महत्वपूर्ण घोषणा। 📢
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।
प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।
#FASTagBasedAnnualPass #PragatiKaHighway
सुन लो पाकिस्तानियों ये है मेरे देश के असली मुसलमान जो आतंक नहीं भाईचारा कायम करते हैं सिर्फ ये ही नहीं यहां के हिंदू भी अपने भाइयों से बढ़कर इनके सुख दुख में खड़े रहते हैं
और हां ये कहीं और नहीं तुम्हारे बगल में बाड़मेर जिले का वीडियो जो तुमसे 20 किलोमीटर ही दूर है
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ बड़ा खुलासा
• परीक्षा सम्पन्न कराने वाली कंपनी टीसीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने उपलब्ध कराए थे पेपर
• प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह सहित दो गिरफ्तार, करीब 60 लाख रुपए की हुई थी डील
जयपुर। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ा खुलासा किया है परीक्षा संपन्न करने वाली टीसीएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराए थे। मामले में एसओजी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित दो आरोपियों करन कुमार पुत्र अरूण कुमार (36) निवासी जमशेदपुर एवं जगजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह (37) निवासी जमशेदपुर थाना टेल्को, जिला ईस्ट सिंघभुम, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस-एसओजी के एडीजी श्री वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगजीत सिंह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। इस कंपनी पर ही सरदार पटेल यूनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 परीक्षा सम्पन्न कराने का जिम्मा था। जगजीत और करण कुमार दोनों स्कूली और कॉलेज फ्रेंड है।
एडीजी श्री सिंह ने बताया कि मामले में एसओजी ने पूर्व में आरोपी संदीप कांदियान् निवासी बजाना खुर्द गनौर को खानपुर सोनीपत से गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में सामने आया कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने के संबंध में उसकी मीटिंग जमशेदपुर निवासी करण से हुई थी। इस पर आरोपी करण कुमार को देहरादून से डिटेन कर रविवार 23 मार्च को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी करण कुमार से एसओजी की टीम द्वारा पूछताछ व अनुसंधान किया गया तो इसने बताया कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर उसे उस समय टीसीएस कम्पनी में कार्यरत प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह ने उपलब्ध करवाये थे। आरोपी द्वारा दी गई सूचना सही प्रतीत होने का मुख्य कारण यह है कि यह परीक्षा टीसीएस कम्पनी द्वारा ही सम्पन्न कराई गई थी तथा परीक्षा कराने का जिम्मा सरदार पटेल युनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा टीसीएस कम्पनी को दिया गया था।
इस सूचना पर जगजीत सिंह की तलाश की तो उसके नोएडा में ईको विलेज-2 में उसके फ्लैट से डिटेन कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से टीम गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
यह है मामला
जेल प्रहरी सीधी भर्ती में ऑनलाईन परीक्षा अक्टूबर, 2018 में आयोजित हुई थी। 28 अक्टूबर 2018 को मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम ने आर्या कॉलेज कूकस जयपुर के बाहर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के फोन चैक किए। जिसमें परीक्षा से पहले रात में ही अभ्यर्थी ओमवीर व राधेश्याम के मोबाइल फोन में इस परीक्षा के पेपर की उत्तर कुंजी प्राप्त हो चुकी थी। 28 अक्टूबर 2018 की परीक्षा के पेपर की उत्तर-कुंजी परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों के पास पहुंच गई थी। जिससे इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद पुलिस थाना एसओजी ने अक्टूबर 2018 में मामला दर्ज किया था। जेल प्रहरी मामले में
पेपर लीक करने वाले सरगना, दलाल व जेल प्रहरियों सहित अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
#RajasthanPolice
#SOGRajasthan
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में राजस्थान मीना समाज की पोशाक
राजस्थान की पारंपरिक पीली लुगड़ी पहनकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने मीना समाज...
#RajasthanWithFirstIndia@aishwaryam99@priyankamenaind
अरविंद केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं।
लेकिन जब ग़रीबों को उनकी ज़रूरत पड़ी तब वह कहीं नहीं दिखे।
जब दिल्ली में हिंसा हुई और अल्पसंख्यकों को उनकी ज़रूरत थी तब वह उनके साथ खड़े नहीं हुए।
साफ राजनीति करूंगा बोलकर उन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया!
प्रतापगढ़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामेरतालाब की पांचवीं कक्षा की छात्रा सुशीला की प्रतिभा का लोहा सभी ने माना है।
देश के पूर्व गेंदबाज जहीर खान के स्टाइल में गेंदबाजी करती सुशीला मीणा को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सराहा है।
अपने कोच ईश्वर लाल मीणा की प्रेरणा से सुशीला बढ़ रही हैं आगे।
सुशील को बधाई और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
@sachin_rt @iswarlal_meena @MyGovIndia@EduMinOfIndia@BCCI@ImZaheer@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO@madandilawar@Rajasthancrick4
#SushilaMeena #EducationHero #CricketStar #Pratapgarh #GovernmentSchool #ChildProdigy #SachinTendulkar #ZaheerKhan #CricketInspiration #BrightFuture #Cricket #SportsTalent #EducationDepartmentRajasthan #BCCI #Cricket #Sports
प्रदेश में जगह जगह खुले पड़े सूखे बोरवेल, सूखे कुंए लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं।
इन गड्ढों में गिरकर बच्चे ही नहीं बड़े भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
कहीं भी खुला बोरवेल या सूखा कुंआ दिखाई दे तो एसडीआरएफ हेल्पलाइन 0141-2759903 या 8764873114 पर सूचित करें।
#RajasthanPolice #SDRF
देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
रिम्स, रांची परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत श्री मंगल मुंडा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दिवंगत श्री मंगल मुंडा जी को अंतिम जोहार!
आपको पता होगा कि
हमारे देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में Special Protection Group यानि SPG रहती है,
अब तक हमेशा ही प्रधानमंत्री जी के पीछे पुरुष SPG कमांडोज़ देखे जाते थे मगर
इस तस्वीर में आप पहली बार प्रधानमंत्री जी के पीछे एक महिला SPG कमांडो को देख रहे होंगे,
असल मायने में यही महिला सशक्तिकरण है न कि महिलाओं का Reels और क्लब्स में नाचना।