@dineshbohrabmr Beniwal ji to congress ke saath aaye the lekin khiwsar upchunav me dhoka dene Wale ye congres ke log hi the . Ab beniwal ji ko kyu dosh de rahe h.
Galti to congress ki hi h.
जेल की दीवारों से लौटकर फिर मैदान में आए हैं,
जो सच के लिए लड़ते हैं, वो हर मुश्किल से टकराए हैं।
न झुके थे, न झुकेंगे, ये वादा है जनता से,
संघर्ष की राह पर कदम आज फिर बढ़ाए हैं।
@hanumanbeniwal
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की जनता आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है। जब किसी आम आदमी पर मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती है, लेकिन जब मामला प्रमोद शर्मा जैसे व्यक्ति से जुड़ा हो ,जो खुद को आपका रिश्तेदार बताता है तो कानून की रफ्तार धीमी क्यों पड़ जाती है ? जमीन हड़पने, कूट रचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जब प्रमोद शर्मा पर दर्ज मुकदमे में माननीय हाईकोर्ट ने भी उसे राहत देने से इनकार कर दिया तो आप बताइए,उसकी गिरफ्तारी कब होगी ? और यदि वो पुलिस की पहुंच से बाहर हैं तो क्या सरकार उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करवाने का साहस दिखाएगी ? आपकी सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बातें करती है। मंचों से बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर जनता जानना चाहती है कि यह बराबरी सिर्फ विपक्ष और आम लोगों के लिए है या मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों पर भी लागू होती है? अगर कोई और व्यक्ति होता तो अब तक कितनी कार्रवाई हो चुकी होती ?
राजस्थान की जनता देख रही है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या रिश्तेदारी कानून से बड़ी हो गई है? क्या प्रशासन को यह संदेश दिया गया है कि कुछ लोगों को विशेष संरक्षण देना है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
आज राजस्थान का युवा, किसान और आम नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर प्रमोद शर्मा को लेकर सरकार का रुख इतना नरम क्यों है ? इसलिए मैं फिर पूछता हूं कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है तो उनकी गिरफ्तारी पर इनाम कब घोषित करोगे ? या फिर जनता यह समझे कि सरकार रिश्तेदारी निभाने में ज्यादा व्यस्त है और कानून का राज सिर्फ भाषणों तक सीमित है ?
लोकतांत्रिक रूप से ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने गए RLP के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया जाता है मगर प्रमोद शर्मा के लिए कुछ नहीं क्यों ?
क्या प्रमोद शर्मा और उसके जैसे भूमाफियों को कानून से बचने का कोई वीआईपी पास आपने दे रखा है ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी, राजगुरू जी, सुखदेव जी के #बलिदान_दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।
भगत सिंह जी,राजगुरु जी व सुखदेव जी हिंदुस्तान की आजादी के लिए हुए आंदोलन के वो अमर प्रतीक है जिन्होंने न केवल सिर्फ आज़ादी के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से प्रत्येक देशवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगा दी।
ये कृतज्ञ राष्ट्र आपके बलिदान का युगों-युगों तक ऋणी रहेगा।
"चैंपियन! 🇮🇳🏆
भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, जुनून और टीमवर्क से दुनिया जीती जा सकती है।
T20 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश को खुशियों से भर दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों,सदस्यों और पूरे देशवासियों को बधाई |
#TeamIndia#WorldCup #Champions #T20WorldCup2026final
RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी ने आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है |
श्री बेनीवाल जी ने अपने नव वर्ष संदेश में कहा कि
यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
#HappyNewYear2026
स्वच्छ, सरल और समर्पित नारे के साथ स्थापित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी परिवार के सभी सदस्यों व प्रदेशवासियों को बधाई |
#RLP_Foundation_Day
@RLPINDIAorg का सातवां स्थापना दिवस 29 October 2025 को बीकानेर मुख्यालय पर मनाया जाएगा । पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
@hanumanbeniwal
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद, महान विचारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हे कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महनीय योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को "शिक्षक दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
#शिक्षक_दिवस
राजस्थान की इस धरती ने जब भी मुझे पुकारा है, मैंने न दूरी की परवाह की, न परिस्थितियों की कठिनाइयों से पीछे हटना स्वीकार किया। हर बार आपकी पुकार पर हाज़िर हुआ हूं, क्योंकि मेरा संबंध आपसे किसी पद या राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास और संघर्ष की साझेदारी का है। जब-जब आपने अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई, मैं आपके साथ खड़ा रहा—चाहे सड़कों पर हो या संसद के भीतर, खेतों की मेड़ पर हो या किसी जनमंच पर। मैंने कभी सत्ता की सुविधा को तरजीह नहीं दी, न ही कुर्सी की चिंता की—मेरे लिए सबसे बड़ा कर्तव्य रहा है आपके साथ खड़े रहना, क्योंकि आप मेरे अपने हैं।
अब समय आ गया है जब आपकी यही आवाज़ एक नई चेतना बने, जो इस संवेदनहीन और निष्क्रिय सरकार को झकझोर दे। नागौर में कल होने वाली जन आक्रोश रैली कोई साधारण आयोजन नहीं है—यह उन सभी परिवारों की वेदना है, जिन्हें इस व्यवस्था ने अनसुना किया, उपेक्षित किया। यह दिन किसी एक व्यक्ति का नहीं, हम सबका है—हमारे अधिकारों का, हमारी भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य का दिन है।
इतिहास हमेशा उन लोगों की हिम्मत से बनता है जो अन्याय के सामने झुकते नहीं, बल्कि डटकर खड़े होते हैं। कल नागौर में उठाया गया आपका हर कदम एक नई इबारत रचेगा—बदलाव की, हक की, और आत्मसम्मान की।
कल नागौर में सिर्फ एक रैली नहीं, एक इंकलाब खड़ा होगा। आइए, उस इंकलाब का हिस्सा बनिए, ताकि हम मिलकर ये दिखा सकें कि राजस्थान की जनता झुकती नहीं, लड़ती है — और जब लड़ती है, तो जीतती है।
#जन_आक्रोश_रैली_नागौर
सरकारों के सामने झुककर बंगला मिलता है तो नहीं चाहिए बंगला।
CM साब आप भी याद रखेंगे कि किससे पंगा मोल लिए और वो भी दूसरे के कहने पे।
#पर्ची_राजस्थान_ले_डूबी