उपमुख्यमंत्री बहन @KumariDiya जी, आपको दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री गोविंद देव जी से आपके यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूं।
📍 जयपुर आवास
श्री विवेक कलवानियाँ जी के सचिवालय कर्मचारी संघ, जयपुर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
अन्याय के विरुद्ध सदैव मीडिया के माध्यम से आवाज़ बुलंद करने वाले, आजतक न्यूज चैनल के चीफ एडिटर एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शरत कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी पत्रकारिता सदैव सच, जनसरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज़ को मजबूती देती रहे।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@sharatjpr
#NirmalChoudhary
पूर्व विधायक एवं सांसद श्री अश्क अली टांक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अश्क अली जी से मेरे लंबे समय से आत्मीय एवं घनिष्ठ संबंध रहे। जब वे पहली बार फतेहपुर से विधायक बने, उस समय उनके नामांकन कार्यक्रम में भी मुझे शामिल होने का अवसर मिला था। उनके साथ बिताए अनेक आत्मीय क्षण आज भी स्मृतियों में जीवंत हैं।
वे सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को परास्त कर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी इस शानदार जीत से हर भारतवासी गौरवान्वित है। तिरंगे का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों पर देश को गर्व है।
तेजा दशमी के पावन अवसर पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन।
वीर तेजाजी महाराज का जीवन सत्य, वचनबद्धता, साहस और त्याग का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएँ हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने, अपने वचन का पालन करने और समाज की एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ माँ ❤️
आपने हर परिस्थिति में अपने स्नेह, संस्कार, दुआ और विश्वास से मुझे मजबूत बनाया है। आप मेरी जिंदगी की वो ताकत हैं, जिसका कोई मुकाबला नहीं।
आज जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों; ताकि आपका अनमोल आशीर्वाद और मार्गदर्शन अनवरत मिलता रहे।
माँ आप हैं, तो मेरा हर सफ़र आसान है।
#KamlaKaswan
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं शीर्ष संगठन नेतृत्व के स्नेहाशीष से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के उच्च सदन की सदस्यता की शपथ लेकर आज रोमांचित हूँ। कदाचित यह रोमांच वैसा ही है, जैसे गाँव में खेलते हुए आसमान में उड़ते जहाज़ को कौतूहल से देखकर उसमें बैठने का दिवा-स्वप्न देखना; गाँव से अजनबी शहर में पढ़ाई के लिए आना; उसी वर्ष बड़े भाई का काल-कवलित होना; पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रवादी संगठन से जुड़ना और उस दौर में श्रीराम जन्मभूमि, कश्मीर एवं बोफोर्स जैसे बड़े आंदोलनों में दमन का शिकार होना; और इसी दौरान पिताजी का दारुण निधन, फिर भी छात्र राजनीति, युवा राजनीति और आज की राजनीति के संघर्ष एवं द्वंद्व के बीच बिना थके, बिना रुके, साधना की तरह निरंतरता के साथ कर्तव्य-पथ पर अडिग चलते रहना, हर हाल में बने रहना—'संगठन सर्वोपरि' के ध्येयवाद ने संघर्षों के बीच बहुत काम दिया, मान दिया।
इन सबके बीच माँ का अटूट आशीर्वाद तो था ही, लेकिन संगठन रूपी मातृछाया ने निरंतर पल्लवित किया। आज जो कुछ भी हूँ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी के संगठन की शक्ति ने ही एक सोपान प्रदान किया है; कैसे भूलूँ उनको, जो हर प्रतिकूलता में साये की तरह साथ खड़े रहे—मित्र, कार्यकर्ता, परिवारजन एवं शुभचिंतक; उन सबके भरोसे और अनुपम स्नेह के समक्ष नतमस्तक हूँ, इन सबका उऋण होने लिए जाने कितने जन्म लेने होंगे।
समाज किसी व्यक्ति को अपेक्षाओं से परखता है; शत-प्रतिशत तो नहीं, लेकिन 'सौ में सौ' होने के भाव से मैंने सदा-सर्वदा स्वयं को संगठन और विचार-साधना में, अंत्योदय के प्रण के साथ, प्रतिबद्ध रखा है। आज उच्च सदन का सदस्य बनने के नाते उन अपेक्षाओं के निकट पहुँचने का स्वयं से संकल्प लेता हूँ।
राजस्थान के अर्ध मरूस्थल बेवड़ गांव की पैदाइश से लेकर उच्च सदन तक पहुँचना दिवा स्वप्न हो सकता है लेकिन ईश्वर की कृपा, बाबा विचार नाथ जी, ठाकुर श्री गोविंद देव जी, माँ श्री शिला देवी जी, श्री वीर तेजाजी महाराज जी, श्री सालासर बालाजी, मां श्री त्रिपुरा सुंदरी जी, रुणिचा धाम श्री बाबा रामदेव जी तथा पुरखों के आशीर्वाद, संगठन की नीति, माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी का मार्गदर्शन और हजारों हज़ारों कार्यकर्ताओं की शुभेच्छाएं मुझे आज उच्च सदन का हिस्सा बना रही है।
एक बार पुनः कृतज्ञता, आशीर्वाद की कामना एवं आप सभी के प्रति हृदय से आभार।
करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आपने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में निरंतर सेवा, संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतों की मिसाल कायम की है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ; ताकि आपके कुशल नेतृत्व में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संविधान और जनसेवा के मूल्यों को निरंतर मजबूती मिलती रहे।
@INCIndia@kharge
झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास निवासी एवं भारतीय वायुसेना के वीर जवान श्री आर्यन झाझड़िया जी के ड्यूटी के दौरान शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
भगवान दिवंगत वीर जवान की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
#NirmalChoudhary
Little Niranjan came all the way from Warangal with his parents to meet me. Battling a rare illness, he carried a smile that could light up any room. It was his wish to meet me, but I feel blessed that our paths crossed.
Today, we've lost this brave little soul. My heartfelt prayers are with his family during this unimaginable loss.
Rest in peace, my little friend. Your smile will stay with me forever. Om Shanti. 🙏🤍