पिछली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की संपदा की लूट मचा दी थी, हम संपदा की रक्षा करने आए हैं। हमें मेडिकल डिवाइस पार्क चाहिए, लेकिन प्रदेश की संपदा को लुटाकर नहीं। हमने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री जी से भी चर्चा की है।
हम आपके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
संविधान के शिल्पकार, दलितों के मसीहा, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनके दिखाए समानता, न्याय और एकता के मार्ग पर चलकर, जातिवाद व असमानता के खिलाफ लड़ते हुए, उनके प्रासंगिक विचारों के साथ भारत को सशक्त बनाएं।
#AmbedkarJayanti#JaiBhim#BhimJayanti2025
नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए हमारी सरकार राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है।
इन स्कूलों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
#HimachalPradesh#himachalbudget2025#HimachalCongress
गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि।
हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#HimachalPradesh#HimachalBudget#Budget2025
होली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
होली का पावन पर्व हमें आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारा का संदेश देता हैं। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्यौहार से हमारी सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।
#HappyHoli#Holi#होली
होलिका दहन के पर्व पर इस अग्नि में दु:ख, घृणा, घमंड की होली जले। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का एक नया उजाला आये। यह पर्व आपके जीवन में खुशियों के नये द्वार खोले।
समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#HolikaDahan#Holi2025#Holi#होलिका_दहन
हमीरपुर जिला के सुजानपुर, गागला गांव निवासी नितिन ठाकुर जी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नितिन जी की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
#HimachalPradesh#Hamirpur#Army#lieutenant
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हिस्सा बनकर मुझे अच्छा महसूस हुआ।
मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।
साथ ही, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापराक्रमी छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
छत्रपति #SambhajiMaharaj शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे। उनकी राष्ट्रभक्ति व धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।
25वें आइफा अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'लापता लेडीज' ने दस अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड जीतकर बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है।
प्रतिभा रांटा को IIFA में बेस्ट डेब्यू (फीमेल) अवॉर्ड के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#IIFA2025#IIFA#IIFAaward2025#IIFAJaipur#LaapataaLadies