अंकुर विहार में हुई हत्या के बाद न्याय मांग रही महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या कानून व्यवस्था का यही चेहरा है? क्या यही महिला सशक्तिकरण है?
@ghaziabadpolice@Uppolice
जनपद गौतम बुद्ध नगर के GIMS अस्पताल में कार्यरत लगभग 450 आउटसोर्स कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, पिछले दस दिनों से अपने रोजगार की सुरक्षा, सेवाओं के सम्मानजनक समायोजन और दीर्घकालीन अनुभव को उचित मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें से अनेक कर्मचारी पिछले 10 से 13 वर्षों से संस्थान की सेवा कर रहे हैं तथा कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे कर्मचारियों को धमकाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या यही उन स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा की थी? जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्थान को दिए, उनमें से कई आज आयु सीमा पार कर चुके हैं और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। क्या उनकी सेवाओं, अनुभव और योगदान को इस तरह नजरअंदाज किया जाना न्यायसंगत है?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उनकी सेवाओं, अनुभव और रोजगार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं मानवीय समाधान निकाला जाए।
इंसानियत शर्मसार करने वाली वीडियो यदि व्यक्ति ने कोई अपराध किया है तो उसे सजा देने का अधिकार केवल कानून न्यायालय को है
अपराधियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर कर मानो अपने कृत्य पर गर्व कर रहे हों।यह कानून-व्यवस्था पर चुनौती है।
@BhimArmyChief@narendramodi@myogiadityanath
थाना क्रॉसिंग गाजियाबाद डूंडाहेड़ा मामला सामने आया है एक जाटव समाज का व्यक्ति लहूलुहान हुए खड़ा है जिसको ठाकुर समाज के लड़कों ने धारदार हथियारों से वार किया है गाजियाबाद पुलिस जल्द से जल्द संज्ञान में ले दोषियों को गिरफ्तार करें
@myogiadityanath
@Ghziabaadpulis
@narendramodi
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के ग्राम बंधवा मजरे रेसी में जातंकवादी द्वारा जानवर चराने गए दलित युवक चन्द्रशेखर सरोज से बेवजह गला दबाकर बेरहमी से मारपीट करने और इतना ही नहीं, उसी रात करीब 1:40 बजे पीड़ित परिवार के घर में आग लगाने, जिससे उनका छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
जातंकवादी के हौसले इतने बुलंद थे कि नशे की हालत में आए दिन जान से मारने की धमकी देता था।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह घटना केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि आपके राज में समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि-आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, आगजनी से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
यह वीडियो वाल्मीकि बस्ती रामनगर करनाल हरियाणा की बताई जा रही है इसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी है यह वीडियो में अपराधियों का नाम भी बता रहा है इसमें अभी तक कितने लोगों को अरेस्ट किया है और क्या कार्यवाही हुई है जरा बताएं @police_haryana@cmohry@PoliceKarnal
उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर जिले नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से14वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले 3दिनों से लापता है। परिवार बेहद परेशान है बच्ची अब तक कोई सुराग नहीं मिला है3 दिन से अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई
@BhimArmyChief@Uppolice@noidapolice@UPGovt@myogiadityanath@PMOIndia
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से महज सौ मीटर दूरी पर किशोरी को दिन-दहाड़े जिंदा जलाए जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक, पीड़ादायक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज और सुरक्षा व्यवस्था-दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है।
बृहस्पतिवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।
परिजनों का यह भी कहना है कि किशोरी दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लगभग 12:16 बजे बड़ी बहन को सूचना मिली कि वह घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में जली हुई हालत में पड़ी है। बहन के अनुसार जब परिवार मौके पर पहुंचा तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच हो, सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।
बेटियों के खिलाफ ऐसी दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोषियों को उदाहरणात्मक सज़ा मिलनी ही चाहिए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
UGC कानून को लेकर @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद का ऐलान 👇
उन्होंने कहा कि गाइडलाइंस में ऐसा कुछ नहीं है जो किसी वर्ग के खिलाफ हो। इसलिए 11 फरवरी को UGC के समर्थन में दिल्ली में होगा आंदोलन....!!
#UGC_लागू_करो#UGC_बहाल_करो#We_support_UGC
ओडिशा में दलित युवाओं को बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठाकर, हाथ बाँधकर, ज़बरदस्ती गोबर खिलाया गया… ये किसी अपराधी की करतूत नहीं, बल्कि भगवा गुंडों का खुलेआम जातीय आतंक है।
यही है वह “हिंदू राष्ट्र” का ट्रेलर,
जिसे RSS–BJP इस देश पर थोपना चाहती है— जहाँ दलितों की इज़्ज़त, इंसानियत और जीवन का कोई मूल्य नहीं।
जाति का अहंकार इतना ज़हरीला हो चुका है कि दलित युवक को इंसान नहीं, मनुवादी व्यवस्था की नज़र में ग़ुलाम समझा जा रहा है।
हम स्पष्ट कहते हैं — जहाँ दलित युवाओं को गोबर खिलाया जाता है, वहाँ धर्म नहीं, मनुवाद राज कर रहा होता है।
ये घटना सिर्फ़ अत्याचार नहीं, संविधान पर हमला है, बाबा साहब के सपनों पर हमला है।
CM उड़ीसा @MohanMOdisha संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करें।
मैं 06 दिसंबर 2025 को परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर दतिया, इंदरगढ़ आ रहा हूँ, जहाँ एक महत्वपूर्ण संवैधानिक सभा आयोजित की गई है।
मेरी मध्य प्रदेश के सभी साथियों से अपील है— इस ऐतिहासिक सभा को सफल बनाने के लिए अभी से ही पूरी तैयारी में जुट जाएँ।
मध्य प्रदेश का हर साथी कमर कस ले, घर-घर जाकर जनसंपर्क करे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े और इस सभा को रिकॉर्ड-तोड़ सफलता दिलाने में अपना योगदान दे।
06 दिसंबर 2025 — दतिया, इंदरगढ़ आपसे जल्द मुलाकात होगी।
#जयभीम #06_दिसंबर_चलो_दतिया
#दतियासभा #संविधानबचाओ
#बाबासाहबअंबेडकर #परिनिर्वाणदिवस
#संवैधानिकसभा #6दिसंबर2025
#ASP #BhimArmy #ChandraShekharAazad
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार की रक्षा और शीघ्र क्रियान्वयन हेतु माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को पत्र लिखा।
@MP_MyGov@CMMadhyaPradesh
@noidapolice@BhimArmyChief@CMOfficeUP@myogiadityanath@UPGovt गौतम बुध नगर में आए दिन दलितों पर कोई ना कोई वारदात होती रहती है वह भी जेवर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा यह पुलिस की नाकामी है या योगी सरकार में ठाकुरों को छूट दी गई हुई है कि आप अपनी मनमानी करें
जिला गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा कस्बे में जातंकवादियों द्वारा दलित दो युवकों पर किया गया जानलेवा हमला — अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और दण्डनीय है।
17 अक्टूबर को पीड़ित अनिकेत जाटव, जिसे लाठी-डंडों, तलवारों और तमंचों से बुरी तरह पीटकर झाड़ियों में अधमरा फेंक दिया गया था, बीती रात जिंदगी और मौत की जंग हार गया।
अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की संवेदनहीनता और बहुजन समाज के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है। यह अत्यंत शर्मनाक है।
हमारी संवेदनाएँ परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
हम @UPGovt से मांग करते हैं:
1. सभी फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
3. पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा दी जाए।
4. मृतक अनिकेत के परिवार को सरकारी खर्च पर न्यायिक सहायता और नौकरी प्रदान की जाए।
यह सिर्फ एक हत्या नहीं — यह जातीय आतंक का संगठित चेहरा है।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश में दिल्ली सट्टे गौतम बुद्ध नगर थाना रघुपुर में एक दलित युवक को15-20 लोगों न बेरहमी से मारा ico में भर्ती युवक की हुई मौत ये घटना मानवता को झकझोर देने वाली है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
@BhimArmyChief@noidapolice@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश में गुंडाराज गौतम बुद्ध नगर में एक दलित युवक को15-20 लोगों ने बेरहमी से पीटा युवकico में भर्ती अपनी जिंदगी की आखिरी सांसे गिन रहा है ये घटना मानवता को झकझोर देने वाली है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
@BhimArmyChief@noidapolice@myogiadityanath@narendramodi
दिनांक 4/10/25 को नॉएडा के गांव होसियारपुर की है लड़के ने ऑन ड्यूटी सफाई कर्मचारी के साथ मर पीट की और पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं अपराधि को खुलेआम तमंचा लहरा रहे हैं
@BhimArmyChief@noidapolice@Uppolice@myogiadityanath
आप आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी को सही तरीके से नहीं जान पाए हो जब वो चाहेंगे जहां पहुंचना होगा पहुंच जाएंगे आप उनको ज्यादा दिन तक नहीं रोक सकते।
@BhimArmyChief@myogiadityanath@Uppolice@VinayRatanSingh