11 सितंबर 2026 को न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBDSA) ने Zee News पर ₹ 2 लाख का जुर्माना लगाया.
अगस्त 2025 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में फीस बढ़ोतरी के विरोध और स्टूडेंट यूनियन की बहाली की मांग को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन में छात्र नेता तल्हा मन्नान के भाषण में फिलिस्तीन के जिक्र की क्लिप के आधार पर Zee News ने अपने शो का नाम ‘पैलेस्टीन लविंग गैंग’ रखा और भड़काऊ भाषा व विजुअल्स के जरिए इसे धार्मिक कट्टरता और राष्ट्रविरोधी नैरेटिव से जोड़ा.
तल्हा मन्नान ने शिकायत की और जाँच के बाद NBDSA ने चैनल को फटकार लगाई, संबंधित फुटेज को 7 दिनों के भीतर वेबसाइट, YouTube, Facebook और अन्य सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया. जुर्माना भी लगाया.
नीचे की वीडियो क्लिप सुनकर समझिए कि बार बार लगते जुर्मानों के बाद भी ‘गोदी मीडिया की पूँछ’ अब तक सीधी नहीं हुई है.