तर्कवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जन अधिकार, आत्मसम्मान तथा वंचितों के उत्थान के लिए आवाज़ उठाने वाले समता और स्वतंत्रता के महान पैरोकार, महान क्रांतिकारी एवं आजीवन धार्मिक अंधविश्वास, पाखंड, कर्मकांड, जातिवाद, वर्णव्यवस्था व महिलाओं पर सामाजिक अत्याचार का कड़ा विरोध करने वाले महान विचारक व समाज सुधारक श्रद्धेय ई वी रामासामी जी पेरियार जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि ��मन। #Periyar #HBDPeriyar
श्रम, सृजन, संसाधन, निर्माण व समर्पण का महत्व मानव जाति को समझाने वाले त्योहार विश्वकर्मा पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
Tejashwi Yadav
#TejashwiYadav#india#Bihar#RJD
चुनाव के दौरान जाले विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत देउरा बंधौली में पुलिस की पक्षपाती कार्यशैली और अत्याचार से पीड़ित परिवार से मुलाकात की। #darbhanga#bihar#TejashwiYadav
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र!
नीतीश जी के कैबिनेट मंत्री बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्य के अपने विभागों को लूट कर सभी अखबारों में करोड़ों-करोड़ के फुल पेज विज्ञापन दे रहे है।
आश्चर्यजनक है कि यह विज्ञापन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, बिहार सरकार तथा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ़ से आधिकारिक विज्ञापन नहीं बल्कि कैबिनेट के 5 मंत्रियों की तस्वीरों के साथ बिना किसी निवेदक के जारी किया है।
यह विज्ञापन टूटते पुलों से प्राप्त कमीशन, जमीन सर्वे, स्मार्ट मीटर तथा थानों और ब्लॉक कार्यालयों में सरकारी भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित अवैध काली कमाई एवं अवैध धन शोधन से दिया जा रहा है। यह विज्ञापन भी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का विवरण और शंसापत्र है।
ट्रांसफ़र-पोस्टिंग के नाम पर तथा पुल-पुलिया और सड़क बनाने में अभियंताओं से कमीशन लो और फिर उसी काली कमाई व धन-शोधन से अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई दो! CM और उनके मंत्री अभियंताओं और ठेकेदारों से कमीशन लेते है तभी तो घटि��ा क्वालिटी के पुल गिरते है?
वाह जी नीतीश कुमार जी वाह!
#Corruption #Bihar #Crime
बिहार भर के अखबारों में पूरे पन्ने पर अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी जाती हैं पर किसी को पता नहीं च���ता है कि यह शुभकामनाएं देने वाला कौन है!!
किसने इस पर लाखों रुपया खर्च किया है?
इसका निवेदक कौन है?
किसी मंत्रालय की तरफ से है नहीं क्योंकि मंत्रालय या बिहार सरकार का नाम नहीं लिखा हुआ है!
पार्टी की तरफ से भी नहीं है क्योंकि इसमें पार्टी का नाम या प्रदेश अध्यक्ष की फोटो या नाम नहीं है!
साफ जाहिर होता है कि यह मंत्री या उसके आदमियों या घूस देकर काम पाने वाले ठेकेदारों द्वारा काला धन या भ्रष्ट���चार के पैसों से यह प्रचार करवाया गया है, मुख्यमंत्री और उनके भ्रष्ट मंत्रियों या अधिकारियों की चाटुकारिता के लिए, उन्हें खुश करने के लिए!!
@yadavtejashwi
#TejashwiYadav
#RJD #india #Bihar
यह कारवाँ रुकेगा नहीं...
यह कारवाँ झुकेगा नहीं..
चल पड़ा है अपने लक्ष्य की ओर!
श्री @yadavtejashwi जी अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में..
#RJD#Bihar
अपराध के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गूंगे, बहरे और अंधे हो गए है। बिहार में सत्ता संरक्षित बढ़ते अपराध के विरुद्ध आज राजद द्वारा राजभवन मार्�� निकाला गया।
जितने पेड़ों से पत्ते नहीं झड़ते होंगे उससे अधिक तो नीतीश मोदी के भाजपाई राज में बिहार में प्रतिदिन लोगों की हत्याएं हो रही है।#Crime #Bihar
गोलियाँ…गोलियाँ…गोलियाँ..बिहार में चहुंओर गोलिया ही गोलियाँ…!
प्रधानमंत्री मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में इनके डबल पॉवर्ड राम राज्य में अपराधी ऐसे आते है और कहीं भी, कभी भी, कैसे भी किसी की भी गोली मार कर हत्या कर देते है।
देखिए, पटना में AIIMS के पास कैसे व्यवसायी सुरेंद्र वर्मा की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी। #Crime #Bihar
देर शाम दरभंगा में अनेक मुस्लिम तंज़िमों, दानिशवरों, उलेमाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं व लीडरान से वक़्फ़, सियासी-बेदारी व मुस्लिम मसाइल पर गहन विचार विमर्श किया तथा अनेक सुझाव प्राप्त किए।
इस्लाम और मुसलमानों के ख़िलाफ ख़ौफ़ की बुनियाद पर क़ायम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA की हुक़ूमत अच्छे से जान लें कि इस मुल्क में लालू प्रसाद और ��नकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल जैसे समाजवादी, मानवतावादी, सेकुलर और डेमोक्रेटिक इंसाफ़ पसंद बहुसंख्यक हिन्दुओं की ऐसी बड़ी ज��ात जिंदा है जो मुसलमानों एवं हर धर्म व जाति के अल्पसंख्यकों के सियासी, समाजी और मानवीय अधिकारों की रक्षा तथा नुमाइंदगी की कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
अमन चैन, स्थिरता और शांति के दुश्मन एनएडीए के लोग अच्छे से समझ लें कि हम समाज में जुल्म, नफ़रत और दहशत को हरगिज़ नहीं बढ़ने देंगे तथा इसके लिए चाहे जो क़ुर्बानी देनी पड़े, हम देंगे लेकिन RSS/BJP और NDA के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #muslim #india
बिहार में 20 वर्षों से 𝐍𝐃𝐀 की डबल इंजन की सरकार है, फिर भी सत्ता के स्वार्थी इन लोगों ने मिथिला के लिए कोई विशेष कार्य नहीं क��या। अगर हमारी सरकार बनी तो हम 𝐌𝐃𝐀- 𝐌𝐢𝐭𝐡𝐢𝐥𝐚𝐧𝐜𝐡𝐚𝐥 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐀𝐮𝐭𝐡𝐨𝐫𝐢𝐭𝐲 अर्थात् “मिथिलांचल विकास प्राधिकरण” बनाएंगे। यह प्राधिकरण मिथिलांचल के चहुमुखी विकास के लिए गेम चेंजर होगा।
दरभंगा और मधुबनी जिलों में 𝟒 बार से 𝐍𝐃𝐀 के सांसद है। दरभंगा और मधुबनी में अधिकांश विधायक 𝐍𝐃𝐀 के है लेकिन दोनों जिले पिछड़े है। हमने केवल 𝟏𝟕 महीनों के अल्प कार्यकाल में अपने अधीन विभागों में य���ाँ कई 𝐑𝐎𝐁, सड़कें और 𝐀𝐈𝐈𝐌𝐒 को 𝐃𝐌𝐂𝐇 से निकाल शहर के बाहर शोभन बाईपास क�� पास लेकर गए तथा अन्य विकास कार्यों को स्वीकृत किया। #TejashwiYadav #Bihar #Mithila
राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनेगी तो 200 यूनिट बिजली प्रति माह हर घर को मुफ्त मिलेगी!
नीतीश-बीजेपी सरकार बिहारवासियों के लिए 2 दशक में आय के साधन तो उत्पन्न नहीं कर सकी है पर अनाप शनाप और अवैध वसूली के सार�� तरीके जानती है!
बिहार में पूरे देश के सभी राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक बिजली की दरें हैं! स्मार्ट मीटर/प्रीपेड मीटर से लोगों को लूटा जा रहा है जिसकी हर व्यक्ति शिकायत कर रहा है! राष्ट्रीय जनता दल बिहारवासियों को वसूली के इस दुष्चक्र से निजात दिलाएगी!
#TejashwiYadav
#RJD #Bihar