीसगढ़ की टीम के साथ योग किया।
वृंदावन के केसी घाट पर यमुना नदी में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है।
इस हादसे में दिवंगत हुए सभी श्रद्धालुओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
💐💐
CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की सफलता एवं समीक्षा को लेकर CAIT प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित बैठक में शामिल हुआ। CAIT द्वारा आयोजित यह एक्सपो ऐतिहासिक एवं भव्य था। मात्र 22 दिनों की तैयारी में सफलता के साथ इतिहास बनना हमारे संगठन के सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं टीम वर्क का परिणाम हैं।
सभी पदाधिकारी, सदस्यों, व्यापारी संगठनों, व्यापारी साथियों, गणमान्यजनो की सक्रिय सहभागिता एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद। भविष्य में हम सभी मिलकर एक एक्सपो को और भव्य एवं दिव्य बनाएंगे।
बैठक में CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, युवा एवं महिला विंग के पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
भारत बनाए, दुनिया अपनाए,
भारतीय व्यापार महोत्सव में आए।
स्वदेशी का गान गायें भारत की पहचान बनायें
चलो मिलकर रचायें आत्मनिर्भर हिंदुस्तान॥
#bvm2026@CAITIndia
CAIT छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री सतीश कुमार जी जी के अध्यक्षता में "स्वदेशी संकल्प यात्रा" के निमित्त आयोजित CAIT छत्तीसगढ़ एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों के बैठक में शामिल हुआ।
CAIT छत्तीसगढ़ एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 27 नवंबर 2025 से स्वदेशी संकल्प यात्रा की शुरुआत की जा रही हैं, बैठक में यात्रा की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर व्यापक योजना बनाई गई। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 2500 किलोमीटर की यात्रा तय कर जन–जन में स्वदेशी का भाव जागृत करेगी।
स्वदेशी संकल्प यात्रा से छत्तीसगढ़ के हर नागरिक – हर व्यापारी – हर वर्ग को जोड़ने के लिए हम सब संकल्पित हैं। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, CAIT छत्तीसगढ़, युवा कैट, महिला कैट के पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यापारी साथी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर व्यापारी साथियों के साथ इस मधुर पल का आनंद लिया। त्यौहार हमारी संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सद्भाव को और समृद्ध बनाता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारी साथियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपना विचार साझा कर आत्मीय संवाद किया।
दीपावली मिलन समारोह में श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यापारी साथी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
यह वीडियो देखकर ऐसा लगा जैसे मेरे जीवन की प्रमुख स्मृतियाँ आँखों के सामने चल रही हों। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, आपने इस वीडियो के माध्यम से मेरे जन्मदिवस को और भी अधिक खास बना दिया है। 🙏🏽🙏🏽
#NextGenGST सबसे बड़ा जनहितैशी सुधार...
22 सितंबर से जरूरी सामान होंगे और भी किफायती, और हर घर आएगी खुशियों की बहार। परिवार की हर जरूरत को पूरा करना अब होगा और भी आसान।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय आदरणीय श्री सुनील सिंघी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@SunilSinghiIND
नया रायपुर स्थित मंत्रालय में आज "Next Gen GST 2.0" विषय पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @vishnudsai जी की अध्यक्षता एवं राज्य के वित्त मंत्री श्री @OPChoudhary_Ind जी, उद्योग मंत्री श्री @LakhanLalDewan1 जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री @ShyamBihariBjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के बैठक में CAIT छत्तीसगढ़ की टीम के साथ शामिल हुआ।
Next Gen GST 2.0 व्यापारियों के लिए राहत और सुधार की नई सौगात लेकर आया है। इसमें कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया गया है, जिससे न केवल छोटे एवं मध्यम व्यापारी लाभान्वित होंगे, बल्कि देशवासियों को सीधा लाभ होगा व व्यापार जगत में नए अवसर आएंगे। यह पहल व्यापार को गति देगी, अनुपालन को आसान बनाएगी और कर भार में राहत प्रदान करेगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री जी, वित्त मंत्री जी का CAIT छत्तीसगढ़ की टीम के साथ आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। Next Gen GST 2.0 देश के व्यापार जगत के लिए राहत और प्रगति का नया द्वार खोलेगी व कर सुधारों के क्षेत्र में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी।
बैठक में कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी – श्री विक्रम सिंहदेव जी, श्री परमानंद जैन जी, श्री सुरिंदर सिंह जी, श्री अवनीत सिंह जी एवं विभिन्न व्यापारी व औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से Next-Generation GST Reforms का जो संकल्प लिया था, आज वह साकार हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी की अध्यक्षता में आयोजित GST काउंसिल में सर्वसम्मति से पारित यह ऐतिहासिक निर्णय 144 करोड़ भारतीयों के जीवन को सरल, सुगम और सशक्त बनाने का संकल्प है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स छत्तीसगढ़, प्रदेश के 12 लाख से अधिक व्यापारियों व उद्योगपतियों से GST सरलीकरण के लिए सुझाव लेकर केंद्र सरकार को माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री @SunilSinghiIND जी, CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री @PKhandelwal_MP जी, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री @OPChoudhary_Ind जी के माध्यम से निरंतर ज्ञापन के माध्यम से दी जा रही थी, जिसका यह सुखद परिणाम है। CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई अधिकतर सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। जो हम सबके लिए गौरवशाली है।
दिवाली से पूर्व प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को ऐसी सौगात दी है, जिससे हर घर, हर दुकान, हर उद्योग में खुशहाली आएगी। यह निर्णय आम आदमी, किसान, युवा और व्यापारियों के जीवन में अभूतपूर्व सुगमता लाएगा।एमएसएमई रजिस्ट्रेशन को मात्र 3 दिनों में पूरा करने का निर्णय छोटे एवं नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा। यह विकसित भारत 2047 के निर्माण को तेज गति देगा।
इस स्वर्णिम सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी, केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी जी, CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री ओपी चौधरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आज CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद माननीय श्री @PKhandelwal_MP जी के कुशल नेतृत्व में CAIT छत्तीसगढ़ टीम के साथ लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री @ombirlakota जी से संसद भवन में स्नेहभेंट कर सौहार्दपूर्ण संवाद किया। लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री बिरला जी का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन सशक्त भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करता है।
CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @BCBHARTIA जी, चेयरमैन श्री @BRIJMOHANAGRA12 जी, CAIT छत्तीसगढ़ टीम सहित देश के 100 से अधिक व्यापारी नेताओं के साथ सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखकर संसदीय प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक विमर्श और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अनुभव हमें भारत के लोकतंत्र की गरिमा और संसद के महत्व की गहराई को जानने का अवसर प्रदान करता है।
CAIT सदैव राष्ट्रहित, व्यापारी कल्याण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है, और यह मुलाक़ात हमारे उद्देश्यों को और अधिक सशक्त करने वाली हैं।
#CAIT #ParliamentVisit #CAITChhattisgarh
#संसद_भवन