महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पावन रथयात्रा हम सभी के लिए आस्था, सेवा, समरसता और सनातन संस्कृति का महापर्व है।
इस शुभ अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।
महाप्रभु की कृपा से हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।
जय जगन्नाथ!
नीलाचल निवासाय नित्याय परमात्मने। बलभद्र-सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥
माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर रथयात्रा से पूर्व 'छेरा पहरा' की दिव्य परंपरा का निर्वहन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। यह परंपरा हमें विनम्रता, सेवा और समर्पण सिखाती है।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की असीम कृपा से हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही प्रार्थना है।
@GovernorCG@ramendeka16
रेल केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, व्यापार और जनसुविधाओं की जीवनरेखा है।
आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन तथा उनके नए स्वरूप पर विस्तृत चर्चा हुई।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल अधोसंरचना का विस्तार तेज़ी से हो रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई गति मिल रही है।
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदारनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन का कामना करता हूं।
@AjayTamtaBJP
आज राजधानी रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर एवं जशपुर जिले के दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित होकर महाप्रभु के श्रीचरणों में वंदन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।
रथयात्रा हमारी सनातन परंपरा की जीवंत चेतना, लोकआस्था, सेवा, समरसता और जनभागीदारी का अनुपम पर्व है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।
जय जगन्नाथ !!
आस्था, संस्कृति और बस्तर की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक गोंचा महापर्व की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और मंगल का संचार करे।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महाप्रभु से प्रार्थना है कि उनका दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगल का संचार करे तथा हमारा छत्तीसगढ़ और देश निरंतर शांति, प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।
आज विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में सम्मिलित होकर लोकतांत्रिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के इस गरिमामय आयोजन का साक्षी बना।
इस अवसर पर नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण हुआ। मुझे विश्वास है कि यह प्रेक्षागृह संसदीय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सशक्त केंद्र के रूप में विधानसभा की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा।
माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ आज विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी एवं अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी को उत्कृष्ट विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार अलंकरण से सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित जनों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। यह पुरस्कार जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।
@GovernorCG@drramansingh@dharam_kaushik@akaltararks
मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला केवल सशक्त जनप्रतिनिधियों से ही नहीं, बल्कि ऐसी आधुनिक संस्थागत व्यवस्थाओं से भी निर्मित होती है, जो संवाद, विचार-विमर्श और जनभागीदारी को नई ऊर्जा प्रदान करें।
इसी भावना के साथ आज माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रेक्षागृह के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के साथी, विधायकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुझे विश्वास है कि यह अत्याधुनिक प्रेक्षागृह लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सुशासन की संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए ज्ञान, संवाद और जनहितकारी विमर्श का प्रेरणादायी केंद्र बनेगा।
@GovernorCG@drramansingh
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 एवं मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना (MPMS) को मिली स्वीकृति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
₹1,27,500 करोड़ की सेमिकॉन 2.0 योजना भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई मजबूती देगी, जबकि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 किसानों को उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाएगी। वहीं ₹62,500 करोड़ की MPMS योजना स्थानीय विनिर्माण, अनुसंधान और भारतीय ब्रांडों को प्रोत्साहित करते हुए भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण एवं निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इन ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विनिर्माण क्षेत्र को नई गति मिलेगी, जबकि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाकर कृषि विकास को और मजबूती देने के साथ ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
@narendramodi
#CabinetDecisions
(1/3)
विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर इतिहास रचने वाली जांजगीर-चांपा की होनहार पर्वतारोही बेटी अमिता श्रीवास से आज आत्मीय भेंट हुई।
बेटी अमिता ने अपने साहस, अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति उनका समर्पण प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बेटी अमिता को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सफल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
हर परिवार को सम्मानजनक पक्का घर उपलब्ध कराना हमारी सरकार का अटल संकल्प है। पिछले ढाई वर्षों में लाखों परिवारों के अपने घर का सपना साकार हुआ है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पक्का आवास पहुँचाने का अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर जारी है।
@narendramodi
कुनकुरी की जनता से किया गया एक और वादा पूरा हुआ!!
50 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति से जशपुर के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही, इससे पूरे अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
जनता से किए गए हर वादे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की हमारी यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं मंत्रिमंडल के साथियों के साथ आज विधानसभा परिसर से पंडरिया विधायक श्रीमती भावना वोहरा जी की अभिनव पहल 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग जैसी भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का यह प्रयास नई पीढ़ी को ज्ञान, नवाचार और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुझे विश्वास है कि यह अभिनव पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए सक्षम बनाएगी।
@drramansingh@BhawnaBohrabjp