कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।
21 जाट रेजीमेंट को सैल्यूट…
रणबांकुरे ने सरहद की दोस्ती घर तक निभाई
फेरों से लेकर विदाई तक निभाया पिता का फर्ज, ज़मीन पर रखे अपने हाथों के ऊपर से शहीद साथी की बेटी को स्टेज तक ले गए।ये वीडियो जरूर देखियेगा
UP के बागपत जिले के काठा गांव में दिवंगत हवलदार हरेंद्र सिंह की बेटी प्राची की शादी में उनके पिता के फौजी साथियों ने परिवार बनकर जिम्मेदारी निभाई।
बावर्दी गांव पहुंचे, शादी की तैयारियों में मदद की और मंडप में पिता की तरह कन्यादान की रस्म निभाई। सैनिकों ने सामूहिक रूप से 6.30 लाख कन्यादान दिया, फौजी साथियों ने साबित कर दिया कि रिश्ता सिर्फ ड्यूटी तक सीमित नहीं होता, वह परिवार के दुख सुख का भी होता है।
#IndianArmy #Baghpat #ArmyBrotherhood
Prepaid Recharge Customers के साथ हो रही लूट का मुद्दा आज मैंने Parliament में उठाया।
(a) अगर आपका recharge खत्म हो जाए तो Outgoing Calls बंद होना समझ में आता है, लेकिन Incoming Calls बंद करना मनमानी है।रिचार्ज खत्म होते ही न कोई आपसे संपर्क कर सकता है और न ही आपके फोन पर OTP जैसे जरूरी मैसेज आ पाते हैं। Emergency के हालातों में व्यक्ति बेसहारा हो जाता है।
(b) 28 दिन का Recharge plan एक scam है। साल में महीने 12 होते हैं लेकिन रिचार्ज 13 बार करवाना पड़ता है (28 days x 13 times = 364 days).
Recharge plan की वैधता calender months (30–31 दिन) के हिसाब से होनी चाहिए, क्योंकि 28 दिन के चक्कर में लोगों को साल भर में एक अतिरिक्त रिचार्ज करवाना पड़ता है।
मोबाइल आज के समय में Luxury नहीं, बल्कि आम नागरिक की Necessity बन चुका है।
इसलिए टेलीकॉम कंपनियों को उपभोक्ताओं के साथ Fair और Transparent रवैया रखना चाहिए।
बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स का फटना सिस्टम के मुँह पर तमाचा है।
उनके चेहरे की उदासी निजी नहीं थी—वह उन लड़कियों के दर्द की गवाही थी, जिन पर ताक़तवर दरिंदों ने सालों तक शिकार किया।
मेलिंडा गेट्स साफ़ शब्दों में कहती हैं:
“मैंने अपनी शादी तोड़ी—क्योंकि मुझे तोड़नी पड़ी।
कोई भी लड़की एपस्टीन और उसके इर्द-गिर्द मौजूद लोगों जैसी हैवानियत से न गुज़रे।
उन लड़कियों ने जो सहा, वह अकल्पनीय है—वे मेरी बेटियों की उम्र की थीं।
सवाल चाहे जैसे भी हों, इन लोगों को—मेरे पूर्व पति सहित—जवाब देना होगा।”
यह तलाक़ निजी मामला नहीं था—यह मौन की साज़िश से अलग होने का फैसला था।
पैसा, रुतबा और फ़िलान्थ्रॉपी अब ढाल नहीं बनेंगे।
नाम बड़े हैं, अपराध और भी बड़े—और अब परदा उठ चुका है।
एपस्टीन अकेला नहीं था।
उसके नेटवर्क में बैठे हर चेहरे को बेनक़ाब होना होगा।
#EpsteinFiles #NoMoreSilence #ExposeThePower #Accountability
काशी में गज़ब माहौल है !
मणिकर्णिका घाट पर Recording के दौरान हमें Intelligence के लोग Record करते रहे
तीर्थ पुरोहितों को मीडिया से दूर रहने की हिदायत है
जो बोल रहे हैं उनकी recording की जा रही है
हमने भी record करने वालो को record कर लिया
Full report on Red Mike YT
यूपी में पिछले 2 सालों में 7 एयरपोर्ट उद्धाटन के बाद बंद हो गए। इसमें कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल है। कहीं यात्री नहीं मिले तो कहीं ऑपरेशनल इश्यू था। सहारनपुर एयरपोर्ट से तो उद्धाटन के बाद एक भी फ्लाइट नहीं उड़ सकी। श्रावस्ती में अपना रेलवे स्टेशन नहीं है लेकिन वहां एयरपोर्ट बनाया गया। श्रावस्ती से उड़ान लखनऊ के लिए शुरू हुई। इसके बीच की दूरी महज 150 किलोमीटर है।
एक के बाद एक लगातार बंद होते एयरपोर्ट के बीच अभी सोनभद्र, ललितपुर, मेरठ में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। भास्कर की आज संडे बिग स्टोरी में हमने इस पर एक विस्तरित रिपोर्ट तैयार की है। 1/2
कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों को इंग्लिश आती है इसलिए एक्स पर लिखने लगे तो वित्त मंत्री का जवाब आ गया और करप्शन की लड़ाई जीतने का जश्न मनाया जाने लगा। हम उस लड़ाई को ख़ारिज नहीं कर रहे। दस साल बाद बोलने की हिम्मत तो हुई लेकिन इन ख़बरों को भी देखिए। थाना प्रभारी से कथित रुप से तंग आकर असिस्टेंट कमांडेंट ने जीवन ही समाप्त कर लिया। कितनी मुश्किल से कोई यहां तक पहुंचता है लेकिन हमारी सरकारों ने पुलिस को भयावह बना दिया है। फर्जी केस में फंसाने की फैक्ट्री बन गई है पुलिस। हर दिन इस देश में कितनी वसूली होती है हिसाब नहीं। और जो मदद मांगने जाता है उसे इस हाल में पहुंचा दिया जाता है। यह ख़बर आज छपी है बिहार के भास्कर में। भारत में वाकई वसूली और करप्शन को लीगल कर देना चाहिए और इसी की पढ़ाई स्कूल से कालेज तक होनी चाहिए। सत्ता के भीतर और आस-पास मंडराने वाला हर सौ में से 95 आदमी इसी काम में लगा हुआ है।