हम सब के नेता, देश की आवाज, आदरणीय @RahulGandhi जी को जन्मदिन की बहुत बधाई 💐🎂
बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे यही कामना करती हूँ।
#HappyBirthdayRahulGandhi
आस्था, श्रद्धा, भक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक, भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
हमारी महान भारतीय संस्कृति की यह अनूठी विशेषता है कि यहाँ उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को भी समान श्रद्धा और सम्मान दिया जाता है। यह परंपरा प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव और जीवन के हर पड़ाव का आदर करने की सीख देती है।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करे, मेरी यही कामना है।
#ChhathPuja
🪔🚩 जय श्री राम 🚩🪔
🕉️ ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥ 🙏
माँ महालक्ष्मी की कृपा से हर घर सुख-समृद्धि से आलोकित हो, हर कष्ट दूर हो और जीवन में खुशियों के दीप सदैव प्रज्वलित रहें।
आप सभी ग्राम वासियों एवं क्षेत्तवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔🙏
बिहार में आर्थिक न्याय का दौर शुरू!
जाति आधारित गणना का एक और सबसे बड़ा फायदा!
जाति आधारित गणना में सभी वर्गों और जातियों के आर्थिक रूप से गरीब पाए गए 𝟗𝟒 लाख 𝟑𝟑 हजार 𝟐𝟏𝟐 परिवारों को स्वरोजगार के लिए #बिहार की महागठबंधन सरकार 𝟐-𝟐 लाख ₹ देगी।
मा॰ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में इस योजना के लिए 𝟏𝟐𝟓𝟎 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गयी है। #TejashwiYadav
गुजरात के वडोदरा में नाँव पलटने से, शिक्षकों समेत कई छात्रों की मृत्यु का समाचार बेहद हृदयविदारक है।
इस हादसे में अभी भी कई छात्रों की लापता होने की खबर है। गुजरात सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाकर, हर संभव प्रयास से छात्रों की जान बचायें।
दुःख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।
लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में संकटमोचन भगवान बजरंगबली, प्रथम पूज्य श्री गणेश व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सर्वकल्याण की कामना की।
|| जय श्री राम ||
|| जय हनुमान ||
चुनाव के चलते ही सही पर प्रधानमंत्री जी को आज 10 साल बाद, आदिवासियों और जनजाति कल्याण की याद तो आई है।
हम मोदी सरकार से 3 सवाल पूछना चाहते हैं -
1️⃣2013 के मुक़ाबले, आदिवासियों के ख़िलाफ़ अपराध में 48.15% की वृद्धि क्यों हुई? (NCRB)
2️⃣ क्यों भाजपा की डबल इंजन सरकारें ‘वन अधिकार क़ानून, 2006’ को लागू करने में पूरी तरह विफ़ल रही हैं?
3️⃣ इस event के पहले, मोदी सरकार के Ministry of Tribal Affairs की Development Scheme for Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs) योजना के ख़र्च में लगातार गिरावट क्यों आई? यह वर्ष 2018-19 में ₹250 करोड़ से गिरकर वर्ष 2022-23 में महज ₹6.48 करोड़ ही रह गई है।ऐसा संसदीय समिति कहती है।
मोदी सरकार पुरानी विफल हुई योजना का नाम बदलकर, चुनावी मौसम में आदिवासी समाज को ठगने की कोशिश कर रही है।
जल-जंगल-जमीन और आदिवासी सभ्यता का संरक्षण हमारा कर्तव्य है और कांग्रेस पार्टी देश के आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।
Mr. Prime Minister,
Your tall claims of development demand firsthand experience.
Have you braved the broken roads that Nagaland's people navigate daily?
One of the aims of Bharat Jodo Nyay Yatra is to bring the country’s focus onto Manipur and Nagaland, to confront the neglect and forge a path towards inclusive progress.