वीर गोकुला जी की शौर्यगाथा को मिला इतिहास में सम्मान
वीर गोकुला जी की वीरता, त्याग और संघर्ष को इतिहास की किताबों में वह सम्मान मिला, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के प्रयासों से वीर गोकुला जी की गौरवशाली शौर्यगाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी।
17वीं शताब्दी में किसानों पर हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ वीर गोकुला जी ने जिस साहस और स्वाभिमान के साथ संघर्ष किया, उसका NCERT की कक्षा 9 की इतिहास की पुस्तक में शामिल होना केवल उनके शौर्य का सम्मान नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता और समस्त किसान समाज के गौरव का विषय है।
वीर गोकुला जी ने अपने संघर्ष से यह संदेश दिया कि अन्याय और अत्याचार के सामने किसान कभी झुकता नहीं, बल्कि अपने अधिकार और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करता है।
यह ऐतिहासिक पहल आने वाली पीढ़ियों को वीर गोकुला जी के त्याग, साहस, स्वाभिमान और किसान हितों के प्रति उनके संघर्ष से परिचित कराएगी।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार की ओर से माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
वीर गोकुला जी अमर रहें।
किसान स्वाभिमान जिंदाबाद।
किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद।
जय राष्ट्रीय लोकदल।
जय जयन्त चौधरी।
@jayantrld@RLDparty
#वीरगोकुलाजी #किसानस्वाभिमान #NCERT #राष्ट्रीयलोकदल #जयजयन्तचौधरी
Chaired the second Co-Chairs’ meeting of the #IndiaSkillsAccelerator with @shobanakamineni, Executive Chairperson, Apollo Health, and @sanjivrbajaj, Chairman & MD, Bajaj Finserv, alongside colleagues from the @wef & @MSDESkillIndia.
Moving from insight to action, we focused on three priorities: stronger education-to-employment pathways, employer-led reskilling, and inclusive skills and mobility.
The goal is to build a skilling system where learning leads to jobs, productivity, mobility and lifelong opportunity!
आज हमारे आवास पर पूज्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज का पावन आगमन हुआ। उनके सान्निध्य एवं आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराज जी के चरणों में सादर नमन एवं हृदय से आभार। 🙏
@SriPundrik
सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे और चल रही रार पर 'भारत समाचार' चैनल ...!
कुछ तो हवा भी सर्द थी, कुछ था मिजाज भी आहिस्ता,
कोशिशें तो बहुत थीं, मगर फासला न मिट सका।
राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायक हैं—ताकत तो आज भैया जी ने देख ही ली होगी। 😉
हमारे बिना एक बार फिर समाजवादी पार्टी अपना एक और राज्यसभा उम्मीदवार नहीं भेज पाई। 😉
अब शायद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी समझ आ गया होगा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा पर चलने वाला दल है। राजनीति में संख्या ही नहीं, साथ खड़े रहने वाले सहयोगियों की ताकत भी मायने रखती है।
जो लोग अपनी विचारधारा और सिद्धांतों पर कायम रहते हैं, उनकी ताकत सिर्फ संख्या की मोहताज नहीं होती। सिद्धांतों पर खड़ी राजनीति की अपनी अलग ताकत होती है।
जय जयंत जय रालोद...
@jayantrld@RLDparty
लखनऊ के DAV College में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता पाठ में सम्मिलित होकर पूज्य पुंडरीक जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
जय श्री कृष्ण। 🙏
@jayantrld@RLDparty
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रालोद छात्रसभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेशव्यापी ‘RLD Campus Connect’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में छात्र संवाद, छात्र पंचायत, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तथा युवाओं की सामाजिक एवं लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रालोद प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी एवं रालोद छात्रसभा के साथियों की उपस्थिति में अभियान की आगामी रूपरेखा तय की गई।
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मेरठ में छात्र पंचायत के साथ ‘RLD Campus Connect’ को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक विस्तार दिया जाएगा।
#RLD #CampusConnect
चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान केवल एक महान किसान नेता का सम्मान नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों के सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने अपना जीवन किसान, खेत और गांव की आवाज़ को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आज भी देश के किसानों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की प्रेरणा हैं।
चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान — किसान का सम्मान, गांव का सम्मान और भारत की मिट्टी का सम्मान है।
@jayantrld@RLDparty
क्या इस बेटी का गुनाह यादव होना है ?
जिसे इसी के सजातीय गुंडे जान
से मारने और बलात्कार की धमकियाँ दे रहे
इनका नाम शिवांगी यादव है सोनू यादव और टोनू यादव इनके घर में घुसकर कनपटी पे तमंचा तान रहे
न्याय दो @etawahpolice@Uppolice
Heartiest congratulations to Team India for securing 10th position among 70 countries at WorldSkills Shanghai 2026.
6 Silver Medals. 20 Medallions for Excellence.
And Smriti Nambiar named India’s Best of Nation in Bakery. 🥈🏆
India’s performance at this edition of the prestigious World Skills Competition at Shanghai has improved dramatically from previous outings and is our best ever showing. It shows that the consistent push to making skilling aspirational and the hard preparation put in by our young competitors and trainers is paying dividends……Keep raising the bar, Team India! 🇮🇳
@PMOIndia@MSDESkillIndia@WorldSkills@WorldSkillsInd@NSDCIndia
#WorldSkills2026 #TeamIndia #SkillIndia
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी — किसान और गांव के भारत की आवाज
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी भारतीय राजनीति में ऐसे जननेता के रूप में स्मरण किए जाते हैं, जिन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और सामाजिक न्याय के प्रश्नों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ाया। 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों को विशेष महत्व दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक जीवनवृत्त के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भूमि सुधारों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1939 के ऋणमुक्ति विधेयक के निर्माण और अंतिम रूप देने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे ग्रामीण देनदारों को राहत मिली।
मुख्यमंत्री के रूप में 1960 के भूमि जोत अधिनियम को लागू कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कानून का उद्देश्य भूमि-स्वामित्व की अधिकतम सीमा को कम करना और राज्य में इसे एकरूप बनाना था। भूमि सुधारों के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण समाज में आर्थिक असमानता और किसानों की समस्याओं को नीति के केंद्र में लाने का प्रयास किया।
चौधरी चरण सिंह जी की राजनीति केवल कृषि तक सीमित नहीं थी। वे प्रशासन में सादगी, सामाजिक न्याय और सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों के लिए जाने जाते थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन और अन्य सुविधाओं को कम करने की पहल भी की थी।
उनकी विशेषता यह थी कि वे किसान को केवल वोटर के रूप में नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के महत्वपूर्ण आधार के रूप में देखते थे। उनका राजनीतिक चिंतन ग्रामीण भारत, छोटे किसान और भूमि से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर केंद्रित रहा।
चौधरी चरण सिंह जी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए भी याद किए जाते हैं। 2024 में भारत रत्न की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके आपातकाल के विरोध और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख किया था।
उन्होंने राजनीति के साथ-साथ लेखन के माध्यम से भी अपने विचारों को व्यक्त किया। ‘Abolition of Zamindari’, ‘India’s Poverty and its Solution’ और ‘Co-operative Farming X-rayed’ जैसी उनकी रचनाएँ कृषि, भूमि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर उनके चिंतन को सामने रखती हैं।
चौधरी चरण सिंह जी का जीवन इस विचार का उदाहरण है कि भारत की प्रगति का रास्ता गांव और खेत से होकर गुजरता है। उनके लिए किसान केवल कृषि उत्पादन करने वाला व्यक्ति नहीं था, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार था।
इसीलिए चौधरी चरण सिंह जी की विरासत केवल एक राजनीतिक दल या एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। भूमि सुधार, ग्रामीण ऋण से राहत, किसान हित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारतीय सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के प्रमुख आयाम हैं।
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि किसान, गांव और श्रम की गरिमा को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखा जाए।
@jayantrld@RLDparty
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्या राज सिंह जी के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी के साथ पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की।
मुरसान की धरती से राष्ट्रीय लोकदल की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा एवं समरसता अभियान’ का जोश और संकल्प के साथ शुभारंभ हुआ। जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान की विशाल जनसभा में भीषण गर्मी के बावजूद उमड़ा जनसैलाब संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता से मजबूत होते संवाद की गवाही दे रहा था।
सात दिवसीय पदयात्रा अब सादाबाद और सहपऊ के गांव-गांव पहुंचेगी—जहां सामाजिक समरसता, भाईचारे और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह यात्रा सिर्फ गांवों तक पहुंचने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और उनकी आवाज को करीब से सुनने का अभियान है।
कार्यक्रम में रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री के.सी. त्यागी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल बघेल जी, संसदीय बोर्ड सदस्य श्री चंद्रबली यादव जी एवं सादाबाद विधायक श्री प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री संदीप पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर युवा राजनीति एवं चुनावी राजनीति में युवाओं की भूमिका, युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा NDA को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने में युवाओं की भूमिका को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
युवा शक्ति, संवाद और सकारात्मक राजनीतिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण एवं NDA को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत।
@SandeepPathak04
#AmanPandey #YouthPolitics #YouthLeadership #NDA #SandeepPathak #PoliticalDialogue #Delhi
आज लखनऊ स्थित सचिवालय में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी से भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम की सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाले ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करते हैं।
@jayantrld@AnilKumarMZN@RLDparty
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार श्री रमेश सिंह सैंथवार जी को राष्ट्रीय लोकदल संतकबीर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
#RLD#RashtriyaLokDal#SantKabirNagar#UttarPradesh@jayantrld@RLDparty
पूजनीय माता जी के देवलोक गमन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं मंत्री मा श्री जयंत चौधरी जी द्वारा शोक संदेश भेजकर एवं दूरभाष पर भी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनका हृदय से आभार। दुःख की इस घड़ी में आपका यह संबल हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है। 🙏