बोर्ड ने मीटिंग में आज निम्नलिखित एजेंडा का अनुमोदन किया;
1. जमादार ग्रेड 2 परीक्षा की प्रोविजनल 🗝️
2. परिचालक परीक्षा प्री डीवी परिणाम
3. 4th class employee भर्ती प्री डीवी परिणाम।
मेरिट में सफल हुए सभी कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई!
Results 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
राजस्थान का लोक संगीत: वैश्विक 'कंसर्ट टूरिज्म' का उभरता केंद्र
राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत यहाँ के #मांगणियार और #लंगा समुदायों के बिना अधूरी है।
इन कलाकारों की प्रतिभा के मुरीद अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार दिलजीत दोसांझ भी हैं।
प्रधानमंत्री के साथ एक संवाद में, दिलजीत ने इन कलाकारों को वैश्विक स्तर पर बेजोड़ बताते हुए सुझाव दिया कि भारत (विशेषकर राजस्थान) अपनी समृद्ध लोक कला के दम पर 'कोचेला' (Coachella) जैसे विशाल अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक फेस्टिवल की मेजबानी कर सकता है।
जब वैश्विक स्तर के पेशेवर गायक इन पारंपरिक कलाकारों को अपना आदर्श मानते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि राजस्थान के पास एक अद्वितीय 'म्यूजिक इकोनॉमी' मॉडल विकसित करने की असीम क्षमता है।
शिव (बाड़मेर) के विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा आयोजित #रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल' की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मंच और दूरदर्शिता मिले, तो लोक संगीत हज़ारों-लाखों युवाओं और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।
अब समय आ गया है कि राजस्थान सरकार #पर्यटन की रणनीति में बदलाव लाए।
केवल ऐतिहासिक किलों और महलों तक सीमित न रहकर, राज्य को 'कंसर्ट टूरिज्म' को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में प्रोत्साहित करना चाहिए।
यदि सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, पेशेवर ब्रांडिंग के साथ ऐसे आयोजनों को राज्य स्तर पर बढ़ावा देती है, तो राजस्थान दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र बनकर उभर सकता है।
#RajasthanTourism @gssjodhpur@KumariDiya
आज गाजीपुर में @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद ने साबित कर दिया कि उनका नाम चन्द्रशेखर आजाद क्यों है 🔥
संदेश स्पष्ट है, अब दूसरा हाथरस नहीं बनने दिया जाएगा
चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में यह बहुजन समाज हर तूफान से टकराने को तैयार है, पर समाज के स्वाभिमान से समझौता नहीं होगा।।
इस व्यक्ति का जन्म ही भारतीय राजनीति के लिए हुआ है, सोने का चमचा लेकर पैदा नहीं हुआ है, इसके एक इशारे पर लोग जान देने के लिए तैयार रहते हैं, मास लीडर है, फर्श से अर्श पर पहुंचा है,
मध्य प्रदेश में कदम रखा तो बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा को गिरफ्तार करवा दिया, मेरठ में क़दम रखा तो आरोपी गिरफ्तार हो गया लड़की सकुशल रेस्क्यू कर ली गई ।
Hindi Booklist for 2026 :-
1. गुनाहों का देवता - धर्मवीर भारती
2. आषाढ़ का एक दिन - मोहन राकेश
3. दीवार में एक खिड़की रहती थी - विनोद शुक्ल
4. रेत की मछली - कांता भारती
5. मैला आंचल - फरिश्वरनाथ रेणु
6. निर्मला, गोदान और कर्मभूमि – प्रेमचंद
7. बेहया - विनीता अस्थाना
8. यार पापा और अक्टूबर जंक्शन - दिव्य प्रकाश
9. मुसाफिर कैफे, इब्नेबतूती - दिव्य प्रकाश दुबे
10. कतरनें, पतझड़, बहुत दूर कितना दूर होता है - मानव कौल (अभिनेता)
नोट:- आपने 2026 में ये नहीं पढ़ा तो क्या पढ़ा? — आपने इनमें से अभी तक कौन कौन सी बुक पढ़ी हैं?
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की वायरल रिकार्डिंग
मजाक में लो वो अलग बात है
बाकी बाङमेर जैसलमेर की जनता भाग्यशाली हैं जो इतना सरल स्वभाव का सांसद मिला है 🤗पंचायत का काम सिधा सांसद से संवाद
बाकी सांसद ओर मंत्री तो ओर भी बनकर गए यहां से आज उनके मुंह में दही जमा हुआ है
@UmmedaRamBaytu
बाड़मेर ज़िले से धोरिमन्ना व गुड़ामालानी उपखंड को बालोतरा ज़िले में शामिल करने के तुगलकी फरमान के खिलाफ अब आवाज़ और मज़बूत होगी। 13 जनवरी को सुबह 11 बजे धोरिमन्ना में “जन आक्रोश रैली” आयोजित की जा रही है।
यह आंदोलन किसी दल या व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनसुविधा, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है। प्रशासनिक फैसलों से आमजन को सुविधाओं से दूर धकेलना स्वीकार्य नहीं है। जब जनता की पीड़ा नहीं सुनी जाती, तो जनता एकजुट होकर सड़कों पर उतरती है।
मैं क्षेत्र के प्रत्येक जागरूक नागरिक, किसान, युवा, महिला, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से अपील करता हूँ कि 13 जनवरी को सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में शामिल होकर इस जनआंदोलन को मजबूती दें।
नागौरी अश्वगंधा - GI टैग मिला ।
----------------------------
👉 शुष्क जलवायु में उगने वाला यह औषधीय पौधा है, रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर और एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है ।
👉 माइंड तो तेज करता है, हार्ट को स्वस्थ रखता है हमारा नागौरी अश्वगंधा !
---------------------
नोट - राज्य में अब तक 23 उत्पादों को भौगोलिक संकेतक मिल चुका है, मई 2025 में खेजड़ी ( सांगरी) को मिला था ।
सरकार द्वारा जनभावना के विरुद्ध बाड़मेर तथा बालोतरा जिलों में किए गए पुनर्सीमांकन के विरोध में धोरीमन्ना मुख्यालय पर पिछले सात दिनों से हम सभी के आदरणीय हेमाराम चौधरी जी व क्षेत्र के नागरिक तानाशाही फैसले के विरुद्ध धरने पर बैठे हैं।
इस आवाज को और मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी 13 जनवरी को धोरीमन्ना मुख्यालय पर विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया जा रहा है।
मेरा आप तमाम से आव्हान है कि अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में शामिल होकर इस जन आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।