जिस जिंक सिरप को CMHO ने मात्र ₹11 में खरीदा, उसी सिरप को धोरीमन्ना PMO ने ₹80 में खरीद लिया। यह अंतर केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि व्यवस्था में बैठे भ्रष्टाचार का आईना है।
जनता के टैक्स के पैसे से होने वाली दवा खरीद में इतना बड़ा अंतर सीधे-सीधे सवाल खड़ा करता है।
क्या यह लापरवाही है या सुनियोजित घोटाला?
किसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है?
जब एक ही दवा अलग-अलग दरों पर खरीदी जा सकती है, तो साफ है कि कहीं न कहीं सिस्टम में गंभीर खामी है। गरीब मरीजों के हक की दवाओं में इस तरह का खेल निंदनीय ही नहीं, बल्कि आपराधिक है।
@RajGovOfficial को तुरंत निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
नरेंद्र मोदी जी इज़रायल की यात्रा पर गए थे।
वापसी के तुरंत बाद इज़रायल ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए।
ईरान वर्षों से भारत का भरोसेमंद मित्र रहा है।
क्या मोदीजी को इसकी जानकारी थी?
@narendramodi#NirmalChoudhary
गृह राज्य मंत्री जी मंत्री जी का फ़ोन ही उठा ले गए
और स्पीकर महोदय को यह कहना पड़ा कि मैंने अपनी ताकतों का उपयोग किया मतलब गृह राज्य मंत्री ऐसे ही फ़ोन नहीं दे रहे थे वापस
आज भोपाल की धरती पर हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @kharge जी और जन-जन की आवाज, लोकसभा में विपक्ष के नेता @RahulGandhi जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ किसान महा चौपाल ऐतिहासिक बन गया।
इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार और मध्यप्रदेश की जागरूक आम अवाम का हृदय से आभार।
आपने यह साबित कर दिया कि जब बात किसान, नौजवान और देश के सम्मान की हो, तो मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहता।
भोपाल से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी
यह गूंज अन्याय के खिलाफ है,
यह गूंज किसान के अधिकार की है,
और यह गूंज देशहित की रक्षा के संकल्प की है।
@INCIndia@INCMP
शिव के गाँव जैसार स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र से एक छात्र का अपहरण कर उसके साथ की गई अमानवीय क्रूरता अत्यंत निंदनीय और हृदयविदारक है।
प्रशासन से निवेदन है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर अंकुश लग सके।