आज दिनांक- 29.05.2026 को #SP_शाहजहाँपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में #साप्ताहिक_शुक्रवार_परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया गया। परेड, पुलिस लाइन परिसर, मैस, पीआरवी वाहनों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान #क्षेत्राधिकारी_लाइन/कार्यालय मौजूद रहे।
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।”
थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत 15 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का सफल अनावरण।
➡️थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनवारीवास में 15 वर्षीय बालक की हत्या करने वाले अभियुक्तों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए !
➡️उल्लेखनीय है कि मृतक बालक का पोस्टमार्टम चिकित्सकगण के पैनल द्वारा किया गया है, सम्पूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है।
➡️पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बालक के शरीर पर क्रूरता के कोई भी निशान नही पाए गए थे।
➡️सोशल मीडिया पर कथित रूप से चल रहे, बालक के साथ की गई क्रूरता की पुष्टि पीएम रिपोर्ट से नही हुई है। वह भ्रामक है एवं पूर्णतः असत्य है।
थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत फर्जी पेट्रोल पम्प संचालित कर नकली डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) की बाइट।
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #MissionShakti5 के अंतर्गत #थाना_परौैर जनपद शाहजहाँपुर की महिला हेल्पडेस्क द्वारा महिलाओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता व गंभीरता से सुना जा रहा है। हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही महिलाओं को 1090, 181, 112, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक व आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। शाहजहाँपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। #UPPolice #ShahjahanpurPolice #Missionshakti #WomenEmpowerment
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #थाना_जलालाबाद द्वारा जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण अभियान के तहत आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही कर पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
#SP_शाहजहाँपुर द्वारा #SP_कार्यालय पर फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 शातिर चोर को चोरी के 01 अदद गैस सिलेंडर एवं 01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जानलेवा हमला, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा विद्युत उपकेंद्रों, विद्युत लाइनों एवं निजी नलकूपों से विद्युत तार चोरी कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुँचाने वाले संगठित अन्तरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 11 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का विद्युत तार, अवैध शस्त्र, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, वाहन एवं घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद।
#SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में #CO_CITY द्वारा थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमत धाम मन्दिर परिसर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की गई।