मतलब जिसने पहले बिना मान्यता की यूनिवर्सिटी से भूल भरोसे मे डिग्री की वो फिर से डिग्री नहीं कर सकता?
दूसरी बात JS NCTE अप्रूव्ड है
यदि सही तरीके से डिग्री ली और मिसमैच नहीं है तो क्या दिक्कत?
अंतिम बात महिला का निजी डाटा मोबाइल नंबर सहित पब्लिक मे डालकर जुर्म किया है @Kunal_Alwar
पीटीआई भर्ती2022 के प्रदेश के विभिन्न जिलों से पात्र चयनितों से अपील...आइए आपके हक-हुकूक व न्याय-अधिकार की लड़ाई में आप सभी चयनित पीटीआई साथी संगठन का साथ देवे ओर अपनी अपनी सुविधा अनुसार जयपुर या बीकानेर धरनास्थल पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचे।जीत हमारी सुनिश्चित है।@ashokshera94
पीटीआई भर्ती2022 के पात्र चयनितों के स्थाईकरण व वेतननियमितीकरण आदेश जारी करने की मांग को निदेशालय, बीकानेर के प्रवेशद्वार के आगे पूर्णतया अनुशासनात्मक व शांति के साथ प्रदेश के विभिन्नजिलों से पधारे पात्रपीटीआई साथियों के साथ हक और अधिकार की मांग कोरखा।आइए आप भी इस मुहिम से जुड़े।
लड़ेंगे... जीतेंगे! ✊🏻
वेतन नियमितीकरण और स्थायीकरण की माँग को लेकर बीकानेर निदेशालय पर पीटीआई भर्ती 2022 का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी। सरकार हमारी न्यायसंगत माँगों को जल्द पूरा करे। 🫡🪧
#PTI_भर्ती_2022#नियमितीकरण#स्थायीकरण#बीकानेर_निदेशालय 📍🪧
राज. ए.शा. शि. संघ राज. के बैनर तले पीटीआई भर्ती 2022 के पात्र चयनितों का अतिशीघ्र स्थाईकरण व वेतननियमितीकरण आदेश जारी करने की मांग को लेकर के शिक्षासंकुल जयपुर ओर निदेशालय बीकानेर पर चले रहे धरने पर आज बीकानेर धरने पर प्रदेश भर से मौजूद पीटीआई ने निदेशालय परिसर में श्रमदान किया।
*खेल के मैदान में अधिकार दिलाने वाला शारीरिक शिक्षक खुद अधिकारों से वंचित, स्थायीकरण-वेतन नियमितीकरण की मांग तेज*
प्रदेशभर के शारीरिक शिक्षकों ने वर्ष 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती के स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेल, अनुशासन और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन स्वयं ही अपने अधिकारों से वंचित हैं।
शारीरिक शिक्षकों के अनुसार वर्ष 2022 भर्ती प्रक्रिया बहु-स्तरीय जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद पूरी की गई थी। लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2022 को आयोजित हुई थी, जिसके बाद द्विगुणित परिणाम जारी कर उच्च स्तरीय दस्तावेज सत्यापन करवाया गया। करीब 10 माह बाद अंतिम परिणाम जारी हुआ तथा डीईओ, सीबीईओ एवं पीईईओ स्तर पर जांच पूरी होने के बाद 11 सितंबर 2023 को नियुक्तियां प्रदान की गईं।
शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई गई थी, उन्हें प्रारंभिक चरण में ही नियुक्ति से रोक दिया गया था तथा पुनः सत्यापन के बाद ही नियुक्ति दी गई। इसके अतिरिक्त जनवरी 2024 में सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों की भर्तियों के दस्तावेज सत्यापन के आदेश भी जारी किए गए, जिसमें शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 भी शामिल थी। इसके बावजूद कोई बड़ी विभागीय अनियमितता सामने नहीं आई।
इसके बाद भी विभाग द्वारा स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण पर रोक लगा दी गई। सरकार ने भर्ती में अनियमितताओं की शिकायतों का हवाला दिया, जबकि जांच के दौरान लगभग 244 अभ्यर्थियों को सेवा से पृथक भी किया जा चुका है। इसके बावजूद शेष हजारों पात्र एवं कार्यरत शारीरिक शिक्षकों का स्थायीकरण अब तक लंबित है।
शारीरिक शिक्षकों ने बताया कि अगस्त 2025 में राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय जांच कमेटियों का गठन कर 10 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। लंबे समय से लंबित मामले के कारण हजारों शारीरिक शिक्षक व्यावसायिक एवं पारिवारिक स्तर पर विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
शारीरिक शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित जांच को शीघ्र पूर्ण करवाकर पात्र एवं कार्यरत शारीरिक शिक्षकों का स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण किया जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके। शारीरिक शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करते हुए भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
PTI भर्ती 2022 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ 6-6 बार सत्यापित होने के बावजूद आज तक स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण नहीं किया गया।
2 वर्ष का परिवीक्षाकाल पूर्ण हुए 9 माह से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी शारीरिक शिक्षक न्याय की प्रतीक्षा में धरने पर बैठे हैं।।
@BhajanlalBjp@madandilawar
पहले काली पट्टी बांधकर विरोध किया,
फिर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
अब भी सरकार नहीं जागी तो आंदोलन और उग्र होगा।
भूख हड़ताल से लेकर बड़े जनआंदोलन तक हर कदम उठाया जाएगा।
PTI 2022 अब सम्मान और स्थाईकरण लेकर रहेंगे।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@BJP4Rajasthan@DrRamprakashSa9