राजद द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आगामी 17 जून 2026 को बांका जिला मुख्यालय पर महंगाई, भ्रष्टाचार, लचर कानून व शिक्षा व्यवस्था व अन्य विभीन्न मुद्दों को लेकर विशाल धरना दिया जाएगा । उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज बांका में बैठक की गई ।
@yadavtejashwi@Banka_Rjd1
गरीबों के मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा परम आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी का 79 वां जन्मदिन बांका जिला के कटोरिया प्रखण्ड के पौपेरवा गाँव में केक काट कर और मिठाई बांट कर मनाया गया। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे और लम्बी उम्र दे ।
@yadavtejashwi@RJDforIndia#LaluYadav#bihar#RJD
गरीबों के मसीहा परम आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी को जन्मदीन की हार्दिक बधाई व शुभकामानाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करता हूँ।
@yadavtejashwi
क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है?
बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो चुका है कि कल बिहार कैबिनेट ने मई, जून और जुलाई 𝟐𝟎𝟐𝟔 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 𝟑,𝟔𝟔𝟐 करोड़ रुपए निकालने की स्वीकृति प्रदान की है।
आकस्मिकता निधि का उपयोग सरकार द्वारा किसी भी अप्रत्याशित संकट, प्राकृतिक आपदा या वित्तीय विपत्ति के समय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
जिस प्रदेश में अब पेंशन देने के लिए आकस्मिकता निधि का उपयोग होने लगे तो समझ जाइए कि हालात कितने खराब और खतरनाक हो चुके है। 𝟔 महीनों से हम निरंतर कह रहे है और सर्वविदित भी है कि 𝟒-𝟓 महीनों से बिहार में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधित भुगतान नहीं हो रहा है क्योंकि खजाना खाली है। एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है।
नए प्रॉजेक्ट तो दूर, 𝟐𝟎𝟐𝟑-𝟐𝟒 में स्वीकृत कार्य योजनाओं का अभी तक कार्यारंभ नहीं हुआ है? 𝟐𝟎𝟐𝟓 और 𝟐𝟎𝟐𝟔 में बिना सोचे समझे की गयी घोषणाओं का तो जिक्र ही छोड़ दीजिए। बिजली में भारी कटौती की जा रही है। छात्रवृति का पैसा नहीं दिया जा रहा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ठप्प है। फंड की कमी के कारण कल कैबिनेट में पूर्व से चली आ रही “बिहार राज्य फ़सल सहायता योजना” को भी बंद कर दिया गया है।
बिहार के वित्तीय हालत चिंताजनक है। नियमित बजटीय प्रावधान (𝐑𝐞𝐠𝐮𝐥𝐚𝐫 𝐁𝐮𝐝𝐠𝐞𝐭𝐚𝐫𝐲 𝐏𝐫𝐨𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧𝐬) की बजाय आकस्मिकता निधि (𝐂𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠𝐞𝐧𝐜𝐲 𝐅𝐮𝐧𝐝) से (𝟑,𝟔𝟔𝟐) तीन हज़ार छ: सौ बासठ करोड़ रुपए की निकासी कर उस निधि से पेंशन देने जैसे निर्णय पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि दशकों से डबल इंजन सरकार होते हुए ऐसी नौबत क्यों आई?
नौसिखिए मुख्यमंत्री को गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने की बजाय अविलंब प्रदेश की दयनीय वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित, भयभीत और आशंकित बिहारवासियों को संबोधित करना चाहिए।
बिहार में चंद मिनटों के उपयोग के लिए बना रेड कार्पेट वाला सबसे 𝐕𝐕𝐕𝐈𝐏 शौचालय!
चंद माह पूर्व प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम में चंद सेकंड के उपयोग के लिए 𝟕.𝟒𝟏 लाख की लागत से एक अस्थायी 𝐕𝐕𝐕𝐈𝐏 टॉयलेट का निर्माण कराया गया।
𝐑𝐓𝐈 से खुलासा हुआ है कि गरीब राज्य के सबसे वंचित और पिछड़े जिले अररिया के रानीगंज में मुख्यमंत्री ने यह कारनामा कराया।
सर्वविदित है कि आम आदमी को शौचालय निर्माण के लिए ₹𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 की सरकारी राशि तय है जिसमें 𝟐𝟎 फीसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। 𝟕.𝟒𝟏 लाख में गरीबों के लिए 𝟑𝟕 स्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा सकता था।
आदरणीय श्री @yadavtejashwi जी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज बांका जिला के बेलहर विधानसभा के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय परिसर में बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार,लचर कानून व शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ धरना दिया गया। बतौर प्रभारी के रूप में मौजूद रहे और अपनी बातों को रखे।
एनडीए सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं एवं अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने, भरमाने और बरगलाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को तरजीह दे रही है। आख़िरकार जनता को इन मुद्दों से क्या हासिल होगा?
बिहार के Cheap Minister एनडीए के किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खेरा तथा अयोग्य, अक्षम, कुपात्र, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सरकारी खर्च पर उच्च कोटि की सुरक्षा श्रेणी, मंत्रिस्तरीय आवास और सुविधाएं बिना किसी मानक के रेवड़ी की तरह बांट रहे है। परिभाषित नियमों की अवहेलना कर अनुपयुक्त लोगों को सुरक्षा और आवास से उपकृत करने में इस भ्रष्ट और भ्रमित सरकार का कोई निश्चित पैमाना व मापदंड नहीं है।
बिहार का खजाना खाली है। कर्मचारी-व्यापारी, किसान-नौजवान, मजदूर, छात्र-शिक्षक सभी वर्ग त्राहिमाम कर रहे है।
बिहार की दिशाहीन सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था बदहाल है। आपराधिक, घृणित, दूषित, संकीर्ण मानसिकता के अवसाद ग्रस्त नौसिखिए लोगों के हाथ में लोकतांत्रिक रूप से समृद्ध बिहार जैसे प्रदेश की बागड़ोर होना, किसी आपदा से कम नहीं है।
नीतीश कुमार जी गंभीर रूप से अस्वस्थ है इसलिए उनकी सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखते हुए उनकी गाड़ी पटना एयरपोर्ट के अंदर सीधे रनवे तक जाएगी, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बिहार सरकार की Z+ सुरक्षा और केंद्र सरकार की CRPF कवर के साथ Z+ श्रेणी सुरक्षा मिली है।
नीतीश कुमार को बिहार में 5 एकड़ का बंगला और दिल्ली में सबसे बड़ा टाइप-8 श्रेणी का बंगला मिला हुआ है। बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा और पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष के नाम कर्णांकित 5 एकड़ के बंगले को अकर्णांकित करते निशांत को आवंटित किया गया है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों बाप-बेटे Z+ कैटेगरी की सुरक्षा में पटना के दो अलग-अलग 5-5 एकड़ के बंगलों और दिल्ली के बंगलों में रहेंगे। निशांत कुमार को पटना में ललन सिंह द्वारा एक आलीशान पेंटहाउस फ्लैट गिफ्ट में मिला है और नीतीश कुमार का निजी बंगला वसंत कुंज में संजय झा के बगल में मिला है।
'मनरेगा मैन' एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजद के संस्थापक सदस्य, समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित, गाँव, गरीब और ग्रामीण की नब्ज समझने वाले हमारे अभिभावक 'स्व० रघुवंश प्रसाद सिंह जी’ की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
#RJD#TejashwiYadav#india#bihar
उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज बांका में बैठक की गई ।बांका जिला के सभी 11 प्रखण्डों में व जिला मुख्यालय में सैंकड़ों की संख्या युवा राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और उपरोक्त कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे । जय राजद,जय बिहार,जय तेजस्वी,जय लालू।
@yadavtejashwi
युवाओ के आदर्श माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी भ्रष्टाचार व अफसरशाही के विरुद्ध @RJDforIndia के द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दिनांक 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यालय तथा 17 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बांका जिला के बेलहर विधानसभा के चांदन प्रखण्ड के टोनापत्थर गाँव में शशिकांत यादव जी के दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
@yadavtejashwi@sanjuydv@RJDforIndia@Banka_Rjd1
बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपकी यह शानदार सफलता ना केवल आपके और आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है।
गया जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के शीर्ष स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि अटूट संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप आज पूरे बिहार के युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रबल स्रोत बन चुके हैं।
बिहार के कोने-कोने में बैठे अनगिनत बच्चे आपकी इस सफलता से एक नया हौसला और सीख लेंगे। आपकी लगन, अनुशासन और इस ऐतिहासिक परिणाम को देखकर वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने और अपनी सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
आपकी यह यात्रा दर्शाती है कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी आप सफलता के नए आयाम छुएंगे और देश-दुनिया में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।
आपकी आगामी अकादमिक यात्रा मंगलमय और सफलताओं से भरी हो। बिहार और देश के सभी युवाओं की ओर से बधाई।
#TejashwiYadav #IITJEE #india #bihar