टेक्सटाइल पार्क लगाने से बिहार में रोजगार का सृजन होता , पलायन में कमी आती , हर ज़िले में एक ऐसा पार्क चाहिए लेकिन मिला एक भी नहीं बिहार को
#BiharKoKyaMila
भारत पेट्रोलियम अगले पांच साल में 1.7 लाख करोड़ का निवेश देश में करने वाली है। 50 हजार करोड़ का तो केवल एक रिफाइनरी लगाने वाले हैं। उसके लिए आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात की बात चल रही है।
इस 1.7 लाख करोड़ में, देश अगर अपने सबसे गरीब राज्य बिहार में 30-40 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित नहीं कर सकता, तो ऐसी डबल इंजन सरकार किस काम की?
सारे नौकरी रोजगार वाले इंफ्रास्ट्रक्चर दूसरे राज्यों में ही बनाते रहे हैं, जो था वो भी झारखंड में चला गया। फिर कहते हैं, बिहारी दूसरे राज्यों में भीड़ बढ़ा रहे हैं। कोई शौक से अपना घर नहीं छोड़ता।
#BPCL #Bihar
नतीजों पर नजरिया !
बीजेपी सरकार ने यूपी के लिए क्या क्या नहीं किया। इस प्रदेश ने पीएम दिया, रक्षा मंत्री दिया, एक दर्जन से ज्यादा मंत्री दिया।
पश्चिमी यूपी में विकास की नई कहानी लिखी। पूर्वांचल में क्या नहीं दिया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर दिया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर और अरबों का बाजार दिया ।
जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिया। गंगा का विकास, बनारस का कायापलट किया। हाईवे, रोड और बुंदेलखंड की तस्वीर बदली। और बहुत कुछ हुआ।
लेकिन बीजेपी इस प्रदेश में पीछे रह गई। इंडिया आगे निकल गया । क्यों ?
सोचने और समीक्षा का विषय है।
यूपी के बगल में हरियाणा और फिर राजस्थान भी है। बीजेपी का गढ़ रहा। यहां भी सरकार ने क्या कुछ नहीं किया। क्या नहीं दिया। बावजूद इसके हरियाणा और राजस्थान में बीजेपी आधी हो गई।
एक बिहार है। जिसको लेकर बीजेपी पर सवाल उठते रहे। पूछे जाते रहे कि दस साल में बिहार के विकास के लिए पीएम ने कितनी मीटिंग की। क्या नया किया ? बावजूद इसके बिहार ने 40 में 30 सीट दी है।
सवाल फिर वही।
बिहार को क्या मिलेगा ?
बिहारी ट्रेन में लोड होकर पंजाब, दिल्ली, मुंबई जायेगा। ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगा। एयरपोर्ट बस स्टैंड की तरह का मिलेगा। रोड, हाईवे का जाल सपना है। धर्म के नाम पर अब शायद ही राजनीति हो क्योंकि राम मंदिर के अयोध्या से बीजेपी हार गई तो अब सीतामढ़ी के विकास की बात क्यों होगी। फिर भी चर्चा जरूरी है।
बिहार के पर्यटन का क्या कुछ करेगी सरकार, उत्तर बिहार के लिए कुछ सोचेगी। लीची, मखाना, आम, पान के बारे में कोई प्लान पेश करेगी।
करने को बहुत कुछ है।
दिया है तो देने की हिम्मत दिखाइए।
@CMBiharNK माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र निर्गत करवाने की कृपा करें क्योंकि सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है
आज @ravishndtv जी और कई अन्य में फुर्ती आ गयी है IIT BHU केस के बारे में पोस्ट करते हुए। कांग्रेसी नेता का 350 करोड़ पकड़ाया था, एक पोस्ट करने में हाथ दर्द कर गया। यही दोगलापन यहां चलता है, RW LW के नाम पर। सही को सही और गलत को गलत कहने के लिए पार्टी और नेता का मुंह ताकते हैं।
#BIHAR सीतामढ़ी महिला को गुंडों की तरह ताबड़तोड़ सीतामढ़ी में सुरसंड थाना प्रभारी ने लाठी से पीटा
मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड का है जहां राज किशोर सिंह हाथ में लाठी लिए गुंडो की तरह महिला को लाठी से पीटा
#Bihar#BiharNews#BiharPolice@NCWIndia@India_NHRC@sharmarekha
@yadavtejashwi Sir bssc cgl 3 का रिजल्ट दिलाये please।
आपने बोला है chat से फॉर्म bhariye fat से exam dijiye jhat से जॉइन kijiye but bssc cgl 3 का रिजल्ट अभी tk nahi aaya 2 साल होने वाला hai
#Bihar के जहानाबाद में सड़क की लूट. जहानाबाद के मखदूमपुर प्रखंड के औदान विगहा गांव में बनी सड़क को खोद कर सारे निर्माण सामग्री को लूट ले गये. गिट्टी-बालू, सीमेंट सब गायब हो गया. बिहार में अब तक पुल, मोबाइल टावर, शराब, मछली की लूट हो रही थी. अब सड़क लूट ली गयी. #BiharNews
बिहार SSC परीक्षा के अभ्यर्थी पेमेंट कर रहे हैं,पैसे कट रहे हैं, लेकिन पेमेंट हो नहीं रहा, कई दिन से। ट्विटर पर सब हल्ला कर रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। BSSC से जुड़े कोई अधिकारी हैं इधर तो कृपया ध्यान दें।
@gadbihar@Chshekhar2010 🙏🏽
#BiharSSCPaymentFail#Bihar